भाजपा का संकल्प हर वर्ग का कल्याण होंः प्रद्युम्न सिंह तोमर

 

भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ का सदस्यता अभियान हुआ
ग्वालियर। भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता अभियान संगठन पर्व है। भाजपा का संकल्प हर वर्ग का कल्याण हो। आज अधिक से अधिक से अधिक लोग भाजपा के सदस्य बनना चाहते हैं। हमें घर-घर पहुंचकर उन्हें पार्टी से जोड़ने का कार्य करना है। आपके जिले को जो लक्ष्य दिया गया है, उसको पूरा करने का प्रयास करें। बूथों को जो लक्ष्य दिए गए हैं वह जल्द से जल्द पूरा हो जाए, इसकी चिंता सबको करनी होगी। यह बात ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने सोमवार को सदस्यता अभियान के तहत अशोक टॉकीज के पास भाजपा बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ द्वारा आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कही।
इस अवसर पर ऊर्जा मंत्री श्री तोमर ने आमजनों से विश्व की सबसे बड़ी पार्टी भाजपा की सदस्यता ग्रहण करने का आव्हान किया। इस दौरान आमजनों ने  मिसकॉल देकर एवं लिंक का उपयोग कर सदस्यता ग्रहण की। कार्यक्रम में प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अशोक शर्मा, मोहन विट्वेकर, विधासभा सदस्यता अभियान प्रभारी दारा सिंह सेंगर, बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के जिला संयोजक गिरीश इंदापुरकर, मंडल अध्यक्ष बृजमोहन शर्मा,योगेन्द्र तोमर, राजेन्द्र उपाध्याय, सोनल अरोरा, मुकेश शर्मा, सुधीर भदौरिया, नितिन राव शिंदे, शशिकांत राजौरिया, आरएस यादव, विनोद अष्टैया, आजाद त्रिपाठी, शिव गुप्ता, शैलेंद्र सिकरवार, अखिलेश शर्मा आदि उपस्थित थे।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...