मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव का टीकमगढ़ में भव्य रोड शो

राहुल गांधी की नकारात्मक सोच , देश विरोधी सोच से ही कांग्रेस पार्टी का अंत हो रहा है- डॉ मोहन यादव                        अजय अहिरवार aapkedwar news       

टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ नगर में मध्य प्रदेश मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने भव्य रोड शो किया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि आज दोपहर मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव पुलिस लाइन स्थित हेलीपैड पर पहुंचे, जहां से वह गांधी चौराहा आए, कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्प वर्षा की गई, गांधी चौराहे से भाजपा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार के समर्थन में भाजपा के रथ में सवार होकर‌‌ शहर के प्रमुख चौराहा स्टेट बैंक, सुभाष बुक डिपो चौराहा, छोटी देवी मंदिर, बाजार होते हुए सिंधी धर्मशाला तक रोड शो किया , जगह-जगह लोगों, समितियों ,संस्थाओं व सभी धर्म वर्ग के लोगों ने उनका पुष्प वर्षा कर स्वागत किया। भाजपा के रथ में मुख्य रूप से मुख्यमंत्री के अलावा भाजपा लोकसभा प्रत्याशी डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना , पर्यावरण राज्य मंत्री दिलीप अहिरवार, अनिल जैन, विवेक चतुर्वेदी, राकेश गिरी गोस्वामी, शिशुपाल यादव, राहुल  लोधी व अश्विनी चढार साथ रहे। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव व भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने सभी जनता जनार्दन, प्रदेश पदाधिकारी, मंत्रियों, विधायकों, जिला पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं का भव्य रोड शो के लिए आभार जताया। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने मीडिया से रूबरू होते हुए कहा कि कांग्रेस पार्टी मध्य प्रदेश के लोकसभा चुनाव में बुरी तरह हारने वाली है और भाजपा सरकार 29 में से 29 जीत रही है, कांग्रेस पार्टी में खलबली मची हुई है जहां एक ओर राहुल गांधी की नकारात्मक सोच , देश विरोधी सोच ही कांग्रेस पार्टी का अंत बन चुकी है।


कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...