शारदीय नवरात्र में तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग तीन दिन रवि योग से प्रॉपर्टी आदि खरीद दारी के लिए विशेष शुभ

  

साधना का  महापर्व शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक विशेष सार्वजनिक रूप से दुर्गा मां के नो रूपो की पूजा, साधना उत्साह पूर्वक की जाती है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस बार की शारदीय नवरात्रि घट स्थापना 03 अक्टूबर दिन गुरुवार को है।

घट स्थापना का विशेष मुहूर्त :-  शुभ की चौघड़िया में प्रातः 06:16 बजे से 07:45 बजे तक ।

चर की चौघड़िया में प्रातः  10:41 बजे से 12:10 बजे तक अभिजित मुहूर्त में दोपहर 11:46 बजे से 12:33 बजे तक साथ में लाभ की चौघड़िया में  12:10 बजे से 13:38 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।

इस बार नवरात्रि के दिनो मे तृतीया तिथि की वृद्धि हुई है  यह 05/06 अक्टूबर दिन शनिवार/रविवार दोनो दिन तिथि वृद्धि मान से रहेगी। उधर महानवमी और  विजय दशहरा  दोनो ही एक ही दिन 12  अक्टूबर शनिवार को मनाए जायेंगे।

जैन ने कहा कि वैसे तो मां दुर्गा जी का वाहन सिंह माना गया है परंतु इस बार गुरुवार से शारदीय नवरात्रि घट स्थापना दिवस होने से दुर्गा जी का वाहन डोली(पालकी) रहेगा अर्थात पालकी में बैठकर आयेंगी माता रानी ।

जब दुर्गा जी  डोली में बैठ कर आती है तो पश्चिमी देशों के लिए अच्छा नहीं कहा गया कही नए युद्ध की शुरुवात आने वाले दिनों / महीनों में हो सकती है जिससे समूचे विश्व में भय का वातावरण बनता है।

भारत में भी प्राकृतिक आपदाएं और किसी रोग के फेलने  का भय बना रहता है।

इस बार की शारदीय नवरात्रि में वाहन, प्रॉपर्टी मकान,दुकान,आदि खरीददारी  के लिए विशेष तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग   05 अक्टूबर को प्रातः 06:17 बजे से 21:23 बजे तक 07 अक्टूबर को प्रातः 07:06 बजे से रात्रि 02:25 बजे तक  12 अक्टूबर विजया दशमी के दिन प्रातः 06:21 बजे से रात  04:27 बजे तक है। रवि योग 06 अक्टूबर प्रातः 06:17 बजे से रात 12:11 बजे तक 08 अक्टूबर प्रातः 0618 बजे से रात 04:08 बजे तक और 12 अक्टूबर को 06:21 बजे से दिन रात तक रहेगा।

मौसम की अनकूलता से  दुर्गा जी के  भक्त नो दिनो तक   व्रत और उपवास रखकर मां की साधना भक्ति में लीन रहते हैं।

*किस दिन मां के किस रूप की होगी पूजा*  :-

03 अक्टूबर गुरुवार पहले दिन मां शैल पुत्री 

04 अक्टूबर शुक्रवार दूसरे दिन मां ब्रह्मचारणी 

05 अक्टूबर शनिवार तीसरे दिन मां चंद्रघंटा 

06 अक्टूबर रविवार मां कुष्मांडा 

07 अक्टूबर सोमवार मां स्कंधमाता 

08 अक्टूबर मंगलवार मां कात्यायनी

09 अक्टूबर बुधवार मां कालरात्रि

10 अक्टूबर  गुरुवार मां सिद्धि दात्री

11 अक्टूबर शुक्रवार मां महागौरी शरद नवरात्रि व्रत पारण

12 अक्टूबर शनिवार मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन  इसी दिन दशहरा भी मनेगा।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...