कांग्रेस की जीत के लिए युद्धस्तर से जुट जायेंः अरूण यादव

 

ग्वालियर । 2024 लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के लिए कांग्रेस भवन शिंदे की छावनी पर पूर्व केन्द्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अरूण यादव के मुख्यातिथ्य एवं शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा की अध्यक्षता तथा प्रदेश कोषाध्यक्ष अशोक सिंह, पूर्व मंत्री लाखन सिंह यादव, ग्वालियर लोकसभा समन्वयक विपिन वानखेड़े, पूर्व सांसद रामसेवक सिंह बाबूजी, ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायक डॉ. सतीश सिकरवार, विधायक साहब सिंह गुर्जर, विधानसभा प्रत्याशी सुनील शर्मा की उपस्थिति में कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्षगणों, विधायक, ब्लॉक अध्यक्षगणों, मोर्चा संगठन के अध्यक्षगण एवं पार्षदगणों की महत्वपूर्ण बैठक सम्पन्न हुई।

पूर्व केन्द्रीय मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अरूण यादव ने कांग्रेस भवन पर सभी कांग्रेसजनों से लोकसभा चुनाव में कांग्रेस की विजय के लिए वन टू वन चर्चा की एवं लोकसभा चुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी के लिए कांग्रेसजनों से रायशुमारी की। अरूण यादव ने कहा कि देश में 2024 के लोकसभा चुनाव की जल्द ही घोषणा होने वाली है, हम सभी को युद्धस्तर पर लोकसभा चुनाव मंे कांग्रेस जीत के लिए जुट जाना चाहिए। कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत के लिए सभी को अपनी जिम्मेदारी का निर्वहन पूरी निष्ठा और लगन से करना है, आज देश में वर्तमान केन्द्र की भाजपा मोदी सरकार ने जनता को धर्म और जाति के नाम पर बांट कर राजनीति करने में लगी हुई है, देश में चारों तरफ भय का माहौल बना हुआ है। राहुल गांधी जी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा को जनता भरपूर प्यार मिल रहा है, जिससे भाजपा घबराई हुई है जिसके चलते भारत जोड़ो न्याय यात्रा को असम की भाजपा सरकार ने जगह-जगह बेरिकेट्स लगाकर रोकने की कोशिश की इसके साथ ही राहुल जी को मंदिर में दर्शन करने से भी रोक दिया, मंदिर जाना देश का प्रत्येक नागरिक का हक है उसे कोई नही रोक सकता है, मंदिर को भाजपा अपनी बापोती समझती है, कांग्रेस भाजपा को उसके मंसूबों में कामयाब नही होने देगी, देश की जनता के सामने भाजपा का असली चाल, चरित्र, चेहरा सामने लाकर रहेगी।

बैठक का संचालन कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल एवं आभार व्यक्त संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव ने किया। अंत में कांग्रेसजनों ने पूर्व नेता प्रतिपक्ष शम्मी शर्मा के निधन पर दो मिनट का मौन रखकर श्रृद्धांजली अर्पित की। बैठक में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, अमर सिंह माहौर, वीर सिंह तोमर, इब्राहिम पठान, प्रदेश प्रवक्ता धर्मेन्द्र शर्मा, अवधेश कौरव, सुधीर मंडेलिया, चतुर्भुज धनोलिया, जयराज सिंह, रविन्द्र सिंह, महिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीमती मीनू परिहार, तरूण यादव, ब्लॉक अध्यक्ष राकेश शर्मा, लक्ष्मीनारायण कुशवाह, राजेश बाबू, अब्दुल हमीद, मुनेन्द्र भदौरिया, कैलाश चावला, राजेश खान, हितेन्द्र सिंह यादव, महादेव अपोरिया, अनूप शिवहरे, उपेन्द्र सिंह राजपूत, विनोद कुमार जैन, आसिफ अली, अमन लक्षकार, वीरेन्द्र सिंह, पार्षद किरन धर्मेन्द्र वर्मा, प्रेमनारायण यादव, सतीश मिश्रा, सुनीता अरूण कुशवाह, सुरेन्द्र साहू, मंगल यादव, सुरेन्द्र सिंह, अनीता कुशवाह, जंगबहादुर सिंह, दीपेन्द्र यादव, नाथूराम ठेकेदार, मनीष यादव, रामबाबू श्रीवास, प्रयाग सिंह गुर्जर, आशुतोष शर्मा, मनीष मन्ना, दीपेन्द्र शर्मा, कुलदीप कौरव, राहुल भदौरिया, मुकेश गुर्जर, दीपक पचैरिया, धर्मवीर यादव, देवेन्द्र रावत, जगदीश जाटव, अनीता मुकेश धाकड, शकील मंसूरी, मोहित अग्रवाल, नलिन पंडित, चन्द्रकात शर्मा, सुनील गुप्ता, रामसिंह तोमर, पवन शर्मा, कृष्णा भारद्वाज, राजेन्द्र कुशवाह, सुनील गिदवानी, अशोक कश्यप, जयप्रकाश शर्मा, जमील खान, इकरार खान, रोहित सेन, सत्येन्द्र धाकड़, भीकम सिंह जादौन, इकबाल खान आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

25 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:29 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:40 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...