टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार
टीकमगढ़ । पूर्व लोकसभा प्रत्याशी कांग्रेस महासचिव किरण अहिरवार ने जतारा विधानसभा में व्याप्त भ्रष्टाचार को लेकर कलेक्टर को लिखा पत्र लिखा है । उन्होंने टीकमगढ़ कलेक्टर से आग्रह किया है कि भ्रष्टाचार में शामिल कर्मचारियों पर कार्यवाही की जाए और काफी समय से एक ही स्थान पर जमे कर्मचारियों को हटाया जाए।
अन्य मांगों में यह भी शामिल है।
1. अवैध शराब गांव-गांव में बिकना कर्मचारियों के शह से बिक रही हैं।
2. अवैध रेत उत्खनन सबसे ज्यादा जतारा विधानसभा में हो रहा है। साढ़े चार वर्षो से रेत खनन का टेन्डर नही हुआ आखिर किसके शह से टेन्डर नही हो पा रहा है और अवैध रेत उत्खनन जारी है। नाममात्र कर अदाकदा कुछ टैªक्टर ट्रंालियां को पकड़कर खानापूर्ति कर्मचारी जरुर कर लेते है।
3. नल जल योजना में भारी भ्रष्टाचार हो रहा है, ठेकेदारों से मिलकर अधिकारी, कर्मचारी नल जल योजना को पलिता लगा रहे हैं।
4. मनरेगा का काम मजदूरों से होना चाहिए, काम हो रहा है जेसीबी मशीन से। मनरेगा में भी सबसे ज्यादा भ्रष्टाचार हो रहा है।
5. पुलिस कर्मचारी आखिर गरीबों को ही क्यो परेषान करते है। जगह-जगह चेकिंग के नाम से अवैध वसूली करना और अधिकारियों के जेब भरना। पुलिस कर्मचारी कई वर्षो से एक ही थानों और चैकियों में पदस्थ है इनका स्थानातरण अन्य जगह क्यों नही होता किसके संरक्षण में पदस्थ है।
6. तहसील और जनपदों में गरीब, आमजन के आसानी से काम नही होते है। तहसील स्तर एंव विभागों में कई वर्षो से पदस्थ कर्मचारियों का स्थानातरण क्यो नही होता है। क्योकि इनको संरक्षण मिला है और अंगद के पांव की तरह जमें है। सैयां भये कोतवाल, अब डर काहे का।
अतः निवेदन करना चाहूंगी कि टीकमगढ़ जिले के जतारा विधानसभा में व्यप्त भ्रष्टाचार में लिप्त कर्मचारियों एंव कई वर्षो से पदस्थ कर्मचारियों पर कार्यवाही करने एंव बिगड़ी हुई व्यवस्था पर अंकुष लगाने की कृपा करेगें।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें