कांग्रेस 30 जनवरी को राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर नमन करेगी

ग्वालियर 28 जनवरी। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने आज बताया कि शांति और अंहिसा के पुजारी भारत की आजादी के आंदोलन के प्रेरणास्त्रोत राष्ट्रपिता महात्मा गांधी जी की 30 जनवरी को 76वीं पुण्यतिथि पर प्रातः 10.00 बजे फूलबाग स्थित गांधी जी की प्रतिमा स्थल पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा नमन किया जायेगा। 

शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मां गांधी जी की पुण्यतिथि पर 30 जनवरी को प्रातः 10.00 बजे फूलबाग स्थित राष्ट्रपिता महात्मा गांधी प्रतिमा स्थल पर सीधे पहुंचेगे, जहां पर रामधुन के साथ बापू के संदेशो के याद किया जायेगा, तदपष्चात बापू के चरणो में नमन करते हुए उनके बताये मार्ग पर चलने का संकल्प लिया जायेगा। 

इस अवसर पर विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व सांसद, पूर्व अध्यक्ष, प्रदेश कांग्रेस, शहर जिला कांग्रेस कमेटी, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, कांग्रेस सेवादल, महिला कांग्रेस, युवक कांग्रेस, एनएसयुआई, विभाग प्रकोष्ठ, पूर्व पार्षद, पार्षद प्रत्याषी सहित समस्त कांग्रेसजन उपस्थित रहेंगे। 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...