सदस्यता अभियान के पहले चरण में ही हमें अपना लक्ष्य पूर्ण करना है - केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

भाजपा पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न   

Aapkedwar news –अजय अहिरवार 

टीकमगढ़। आज स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान की निमित्त जनपद सदस्यों, नगर पालिका व परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी साझा हुई,इस समीक्षा में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना , सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा , महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट  उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशुतोष भट्ट व आभार महामंत्री अश्विनी चढ़ार द्वारा किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों को बूथ प्रभारी से संपर्क कर निश्चित तय सीमा में लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाने है , सभी घर-घर जाकर जनता से संवाद करें, धार्मिक टोलियों से भी संपर्क करें , महिलाएं आगे आकर सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं ,संगठन महापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 24 सितंबर 2024 तक चलेगा, हमें पहले चरण में ही अपना टारगेट पूरा करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न जिले के मंडलों के कार्यकर्ताओं को व मोर्चा पदाधिकारी को टारगेट दिया गया है, पिछले  दिनों में 13 मंडलों में 22 हजार के ऊपर सदस्यता अभियान के तहत ऑनलाइन फीडिंग होकर सदस्य बनाए गए हैं, जिसके लिए टोल फ्री नंबर8800002024 जारी किया गया है जिस पर वेरीफाइड होकर अपनी जानकारी भरकर आसानी से भाजपा के सदस्य बन सकते हैं, क्यूआर कोड और नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्य बन सकते हैं। इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें, यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास और सब का प्रयास की मंत्र से हर बार को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का अवसर मिल जाएगा।यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 15 सौ राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। समीक्षा बैठक में खरगापुर अध्यक्ष दीप्ति कोरी, बल्देवगढ़ अध्यक्ष शालिनी विश्वदीपक मिश्रा,कारी अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला मंत्री अमित जैन, वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र सिंधई, बृजेश रावत उपाध्यक्ष जतारा,मुन्ना लाल साहू, रामगोपाल चौरसिया,रानू तिवारी पलेरा,गिन्नी यादव, राजीव जैन वर्धमान, महेश साहू, पंकज प्रजापति, अरविंद खटीक,संजू यादव, देवेंद्र नापित, रामनारायण पांडेय,रत्न टाटा, राजेंद्र सिंह, कपिल नामदेव,शिवचरण उटमालिया सहित बड़ी संख्या में पार्षद व सदस्य गण उपस्थित रहे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...