शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा मे शक्ति अभिनन्दन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

aapkedwarnews–अजय अहिरवार 

 पलेरा–शक्ति अभिनन्दन अभियान अंतर्गत महिला वाल विकास विभाग पलेरा द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा मे थाना प्रभारी पलेरा तहसीलदार शक्ति अभिनन्दन अभियान के तहत महिलाओ से सम्बंधित एक्ट / अधिनियम व नवीन कानूनों { BNS,BNSS } पर चर्चा की  महिला सशक्तिकरण के बारे चर्चा की और बताया की महिला सशक्तिकरण का मकसद लेंगिक असमानताओ को चुनौती देना और समाज में महिलाओ के वास्तविक अधिकारों को हासिल करना। महिला सशक्तिकरण से महिलाओ में आत्मसम्मान की भावना बढ़ती है और वे अपने निर्णय लेने में सक्षम होती  है महिला सशक्तिकरण कई तरह से हो सकता है जैसे की शिक्षा आर्थिक राजनितिक और सामाजिक महिला सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर के संगठन अहम भूमिका निभाते है ये संगठन महिलाओ को जरुरी सहायता संसाधन और अवसर मुहैया कराते है I 

 इस दौरान महिलाओ को उनके कानूनी और अन्य अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही महिलाओ को शिक्षित करने से उनका शोषण रुकता है और निर्णय लेने की छमता बढ़ती है एवं महिलाओ को महिला सुरक्षा साइबर सुरक्षा यातायात नियमो और नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी दी गयी है साथ ही महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया महिला विभाग पलेरा क़े परियोजना अधिकारी  प्रदीप मिश्रा क़े द्वारा शक्ति अभिनन्दन अभियान के कार्यक्रम क़े वारे में विस्तार से बताया गया है। इस कार्यक्रम में सभी सेक्टर सुपरवाइजर बी सी एम आई एस ऑपरेटर कफील खान  D.E.O. महेन्द्र प्रभाकर विभाग की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रही I 

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...