1 मई गुरु मित्र की राशि से शत्रु के घर एक वर्ष रहेगा

वर्ष भर शनि से केंद्र योग बनेगा हर रशिया प्रभावित होंगी :ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ग्वालियर 

 सभी ग्रहों में गुरु ऐसा ग्रह है जो धर्म,अध्यात्म,शिक्षा,दीक्षा,धन समृद्धि के लिए विशेष भूमिका रखता है ।

यह ग्रह एक राशि में करीब एक वर्ष एक माह रहता है। इसलिए हर राशि बालो को अपना प्रभाव दिखाता है।

 गुरु ग्रह 01 मई को अपने मित्र मंगल की मेष राशि से निकल कर शत्रु शुक्र की वृष राशि में प्रवेश कर रहा है और 14 मई 2025 तक वहा रहने से हर राशि पर असर करेगा। वही इसका पूरे वर्ष राहु से त्रिकादश योग शनि ग्रह से केंद्र योग भी बना रहेगा। राहु से त्रिएकादश योग बना रहेगा। इस योग से पृथ्वी पर अधर्म ,भ्रष्टाचार,अनीति ,उपद्रव, महिलाओं पर अत्याचार भी बढ़ सकते है। किसी बड़ी पार्टियों के बड़े नेताओ के भ्रष्टाचार में लिप्त होने से बड़ी पार्टियों की शाख कम जोर होगी। देश के नागरिक पश्चात सभ्यता का अनुसरण करेंगे। किसी बड़े धार्मिक संत के अनैतिक कार्य में फसने से लोगो का धर्म से आस्था कम होगी।

*राशियों पर प्रभाव* :-  मेष -- परिवार में धन समृद्धि , मान सम्मान,मंगल कार्य होगे हर तरह से शुभ रहेगा।

वृष वृष राशि को लाभ काम खर्च अधिक रोजगार,व्यापार में विघ्न वधाए। स्वास्थ्य ने कमी रहेगी।

मिथुन - मिथुन राशि वालो को संतान एवम शुभ कार्यों पर खर्च होगा। धन की वापसी न हो किसी बड़ी घटना से मानसिक पीड़ा से बचे।

कर्क - कर्क राशि वालो के लिए नए आर्थिक लाभ के रास्ते खुलेंगेधन,प्रतिष्ठा, अधिकार बढ़ेंगे संतान सुख वैभव सफलता मिलेगी।

सिंह - सिंह राशि वालो के लिए मन सम्मान अधिकार तो बढ़ेंगे लेकिन अकारण वाणी से मतभेद भी अपनो से होंगे।

कन्या - कन्या शनि वालो के लिए धर्म कर्म अध्यात्म में रुचि बढ़ेगी। संतान,भाई बंधु से लाभ सुख व्यापार, समाज में उन्नति होगी।

तुला - तुला राशि वालो के लिए विपरीत परिस्थितियों से मानसिक पीड़ा, कष्ट वाणी पर अनियंत्रण से क्रोध से हानि होगी।

वृश्चिक - वृश्चिक राशि वालो के लिए विवाह , पारिवारिक सुख समृद्धि उन्नति,आर्थिक लाभ कार्यों में सफलता मिलेगी।

धनु - धनु राशि वालो को संतान की चिंता,स्वास्थ्य में कमी से मन में विचलितता बनेगी।

मकर - मकर राशि वालो के लिए बुद्धि विवेक तर्क शक्ति से प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता अचानक आर्थिक लाभ कार्य क्षेत्र में उन्नति आनंद में वृद्धि होगी।

कुंभ - कुंभ राशि वालो के लिए घरेलू अशांति स्थान परिवर्तन,क्लेश श्त्रुओ से कष्ट रहेगा।

मीन - मीन राशि वालो को लाभ में कमी यात्राओं ने खर्च  भाई बंधुओ से आपसी तनाव विवाद बढ़ सकते है।

*व्यापारिक वस्तुओ पर इसका असर*  : चांदी,तेल,घी, रस पदार्थ  महंगे रहेंगे  07 मई को अस्त होने से अनाजों में तेजी बनेगी 01 जून को उदय ज्येष्ठ माह में उदय होने से  कही सूखे की स्थिति पश्चिम प्रांतों में बाढ़ से प्रभावित होकर हानि । 12 जून से रोहिणी नक्षत्र के प्रथम चरण में जाने से सोना,चांदी में मंदी 27 जून से दूसरे चरण से हल्दी, सरसों,रुई में मंदी, 09 अक्टूबर से गुरु वृष राशि में वक्री होने से सोना,चांदी,तेल,घी,और महंगे हो।

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन 

 ग्वालियर मो 9425187186

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...