लोगों के विश्वास का उदाहरण है भाजपा की दिल्ली में जीत - सरोज राजपूत
टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार
टीकमगढ़। आज स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय पर भाजपा द्वारा जश्न मनाया गया। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि दिल्ली विधानसभा चुनाव में भाजपा की प्रचंड बहुमत में सरकार आने पर भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत के नेतृत्व में भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं द्वारा ढोल- नगाड़ों- पटाखे फोड़कर, एक दूसरे को मिठाई खिलाकर जश्न मनाया गया।
भाजपा जिलाध्यक्ष श्रीमती सरोज राजपूत ने कहा कि भाजपा की दिल्ली में प्रचंड बहुमत की सरकार आई है , जिसके लिए पार्टी की आन -बान -शान उसके कार्यकर्ता ही मुख्य श्रेय रखते हैं, भाजपा सरकार पर केंद्र की योजनाओं से अंतिम छोर तक के व्यक्ति को लाभ पहुंच रहा है। जिसके उदाहरण स्वरूप भाजपा परचम लहरा रहा है। आज हमने जिला भाजपा कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को मिठाई खिलाकर जीत की बधाई दी।
भाजपा कार्यकर्ताओं में पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, आशुतोष भट्ट, पूरनचंद्र लोधी, रोहित खटीक, रीतेश भदौरा, प्रतेंद्र सिंधई,अभिषेक खरे रानू, बलवीर जोशी, अंकित तोमर, जीतू सेन, जनमेजय तिवारी, इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, ललित अहिरवार, रविंद्र श्रीवास्तव, बृजकिशोर तिवारी,मुन्नी लाल यादव, जिनेंद्र धुवारा,अनीश खान, प्रफुल्ल द्विवेदी,ज्ञानेंद्र सिंह, प्रवीण चौधरी, नरेश तिवारी, रोहित वैसाखिया, पंकज प्रजापति, शक्ति सिंह राय, सुमित उपाध्याय, मोन्टू शर्मा ,सुशीला राजपूत, वंदना जायसवाल, रिंकी भदौरा,विभा श्रीवास्तव, पुष्पा यादव, मीरा खरे, संध्या सोनी,रीना श्रीवास्तव, शिवचरण उटमालिया, हरशेश सोनी,हरप्रसाद कुशवाहा, अंकित तिवारी, अशोक मेडी राय,रतन टाटा, संस्कार रजक आदि बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
कोई टिप्पणी नहीं:
एक टिप्पणी भेजें