देश में महिलाओं के साथ बढ़ते अत्याचारों के विरोध में पार्षद दिव्या अहिरवार व किरण अहिरवार द्वारा बिजावर विधानसभा में निकाला गया कैंडल मार्च


राहुल बौद्ध

बिजावर / मीडिया रिपोर्ट में पार्षद दिव्या अहिरवार एवं किरण अहिरवार द्वारा अवगत कराया गया कि देश में दिन पर दिन महिलाओं के साथ अत्याचार एवम बर्बरता बढ़ती जा रही है,जो महिलाओं की सुरक्षा से सम्बन्धित गंभीर विषय है,NCW के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो  वर्ष 2024 में महिलाओं के साथ अत्याचारों और बर्बरता की  12,648 शिकायते दर्ज हुई है,तथा यही आंकड़ा अगर देखा जाए तो वर्ष 2023 में महिलाओं के साथ घटित अपराधो की टोटल NCW शिकायते 28,811 दर्ज हुई है I 


अनेकों ऐसी भी शिकायते होती है, जो शासन स्तर तक पहुंच भी नही पाती है, ओर महिलाएं गंभीर अत्याचारो की शिकार होती है, और बड़ी-बड़ी खबरों पर नजर डाली जाए तो मणिपुर की घटना कोलकाता की घटना और दिन पर दिन छोटी छोटी बच्चियों और महिलाओं के साथ दिन पर दिन मानवता को शर्मसार करने बाली घटना घटित हो रही है, पार्षद दिव्या अहिरवार और किरण अहिरवार द्वारा मांग की गई है, कि बिजावर विधानसभा ओर समस्त ग्रामीण क्षेत्रों में सी.सी.टी.वी कैमरे और स्टे लाईट लगाई जाए,तथा यह भी देखा जा रहा कि जहां-जहां भी महिला जनप्रतिनिधि उनकी उपेक्षा की जाती है,पार्षद दिव्या अहिरवार ने मांग की है,जहा जहा महिला जन प्रतिनिधि है,उनकी मांगों पर तत्काल एक्शन लिया जाए और तत्काल कार्यवाही की जाए I

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...