पत्रकार संगठन "जम्प" की बैठक खरगापुर में आयोजित

प्रदेश सहित जिले के पदाधिकारियों ने लिया भाग

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (जम्प) पत्रकार संगठन जिला इकाई की बैठक खरगापुर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बीएसपीएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु श्रीवास्तव को जम्प संगठन मध्यप्रदेश का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी गई। 

विदित है कि बीएसपीएस का राष्ट्रीय अधिवेशन 19-20 अक्टूबर को रांची झारखंड में होना प्रस्तावित है। इस अधिवेशन में टीकमगढ़ जिले से करीब 14 पत्रकारों का दल अधिवेशन में शामिल होने पर सहमति बनी है। यह दल 18 अक्टूबर को टीकमगढ़ से रांची झारखंड के लिए प्रस्थान करेगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव, पत्रकार संगठन के मार्गदर्शक प्रदीप खरे, जिला अध्यक्ष अभय मोर, जिला उपाध्यक्ष हरीशचंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नारायण सोनी, जिला सचिव समीर खान, सचिव हेमंत शर्मा, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष सत्तार खान, खरगापुर तहसील अध्यक्ष अनुराग राय, बलदेवगढ़ तहसील अध्यक्ष अखंड यादव, पलेरा तहसील अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष ललित दुबे सहित पुष्पेन्द्र सिंह, मोहसिन खान, लोकेंद्र सिंह परमार, अवधेश वर्मा, समीर खान, दुर्ग सिंह घोष, नीरज यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रमोद अहिरवार, अजय अहिरवार सहित जम्प संगठन जिला टीकमगढ़ इकाई के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए।



कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...