पुण्यतिथि पर कांग्रेसियों ने दी संजय गांधी को श्रद्धांजलि

 

ग्वालियर। कांग्रेसजनों ने रविवार को पुण्यतिथि पर स्व. संजय गांधी जयेन्द्रगंज स्थित प्रतिमा स्थल पर पहुंचकर माल्यार्पण कर विनम्र श्रृद्धांजली अर्पित की। 

स्व. संजय गांधी को श्रद्धांजलि देते हुये कांग्रेस अध्यक्ष डॉ देवेन्द्र शर्मा एवं महापौर श्रीमती शोभा सिकरवार ने कहा कि आ.भा. कांग्रेस कमेटी के पूर्व महामंत्री स्व. संजय गांधी के द्वारा 1977-79 में केन्द्र की जनता पार्टी सरकार को उखाड़ फेंकने के लिये निर्णायक संघर्ष किया। जिसके फलस्वरूप देश में श्रीमती इंदिरा गांधी के नेतृत्व में कांग्रेस की सरकार स्थापित हुई। स्व. गांधी ने परिवार नियोजन का कार्यक्रम चलाया जो आज प्रभावी सिद्ध हुआ। 
स्व. संजय गांधी को श्रद्धांजलि देने वालों में ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, विधायक सतीश सिकरवार, वरिष्ठ नेता सुनील शर्मा, कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, वीर सिंह तोमर, संगठन मंत्री सुरेन्द्र यादव, अवधेश कौरव, जेएच जाफरी, सरमन सिंह राय, भैयालाल भटनागर, पूरन सिंह कुशवाह, सतीश मिश्रा, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, देशराज भार्गव एड, अवनीष गौड़, महेश मधुरिया, शंकर गाबरा, धर्मेन्द्र शर्मा धीरू, ब्लॉक अध्यक्ष हितेन्द्र यादव, ब्लॉक अध्यक्ष महादेव अपोरिया, अब्दुल हमीद पप्पू, राजेश खान, पार्षद पी.पी. शर्मा, सुरेंद्र साहू, अंकित कटठल, संजीव दीक्षित, आदि उपस्थित थे।  

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...