संजय गांधी की 44वीं पुण्यतिथि पर कांग्रेस नमन करेगीः डॉ देवेन्द्र शर्मा

ग्वालियर 22 जून। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा ने बताया कि अ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय महासचिव यूवा हृदय सम्राट स्व. संजय गांधी जी की आज 23 जून को 44वीं पुण्यतिथि के अवसर पर प्रातः 9.00 बजे जयेंद्रगंज स्थित संजय गांधी जी की प्रतिमा पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा माल्यार्पण कर नमन किया जाएगा।

पुण्यतिथि कार्यक्रम में विधायक, पूर्व विधायक, पूर्व अध्यक्ष, जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, मंडलम कांग्रेस, सेक्टर कांग्रेस, यूवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, एनएसयूआई, विभाग प्रकोष्ठ, पार्षद, पार्षद प्रत्याशी सहित समस्त कांग्रेसजन सम्मिलित रहेंगे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...