शहर की व्यवस्था सुधरे इसके लिए स्वप्निल तिवारी ने कलेक्टर से रखी तीन चिन्हित जगहों की मांग

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

 टीकमगढ़। आज कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर भाजपा भाजयुमो जिला पदाधिकारी मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने कलेक्टर विवेक श्रोतिय के नाम आवेदन सौंपकर उन्हें अवगत कराया, जिसमें शहर की व्यवस्था सुधरे इसके लिए तीन चिन्हित जगहों की व्यवस्था की जाए । स्वप्निल तिवारी ने बताया कि हमारे टीकमगढ़ नगरीय क्षेत्र में कलेक्ट्रेट मार्क से लेकर शहर के मुख्य चौराहों व पैदल फुटपाथ सरकारी मार्ग पर आसपास ग्रामीण क्षेत्रों के फल- सब्जी बेचने वाले, चाट- चाइनीज फास्ट फूड ठैलें व अंडे- मांस आदि की दुकान चलाकर गरीब ग्रामीण व्यक्ति जीवन यापन कर रहा है, जिससे शहर की ट्रैफिक व्यवस्था, आम व्यक्तियों के चलने का सरकारी मार्ग व शहरी सुंदरता का अभाव हो गया है। इन सभी चीजों को ध्यान में रखते हुए कलेक्टर महोदय के द्वारा  नगर पालिका के सहयोग- बातचीत कर तीन चिन्हित जगहों पर शहर के ही पास १. फल - सब्जी विक्रेता २. चाट- चाइनीज फास्ट फूड ३. अंडे- मांस- मदिरा की चीजें चिन्हित जगह पर ही संचालित हो व बेचें जाए तो शहर की व्यवस्था में बहुत सुधार हो सकेगा। इसके लिए तीन चिन्हित जगह की व्यवस्था के लिए आज कलेक्टर महोदय के नाम आवेदन कलेक्ट्रेट कार्यालय में सौंपा गया व कलेक्टर महोदय को अवगत कराया गया।

कोई टिप्पणी नहीं:

एक टिप्पणी भेजें

Featured Post

6 फरवरी 2025, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 07:07 बजे   *सूर्यास्त :-* 18:03 बजे  *श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946  *श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551*  *सूर्य*:- -सूर्य उत्तरा...