धर्म/ज्योतिष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं
धर्म/ज्योतिष लेबलों वाले संदेश दिखाए जा रहे हैं. सभी संदेश दिखाएं

शुक्रवार, 28 मार्च 2025

हिंदू नव वर्ष श्री विक्रम संवत् 2082 वर्ष के राजा एवं मंत्री सूर्य होंगे

जल स्तंभ  85.37 प्रतिशत रहेगा इससे वर्षा अच्छी होगी

हिंदू नव वर्ष श्री विक्रम संवत् की शुरुवात चैत्र कृष्ण अमावस्या  तिथि की समाप्ति 29 मार्च दिन में 04:26 बजे पर होगी इस के साथ ही चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि आरंभ होगी इसी समय से चंद्रमान से हिंदू नव वर्ष श्री विक्रम संवत् 2081 समाप्त होकर श्री श्री विक्रम संवत् 2082 प्रारंभ हो जायेगा।

नव रात्रि घट स्थापना 30 मार्च  रविवार को प्रातः सूर्योदय  06:11 बजे से 10:18 बजे तक फिर अभिजीत मुहूर्त में 11:57 12:47 के बीच श्रेष्ठ है। इस दिन सभी को प्रातः जल्दी उठकर स्नान ध्यान करके साफ नए वस्त्र पहन कर अपने अपने घरों पर ध्वज फहराना चाहिए और वर्ष भर उन्नति के लिए ईश्वर से पूजन ,प्रार्थना,अपने अपने धर्मानुसार अवश्य करना चाहिए ।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी में बताया कि  इस बार श्री विक्रम संवत्सर 2082 का नाम सिद्धार्थी है स्वामी सूर्य है जनता में ज्ञान वृद्धि करता है।

इस वर्ष 04 स्थान सौम्य ग्रहों को और 06 स्थान पाप और  उग्र ग्रहों को प्राप्त हुए हैं।इस वर्ष का जल स्तंभ 85.37% होने से वर्षा की अधिकता रहेगी अनेक स्थानों पर बाढ़ का खतरा रहेगा जिससे फसलों को हानि होगी।

तृण स्तंभ 100% होने से पशु चारा भरपूर होगा। वायु  स्तंभ 10.75% होने से वातावरण में वायु की गति कम रहेगी इससे उमस रहेगी मच्छर,कीड़े मकोड़े का प्रकोप बढ़ेगा। अन्न स्तंभ 21.69% है जो कि कम है अनाज उत्पादन की कमी दर्शाता है अधिक वर्षा से अनाज की फसल नष्ट होने से उनके मूल्य वृद्धि रहेगी । गेहूं,चना, जौ,चावल के मूल्य ऊंचे रहेंगे।

*वर्ष के दशाधिकारियों के फल* :--  जैन के अनुसार 1. वर्ष का राजा सूर्य होने से अनेक स्थानों पर वर्षा की कमी, मनुष्य व पशुओं में रोग ,अग्नि व चोरी की घटनाएं बढ़ेगी किसी वरिष्ठ  शासक या नेता का निधन।

2. मंत्री सूर्य का फल - शासकों में आपसी विरोध आरोप प्रत्यारोप बढ़ेगा रोग,चोरी भय गुड़ और रसादि पदार्थों के मूल्य वृद्धि रहेगी।

3. सस्येश बुध  का फल - ग्रीष्म ऋतु की फसलें गेहूं,चावल,गन्ना इत्यादि भरपूर  उपज होती हैं वर्षा अधिक होती है सुख साधनों की वृद्धि विद्वान धर्म पारायण प्रवृत्ति रहे।

4. धान्येश चंद्रमा का फल - सर्दियों में होने वाली फसलें मूंग, मोठ , बाजरा,सरसों आदि  अच्छी हो दूध पर्याप्त मात्रा में होता है जनसंख्या में वृद्धि हो।

5. मेघेश सूर्य का फल - वर्षा कम होगी महंगाई चरम पर होगी राजनीतिज्ञों में आपसी विरोध चरम पर चोरी ठगी, भ्रष्टाचार बढ़ेगी गेहूं,चना, जौ चावल,गन्ना की फसलों अधिक होगी।

6. रसेश शुक्र का फल - शुभ,मांगलिक, धार्मिक आयोजन अधिक होते है कुछ स्थानों पर वर्षा की कमी।गुड़,खांड,रसकस ज्यादा हो शासक  वर्ग सुचारू रूप से चलता है।

7.  नीरसेश बुध का फल -  रोज मर्रे की वस्तुएं  रेडीमेड कपड़े होजरी का सामान,शंख,चंदन,सोना,चांदी, तांबा आदि धातुएं,रत्न महंगे होते हैं। 

8. फलेश शनि का फल  पेड़ो में फलों की कमी। शीत प्रकोप, हिमपात से हानि रोग,चोरी से जनता की परेशानियां बढ़ेगी।

9. धनेश  मंगल का फल - गेहूं, चना,  धान्य आदि की फसलें असमय वर्षा से खराब होती हैं।व्यापार में उतर चढ़ाव विशेष प्रशासन से जनता दुःखी हो।

10. दुर्गेश शनि का फल - पश्चिमी देश प्रांतों में हिंसा अशांति से जनता त्रस्त रहकर अन्य स्थानों पर पलायन करती हैं।नागरिकों को शत्रु भय । टिड्डी ,चूहों से फसलों की हानि होती हैं।

*श्री विक्रम संवत्  2082  में पड़ने वाले सूर्य एवं चंद्र ग्रहण*

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने कहा श्री विक्रम संवत् 2082 में  संपूर्ण भूमंडल पर दो सूर्य ग्रहण तथा दो चंद्र ग्रहण होंगे। भारत में दो चंद्र ग्रहण  दिखाई देंगे दोनों सूर्य ग्रहण दिखाई नहीं देंगे। 

दोनों खग्रास चंद्र ग्रहण की धार्मिक मान्यता रहेगी  दोनो सूर्य  ग्रहणों की धार्मिक मान्यता नहीं रहेगी।

01-  खग्रास चंद्र ग्रहण 07 सितंबर 2025 रविवार , भाद्र पद शुक्ल पूर्णिमा को रात्रि 21:57 बजे से 25:27 बजे तक खग्रास चंद्र ग्रहण पूरे भारत में दिखाई देगा इस के साथ नेपाल,भूटान,श्री लंका,बांग्लादेश, पाकिस्तान,ईरान,इराक तुर्की ,जापान,कोरिया,

थाईलैंड,मलेशिया में भी देखा जाएगा।

 खग्रास चंद्र ग्रहण का स्पर्श रात्रि 21:57 बजे से मध्य रात्रि 23:42 बजे  एवं मोक्ष रात्रि 25:27 बजे  पर होगा। ग्रहण का सूतक मध्याह्न दिन के 12:57 बजे से प्रारंभ होगा।

02 - *खंडग्रास सूर्य ग्रहण*  - 21 /09/2025 रविवार आश्विन कृष्ण पक्ष अमावस्या रविवार भा. स्टैंडर्ड समय के अनुसार रात 23:00 से 27:14 बजे तक होगा जो भारत में दिखाई नहीं देगा भारत में इसका धार्मिक दृष्टि से कोई सूतक पातक नियम  मान्य नहीं है।इस ग्रहण को न्यूजीलैंड,ऑस्ट्रेलिया,

अंटार्टिका देशों में देखा जा सकेगा।

03 - *कंकणकाकृति सूर्य ग्रहण* :-  

17 फरवरी 2026 फाल्गुन कृष्ण पक्ष अमावस्या  भा. स्टैंडर्ड समय के अनुसार दोपहर में 15:36 बजे से 19:58 बजे तक विदेशों में कंकनाकृती सूर्य ग्रहण होगा यह ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा इसलिए कोई धार्मिक,सूतक, पातक मान्य नहीं है।

04  - *खग्रास / ग्रस्तोदित चंद्र ग्रहण* :-  03 /03/2026 को फाल्गुन शुक्ल पूर्णिमा मंगलवार को सिंह राशि में  भारतीय समय अनुसार दोपहर बाद 15:20 बजे से 18:47 बजे तक खग्रास चंद्र ग्रहण होगा।भारत के अधिकांश भागों में खग्रास /खंडग्रास/ग्रस्तोदित चन्द्र ग्रहण भारत में दिखाई देगा।

खग्रास रूप में अरुणाचल प्रदेश , अंडमान निकोबार, असम,मणिपुर,मेघालय,नागालैंड,मिजोरम,त्रिपुरा एवं पश्चिमी बंगाल।

खंडग्रास -  आंद्रप्रदेश,बिहार,पंजाब,हरियाणा,छत्तीस गढ़,दिल्ली,गोवा,पूर्वी गुजरात,हिमाचल, जम्मू कश्मीर, मध्य प्रदेश,महाराष्ट्र का पश्चिमी भाग,उड़ीसा,पांडिचेरी,सिक्किम,तमिलनाडु उत्तर प्रदेश,उत्तराखंड राजस्थान के कुछ शहरों सहित भारत के अलावा एशिया,ऑस्ट्रेलिया,अफ्रीका,पूर्वी यूरोप आदि में भी दिखाई देगा।

ग्रहण का स्पर्श 15:20 बजे  पर मध्य 17:04 बजे मोक्ष 18:47 बजे पर होगा। 

सूतक प्रातः 06:20 से प्रारंभ होगा।

 *वार्षिक राशिफल श्री विक्रम संवत् 2082*

ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया इस वर्ष श्री विक्रम संवत् प्रारंभ होने के साथ ही शनि अपनी राशि कुंभ को छोड़कर गुरु के घर मीन राशि में 29 मार्च 2025 को  प्रवेश करेंगे इस से मेष,कुंभ, मीन राशियों पर शनि की साढ़ेसाती चलेगी  सिंह एवं धनु राशि वाले पर शनि की ढैया चलेगी।

*मेष राशि :-* (  चू, चे, चो,ला,ली, ले, लो,अ)

 आपकी राशि मेष का स्वामी मंगल ग्रह है इस वर्ष शनि 30 मार्च 25 से मीन राशि में प्रवेश करने से आप की राशि पर शनि की साढ़ेसाती प्रारंभ होगी जो साढ़ेसात वर्षों तक चलेगी जो धन खर्च कराएगी। गुप्त शत्रुओं द्वारा कार्य में  रुकावटें आएंगी।

 राहु 18 मई से कुंभ राशि में लाभ  भाव में वर्ष में रहेंगे जबकि गुरु 14 मई से मिथुन  राशि में तृतीय स्थान पर रहेंगे।

 व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष  सामान्य रहेगा। पारिवारिक दृष्टि से खर्चे बढ़ेंगे। संतान की चिंता होगी स्वास्थ्य सामान्य  रहेगा। प्रतियोगी परीक्षाओं में सफलता मिलेगी। स्थान परिवर्तन के योग हैं। शनि साढ़ेसाती का उपाय करते रहे। अपनी राशि,लग्न,भाग्येश का रत्न धारण करें।

*वृष राशि :- (  ई, उ, ए ,ओ, वा, वी, वू, वे,वो)*

 इस वर्ष शनि 30 मार्च से मीन राशि में लाभ भाव में प्रवेश करेंगे  और राहु 18 मई  से दशम केतु चतुर्थ  भाव में रहेंगे। 

 गुरु  14 मई को मिथुन राशि में  द्वितीय भाव में रहेंगे । 

 व्यवसाय की दृष्टि से  वर्ष में धन लाभ  रहेगा।  आय के नए स्रोत से लाभ प्राप्त होगा और व्यापार में सफलता प्राप्त होगी नौकरी करने वालों को मई से मान सम्मान प्राप्त होगा। आर्थिक दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा अचानक लाभ भी मिल सकते हैं। घर परिवार की दृष्टि से समय अनुक रहेगा संतान की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा। स्वास्थ्य की दृष्टि से भी  वर्ष सामान्य ही रहेगा।

केतु ग्रह की शांति के लिए पक्षियों को दाना डाले अपनी राशि, लग्न का रत्न धारण करें।

 *मिथुन राशि :- (क, की, कू, घ,ड,छ, के,को,ह)*

  इस वर्ष शनि 30 मार्च से मीन राशि में दशम भाव में केतु 18 मई से सिंह  राशि में  तृतीय पराक्रम भाव में रहेंगे और गुरु 14 मई से प्रथम  भाव में पूरे वर्ष भर गोचर करेंगे।

 व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष   अच्छा रहेगा। तृतीय में केतु से पराक्रम वृद्धि,यात्राओं से लाभ, भाई - बहिनों को उन्नति के अवसर मिलेंगे।  गुरु  की सप्तम  दृष्टि सप्तम भाव पर  से विवाह,संतान लाभ के योग भी हैं।

 परिवार की दृष्टि से वर्ष अनुकूल रहेगा भाई बहनों का सहयोग प्राप्त होगा संतान की दृष्टि से वर्ष अच्छा रहेगा संतान की उन्नति होगी 

 स्वास्थ्य की दृष्टि से आप मानसिक संतुष्ट रहेंगे प्रतियोगी परीक्षाओं में इस बार सफलता मिल सकती है। अपनी राशि का रत्न पन्ना धारण करना चाहिए।

कर्क राशि:-  ( हि, हु, हे, हो, डा, डी, डू, डे, डो)* इस वर्ष 30 मई से शनि मीन राशि में प्रवेश करने से आप की राशि पर से शनि की लघु ढैया समाप्त होगी किंतु

राहु 18 मई से आठवें रहने से ,गुरु 14 मई से द्वादश स्थान में रहने से  व्यवसाय की दृष्टि से संभल कर कार्य करे वर्ना हानि के योग हैं।

मेहनत अधिक लाभ की प्राप्ति कम ही होगी। परिवार की दृष्टि से वर्ष  सामान्य ही अनुकूल रहेगा कभी कभी  अशांति का वातावरण रहेगा।

 बच्चों को अपने परिश्रम के बल पर ही आगे बढ़ना चाहिए।

 स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष सामान्य रहेगा मानसिक कभी-कभी परेशानी रह सकती है आलस और चिंता भी कभी-कभी परेशान करेगी।

 प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए वर्ष बहुत अच्छा नहीं  कह सकते है। अपनी राशि का रत्न मोती चांदी में धारण करें।पुखराज भी पहन सकते है।

 *सिंह राशि:- (मा,मी,मू, में,मो,टा, टी,टू, टे)*

इस वर्ष शनि 30 मार्च से मीन राशि में अष्टम भाव में से शनि की लघु ढैया  चलेगी और राहु ,केतु  18 मई से आप की  राशि से प्रथम  भाव में रहेंगे । 

गुरु 14 मई से  मिथुन राशि में लाभ भाव ने   गोचर करेंगे।  व्यवसाय ,रोजगार,

सर्विस की दृष्टि से वर्ष अच्छा रहेगा कार्य क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। रोजगार में उन्नति प्राप्त करेंगे।

 आर्थिक दृष्टि से वर्ष अच्छा रहेगा।

 घर परिवार एवं समाज की दृष्टि से वर्ष सामान्य अनुकूल ही  बनपावेगा भाग दौड़ ज्यादा रहेगी। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

संतान के लिए वर्ष अच्छा है संतान की उन्नति होगी। शनि,राहु,केतु का दान पदार्थों को करे अपनी राशि का रत्न माणिक्य अनामिका में धारण करे गो शाला में गायों के लिए चारा खिलाए।

 *कन्या राशि:- (टो पा, पी, पू,ष,ण,ठ,पे,पो)*

इस वर्ष शनि 30 मार्च से मीन  राशि में सप्तम भाव में और राहु 18 मई से कुंभ  राशि में षष्ठ भाव में केतु 18 मार्च से द्वादश में  रहेंगे।  गुरु 14 मई से मिथुन  राशि में दशम भाव में  गोचर करने से  व्यवसाय की दृष्टि से यह वर्ष आपके लिए सामान्य रहेगा। आपको परिश्रम के बल पर कार्य क्षेत्र में सफलता मिलेगी।

 कुछ व्यापार रोजगार सर्विस में उतार चढ़ाव भी शनि व केतु की वजह से देखने को मिलेंगे ।

धन के मामले में वर्ष में कभी कभी हानि के  सामान्य योग रहेगा।

 घर  पारिवारिक रूप से वर्ष सामान्य अनुकूल रहेगा।  

   स्वास्थ्य में उतार चढ़ाव बना रहेगा केरियर एवं प्रतियोगिता परीक्षा के लिए वर्ष लाभकारी हो सकता है। राशि रत्न पन्ना धारण करें। गायों को हरी घास खिलाते रहे। पक्षियों को बाजरा आदि दाना डाले।

 तुला:- (रा,री,रु,रे,रो,ता,ती,तू, ते)* इस वर्ष शनि 30 मार्च से  मीन राशि में षष्ठ  भाव में और राहु 18 मई से कुंभ राशि में पंचम केतु लाभ भाव में सिंह राशि में रहेंगे।

  गुरु 14 मार्च से  मिथुन राशि में नवम भाव में  गोचर करेंगे।

 व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष  अनुकूल रहेगा।

अध्यात्म ,तीर्थ स्थलों में रुचि बढ़ेगी।संतान की उत्पत्ति,उन्नति होगी संतान को रोजगार  के नए स्रोत मिलेंगे।

 धन संपत्ति के संदर्भ में आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा जीवन साथी एवं बड़े भाइयों का पूर्ण सहयोग प्राप्त होगा।

  परिश्रम के बल से  प्रतियोगिता परीक्षा में सफलता प्राप्त होगी।

स्वास्थ्य की दृष्टि से   अनुकूल रहेगा  प्रतियोगिता परीक्षा के लिए यह वर्ष अच्छा है। राशि रत्न हीरा धारण / उपरत्न  पहने गो शाला में गायों को भूषा शुक्रवार को दान करते रहे।

 *वृश्चिक:- ( तो,ना, नी, नू,ने,नो,या,यी, यू)*

 शनि 30 मार्च से मीन राशि में पंचम भाव में और राहु 18 मई से चतुर्थ भाव में रहेंगे वर्ष में गुरु 14 मार्च से मिथुन  राशि में आठवें भाव में  गोचर करेंगे।

राहु एवं गुरु के प्रभाव से 

 व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष  बहुत अच्छा नहीं रहेगा आपके कार्य क्षेत्र में गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावट  डाली जा सकती है जिससे आप अपने कार्यों को अंजाम तक पहुंचाने में कठिनाइयों का अनुभव करेंगे। श्रम संघर्ष ज्यादा लाभ की कमी रहेगी। स्थान परिवर्तन और घरेलू हिंसा,अशांति से भय की स्थिति बनी रहेगी।

 संतान के श्रम सहयोग से धन की पूर्ति होगी।

 संतान की कैरियर की चिंता रहेगी स्वास्थ्य की दृष्टि से वर्ष उत्तम नहीं रहेगा छोटी मोटी बीमारियों से आप प्रभावित होते रहेंगे । राशि रत्न मूंगा धारण करे। गो शाला में गायों को गेहूं का भूषा,गुड़,मलका मसूर खिलाया करे।

 *धनु राशि:- (ये,यो,भा, भी, भू,धा,फा, ढा, भे)* शनि 30 मार्च से  मीन राशि में चतुर्थ भाव में और राहु तृतीय  पराक्रम  भाव में रहेंगे।

 गुरु 14 मार्च से मिथुन  राशि में सप्तम भाव में  रहेंगे।

व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष  आमदनी  के नए स्रोत मिलने की उम्मीद है। इस अवधि में कोई नया कार्य आप आरंभ करेंगे उसमें सफलता मिलेगी आर्थिक दृष्टि से वर्ष  अनुकूल रहेगा। 

पराक्रम स्थान पर राहु ग्रह के दृष्टि प्रभाव से धनागम में निरंतरता  बनी रहेगी। पत्नी को रोजगार की प्राप्ति, उन्नति ,अविवाहितों के विवाह के योग  बनेंगे।  बच्चों के शिक्षा प्रतियोगिता में अच्छा लाभ प्राप्त होगा स्वास्थ्य की दृष्टि से मानसिक रूप से शनि कभी कभी  अशांत  करेंगे। फिर भी सकारात्मक ऊर्जा की  वृद्धि होगी। राशि रत्न पुखराज/ सुनहला धारण करे। केशर का माथे पर तिलक लगाया करे।

 *मकर राशि:- (भो,जा,जी,खी, खू,खे, खो, गा, गी)* 

 इस वर्ष शनि 30 मार्च से मीन मीन राशि में तृतीय भाव में और राहु द्वितीय केतु सिंह राशि  में अष्टम  भाव में रहेंगे।

  गुरु 14 मार्च से मिथुन राशि में षष्ठ  भाव में  रहने से नए रोजगार, व्यवसाय की दृष्टि से वर्ष बहुत अच्छा फल देने वाला साबित होगा।

 समय-समय पर उच्च अधिकारियों से भी आप को लाभ प्राप्त होता रहेगा । नए रोजगार ,व्यापार के स्त्रोत बढ़ेंगे।

कार्य कुशलता एवं दक्षता के बल पर आप अपनी समस्याओं का समाधान भी निकाल लेंगे।

 धन की दृष्टि से वर्ष  अनुकूल रहेगा परंतु खर्चों की वृद्धि रहेगी।कभी कभी  गुप्त चिंता,अधिक श्रम से शरीर में थकान,कमजोरी रहेगी। संतान के लिए वर्ष का आरंभ सामान्य रहेगा। राशि रत्न नीलम धारण करें गायों को घास खिलाते रहे।

 *कुंभ राशि :- (गू ,गे, गो,सा,सी,सू,से,सो,दा)*

इस वर्ष शनि 30 मार्च से  मीन राशि में द्वितीय भाव में और राहु 18 मई से कुंभ राशि  में आप की राशि के साथ ही रहेंगे। गुरु 14 मई से मिथुन राशि में पंचम भाव  में 

 शनि का उतरता साढ़े साती रहेगी। जोखिम वाला  वर्ष रहेगा जोखिम के कार्यो से व्यापार में बचें। पंचम स्थान पर गुरु  व्यापार में अच्छे लाभ की उम्मीद है । संतान की उन्नति ,संतान को विद्या,प्रतियोगिता में सफलता प्राप्त होगी।

   बच्चे अपने परिश्रम  के बल पर आगे बढ़ेंगे। स्वास्थ्य के लिए वर्ष बहुत अच्छा नहीं रहेगा।  शनि,एवं राहु, केतु के उपाय करते रहे। राशि रत्न नीलम 7 रत्ती चांदी में धारण करे। गरीबों में गर्म वस्त्र जैसे कम्बल,तिल गुड़ के लड्डू दान करे। केशर ,चंदन का माथे पर तिलक लगाए।

 *मीन राशि:- (दी, दू,थ, झ,  दे, दो, चा, ची)*

इस वर्ष शनि 30 मार्च से मीन राशि में  राशि में शनि की बीच की साढ़ेसाती चलेगा। 

राहु 18 मार्च से द्वादश रहेंगे। 

 गुरु 14 मई को मिथुन राशि में  चतुर्थ  भाव में चलेंगे। 

रोजगार, व्यवसाय,प्रतियोगिता  की दृष्टि से यह वर्ष बड़ा असामान्य रहेगा। श्रम ,संघर्ष बाला रहेगा।शनि व राहु के  साढेसाती के प्रभाव से आपको अपने काम में कठिनाइयों का अनुभव होगा। खर्च अधिक होगा गुप्त शत्रुओं द्वारा रुकावटें भी डाली जाएंगे। इसलिए किसी पर विश्वास किए बिना आप किसी को आर्थिक धन उपलब्ध न करें वर्ना वापस नहीं आयेगा। धन संपत्ति की दृष्टि से वर्ष का आरंभ समान ही रहेगा घर परिवार एवं समाज की दृष्टि से आपको बड़ा  धैर्य रखना चाहिए। अपमान अपयश प्राप्त हो सकता है। संतान के लिए वर्ष  अनुकूल है बच्चों की उन्नति की आशा की जा सकती है। स्वास्थ्य की दृष्टि से आपको परेशानियां हो सकती हैं ध्यान रखें।

शनि व राहु का उपाय करते रहे। अपनी राशि रत्न पुखराज ,लग्न, भाग्य के रत्न धारण करे। केशर का तिलक माथे पर लगाए।

28 मार्च 2025, शुक्रवार का पंचांग

 

*सूर्योदय :-* 06:16 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:35 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *चतुर्दशी तिथि*  19:55 बजे  तक फिर अमावस्या तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 22:09 बजे  तक फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *शुक्ल*  है। 

 *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक चल रही है। भद्रा 09:32 बजे तक , गंडमूल नहीं 

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 10:54 से 12:26 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*:- 

*मुहूर्त* : - कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र- कुंभ ,मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:17 - 07:49 शुभ

लाभ 07:49 - 09:22 शुभ

अमृत 09:22 - 10:54 शुभ

काल 10:54 - 12:26 अशुभ

शुभ 12:26 - 13:59 शुभ

रोग 13:59 - 15:31 अशुभ

उद्वेग 15:31 - 17:03 अशुभ

चर 17:03 - 18:36 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

रोग 18:36 - 20:03 अशुभ

काल 20:03 - 21:31 अशुभ

लाभ 21:31 - 22:58 शुभ

उद्वेग 22:58 - 24:26*अशुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

गुरुवार, 27 मार्च 2025

27 मार्च 2025, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:18 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:35 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *त्रयोदशी तिथि*  23:03 बजे  तक फिर चतुर्दशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज*शतभिषा नक्षत्र 24:33 बजे  तक फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *साध्य*  है। 

 *करण*  :-आज  *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक चल रही है। भद्रा 23:03 बजे से , गंडमूल नहीं 

*🔥अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 13:59 से 15:31 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*:प्रदोष व्रत,रंग तेरस,मासिशिवरात्री

*मुहूर्त* : नाम कारण , वाहन क्रय है अन्य कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र- कुंभ ,मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:18 - 07:50 शुभ

रोग 07:50 - 09:22 अशुभ

उद्वेग 09:22 - 10:54 अशुभ

चर 10:54 - 12:27 शुभ

लाभ 12:27 - 13:59 शुभ

अमृत 13:59 - 15:31 शुभ

काल 15:31 - 17:03 अशुभ

शुभ 17:03 - 18:35 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

अमृत 18:35 - 20:03 शुभ

चर 20:03 - 21:31 शुभ

रोग 21:31 - 22:58 अशुभ

काल 22:58 - 24:26*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

बुधवार, 26 मार्च 2025

26 मार्च 2025, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:19 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:34 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *द्वादशी तिथि*  25:42 बजे  तक फिर त्रयोदशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* धनिष्ठा नक्षत्र 26:29 बजे  तक फिर धनिष्ठा नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *सिद्धि*  है। 

 *करण*  :-आज  *कौलव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक 15:14 से चलेगी पांच दिन भद्रा, गंडमूल नहीं 

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 12:27 से 13:59 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: - पापमोचनी एकादशी व्रत

*मुहूर्त* : नाम कारण , वाहन है अन्य कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-  मकर ,मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 06:19 - 07:51 शुभ

अमृत 07:51 - 09:23 शुभ

काल 09:23 - 10:55 अशुभ

शुभ 10:55 - 12:27 शुभ

रोग 12:27 - 13:59 अशुभ

उद्वेग 13:59 - 15:31 अशुभ

चर 15:31 - 17:03 शुभ

लाभ 17:03 - 18:35 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

उद्वेग 18:35 - 20:02 अशुभ

शुभ 20:02 - 21:30 शुभ

अमृत 21:30 - 22:58 शुभ

चर 22:58 - 24:26*शुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

छह ग्रहों के संयोग में हाथी की सवारी पर मां दुर्गा, इंद्र योग में अच्छी वर्षा होगी

चैत्र नवरात्र 30 मार्च रविवार से प्रारंभ होने जा रहे हैं बसंत नवरात्र

 दरअसल नवरात्र में माता की सवारी का विशेष महत्व होता है इस बार रविवार को गुड़ी पड़वा बसंत नवरात्र प्रारंभ होंगे।

 मां की सवारी हाथी होगी वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि जब माता रानी की सवारी हाथी होती है तो आने वाले वर्षा काल में वर्षा अच्छी होती है। खेती अच्छी होती है। देश में अन्न और धन के भंडार बढ़ेंगे और देश का नागरिक सुख समृद्धि पूर्वक रहेगा। 

इस वर्ष के संवत्सर के राजा और मंत्री दोनों ही सूर्य हैं। इस वर्ष नवरात्र नौ दिन के ना होते हुए 8 दिन के ही  हैं क्योंकि तृतीया तिथि का क्षय होने के कारण दूसरा और तीसरा नवरात्र एक ही दिन है।

चैत्र मास का 9 दिनों तक चलने वाला नवरात्री त्योहार देवी दुर्गा और उनके विभिन्न रूपों की पूजा के लिए समर्पित है जो बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतिनिधित्व करते हैं। भक्त 9 दिनों तक बड़ी भक्ति और समर्पण के साथ मां के नौ रूपों का पूजन करते हैं व्रत करते हैं। 

चैत्र नवरात्रि को आध्यात्मिक नवीनीकरण, शुद्धिकरण और ईश्वर का आशीर्वाद प्राप्त करने के लिए यह एक शुभ समय माना जाता है  अंधकार पर प्रकाश की धर्म पर अधर्म की और ज्ञान पर ज्ञान की जीत का प्रतीक है। 

चैत्र नवरात्रि के दौरान मां दुर्गा के भक्त कई तरह से पूजा अनुष्ठान करते हैं जिसमें परंपरागत तरीके से व्रत, उपवास, प्रार्थना, ध्यान और देवी दुर्गा के प्रति समर्पित रहते हैं। प्रत्येक दिन मां दुर्गा के एक अलग रूप की पूजा से जुड़ा महोत्सव है जिसे नवदुर्गा के नौ रूप में जाना जाता है इन स्वरूप में मां शैलपुत्री, मां ब्रह्मचारिणी ,मां चंद्रघंटा, मां कुष्मांडा, मां स्कंदमाता, मां कात्यायनी, कालरात्रि ,मां महागौरी और मां सिद्धिदात्री की पूजा अलग-अलग दिन की जाती है। 

चैत्र नवरात्र घट स्थापना मुहूर्त :

30 मार्च रविवार को प्रात  सूर्योदय से दोपहर 12:49 बजे तक घट स्थापना करने के लिए पूरा समय है। 

इस में सूर्योदय समय और प्रातः 06:26 बजे से 10:26 बजे तक प्रथम शुभ व श्रेष्ठ मुहूर्त है दूसरा अभिजीत मुहूर्त दोपहर 12:00बजे से 12:48 बजे तक  रहेगा।

ग्रहों का इस दिन विशेष संयोग रहेगा ।

जैन ने बताया इस दिन इस बार छह ग्रह मीन राशि में इकठ्ठे होंगे सूर्य,चंद्रमा,बुध,शुक्र,शनि, राहु ऐसा संयोग 21 भी सदी में पहली बार देखने मिलेगा।

आने वाले समय में इस संवत्सर में  आंधी,तूफान,अग्नि की घटनाएं बढ़ेगी भारत सहित दक्षिण पश्चिम देशों में भूकंप  का प्रकोप बार बार होगा।

इस साल अष्टमी तिथि का कन्या पूजन 05 अप्रैल शनिवार के दिन और नवमी तिथि का कन्या पूजन 06 अप्रैल रविवार के दिन होगा।

मंगलवार, 25 मार्च 2025

29 मार्च शनिश्चरी अमावस्या को सूर्य ग्रहण के साथ शनि का परिवर्तन बनाएगा रंक से राजा

शनि ग्रह का नाम सुनते ही अच्छे-अच्छे लोगों के पसीने छूटने लगते हैं। किंतु शनि ग्रह इतना अशुभ नहीं है जितना कि उसे लोगों ने मानव रखा है। शनि ग्रह कर्मों का हिसाब किताब करने वाला न्याय प्रिय ग्रह कहा गया है अगर व्यक्ति की कुंडली में या हस्तरेखा में शनि ग्रह बलसाली है तो वह व्यक्ति को रंग से राजा बना देता है जितने भी उच्च पदों पर पहुंचे हैं वह सभी या तो शनि की साढ़ेसाती में या शनि की महादशा- अंतर्दशा में उच्च पदों पर पहुंचे हैं ।


ग्वालियर शहर के वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने जानकारी देते हुए बताया की शनि ग्रह एक राशि में ढाई वर्ष अर्थात 30 महीने रहता है।

 अभी शनि ग्रह अपने ही घरों में मकर राशि में ढाई वर्ष फिर कुंभ राशि में ढाई वर्ष चला इस प्रकार कुल 5 वर्ष शनि अपने ही घरों में रहा था इस समय जगत के लिए कई उतार-चढ़ाव कोरोना जैसी महामारी से भी जूझना पड़ा था ।

अब शनि गुरु की मीन राशि में 29 मार्च शनिवार को रात्रि 09:41 बजे  कुंभ राशि से निकल कर शनिवार ,शनिश्चरी अमावस्या के दिन मीन राशि में प्रवेश करेगा और वह ढाई वर्ष इसी गुरु की मीन राशि में रहेगा।

इस दिन से मकर राशि पर से शनि की साडेसाती साढ़ेसात वर्षों से चल रही थी वह समाप्त हो जाएगी और कुंभ राशि वालों की आखिरी  साढ़ेसाती चलेगी। मीन राशि वाले पर की हृदय पर बीच की साढ़ेसाती मेष राशि वालों पर शिर से आती साढ़ेसाती साढ़ेसात वर्ष चलेगी।

 जैन ने कहा कि  इसी के साथ वृश्चिक राशि  और कर्क राशि वालों से शनि की ढैया समाप्त होगी उनके स्थान पर सिंह राशि, धनु राशि वालों पर शनि की ढैया प्रारंभ होगी।

 शनि न्याय प्रिय ग्रह है। यदि जन्मपत्री में या हस्तरेखा में शुभ स्थिति में बैठा है तो निश्चित ही व्यक्ति को अपनी साढ़ेसाती ,ढैया या महादशा में रंक से राजा बना देता है और यदि खराब स्थिति में बैठा हो तो वह व्यक्ति के पूर्व जन्मों के कर्मों का हिसाब किताब कर उसे काफी दुःखी करता है ,बेचैन करता है, अशांत करता है, निर्धन बना देता है और यहां तक की राजा से रंग तक बना सकता है जेल और बंधन करा सकता है।

शनि ग्रह की सभी ग्रहों से धीमी चाल होने के कारण  एक राशि में ढाई वर्ष रहने के कारण यह अपना अच्छा और बुरा खास असर व्यक्ति के जीवन पर छोड़ता है। धीमी अर्थात मंद गति से चलने के कारण इसका नाम शनिश्चर पड़ा ।

जैन ने बताया 29 मार्च शनि अमावस्या के दिन इस बार सूर्य ग्रहण भी है। यह ग्रहण मीन राशि में पड़ेगा और शनि भी मीन राशि में प्रवेश करेगा शनि का साढ़ेसाती भी मीन, कुंभ और मेष राशि वालों का रहेगा। इसलिए इस दिन कुंभ मीन और मेष राशि वालों को विशेष ग्रहण वाले दिन पूजा, पाठ, स्नान, दान करना चाहिए ।

हालांकि यह सूर्य ग्रहण यूरोप, उत्तरी रूस, उत्तरी पश्चिमी अफ्रीका में दिखाई देगा भारतीय स्टैंडर्ड समय के अनुसार दोपहर 2:21 बजे पर स्पर्श 4:17 बजे पर मध्य और 6:14 बजे पर ग्रहण का मोक्ष होगा किंतु है भारत में दिखाई ना देने के कारण इसके सूतक पातक और धार्मिक मान्यता नियम मान्य नहीं है।

 शनि के मीन राशि में प्रवेश करने से महंगाई बढ़ेगी गेहूं ,चना, जो, चावल आदि अनाजो, तुअर,मूंग, मोठ, उड़द, आदि दालवाना, तिल,सरसों,मूंगफली आदि तेलवाना और सोने, चांदी, तांबा आदि धातुएं में महंगाई चरम पर होंगी।

जिन राशि वालों व्यक्तियों को शनि की साढ़ेसाती ,ढैया, महादशा  चलेगी वे शनि ग्रह से पीड़ा की शांतियार्थ इस अमावस्या को उपाय अवश्य कर करे।

25 मार्च 2025, मंगलवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:20 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:33 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *एकादशी तिथि*  27:45 बजे  तक फिर द्वादशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* श्रवण नक्षत्र 27:49 बजे  तक फिर धनिष्ठा नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *शिव*  है। 

 *करण*  :-आज  *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं 

*🔥अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 15:31 से 17:02 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: - पापमोचनी एकादशी व्रत

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-  मकर ,मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

रोग 06:20 - 07:52 अशुभ

उद्वेग 07:52 - 09:24 अशुभ

चर 09:24 - 10:56 शुभ

लाभ 10:56 - 12:27 शुभ

अमृत 12:27 - 13:59 शुभ

काल 13:59 - 15:31 अशुभ

शुभ 15:31 - 17:02 शुभ

रोग 17:02 - 18:34 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

काल 18:34 - 20:02 अशुभ

लाभ 20:02 - 21:30 शुभ

उद्वेग 21:30 - 22:58 अशुभ

शुभ 22:58 - 24:27*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

सोमवार, 24 मार्च 2025

24 मार्च 2025, सोमवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:21 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:33 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण, उत्तरगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *दशमी तिथि*  29:05 बजे  तक फिर एकादशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* उत्तराषाढ़ नक्षत्र 28:26 बजे  तक फिर श्रवण नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *परिधि*  है। 

 *करण*  :-आज  *वणिज* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 17:27 बजे से है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 07:53 से 09:25 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: - दशामाता पूजा

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-धनु मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:22 - 07:53 शुभ

काल 07:53 - 09:25 अशुभ

शुभ 09:25 - 10:56 शुभ

रोग 10:56 - 12:28 अशुभ

उद्वेग 12:28 - 13:59 अशुभ

चर 13:59 - 15:30 शुभ

लाभ 15:30 - 17:02 शुभ

अमृत 17:02 - 18:33 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

चर 18:33 - 20:02 शुभ

रोग 20:02 - 21:30 अशुभ

काल 21:30 - 22:59 अशुभ

लाभ 22:59 - 24:27*शुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

रविवार, 23 मार्च 2025

23 मार्च 2025, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:22 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:32 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1947 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *नवमी तिथि*  29:37 बजे  तक फिर दशमी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* पूर्वाषाढ़ नक्षत्र 28:17 बजे  तक फिर उत्तराषाढ़ नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *वणिज*  है। 

 *करण*  :-आज  *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं   है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 17:02 से 18:33 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: -

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-धनु मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 06:23 - 07:54 अशुभ

चर 07:54 - 09:25 शुभ

लाभ 09:25 - 10:57 शुभ

अमृत 10:57 - 12:28 शुभ

काल 12:28 - 13:59 अशुभ

शुभ 13:59 - 15:30 शुभ

रोग 15:30 - 17:02 अशुभ

उद्वेग 17:02 - 18:33 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

शुभ 18:33 - 20:01 शुभ

अमृत 20:01 - 21:30 शुभ

चर 21:30 - 22:59 शुभ

रोग 22:59 - 24:27*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

शनिवार, 22 मार्च 2025

22 मार्च 2025, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:23 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:32 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *अष्टमी तिथि*  29:23 बजे  तक फिर नवमी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* मूल नक्षत्र 27:23 बजे  तक फिर पूर्वाषाढ़ नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *व्यतिपात*  है। 

 *करण*  :-आज  *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं   है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 09:26 से 10:57 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा*: - शीतलाष्टमी,कालाष्टमी, भगवान शीतलनाथ जी गर्भ 

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-धनु मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:24 - 07:55 अशुभ

शुभ 07:55 - 09:26 शुभ

रोग 09:26 - 10:57 अशुभ

उद्वेग 10:57 - 12:28 अशुभ

चर 12:28 - 13:59 शुभ

लाभ 13:59 - 15:30 शुभ

अमृत 15:30 - 17:01 शुभ

काल 17:01 - 18:32 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

लाभ 18:32 - 20:01 शुभ

उद्वेग 20:01 - 21:30 अशुभ

शुभ 21:30 - 22:59 शुभ

अमृत 22:59 - 24:28*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

शुक्रवार, 21 मार्च 2025

21 मार्च 2025, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:25 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:31 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *सप्तमी तिथि*  28:23 बजे  तक फिर अष्टमी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* ज्येष्ठा नक्षत्र 25:45 बजे  तक फिर मूल नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *सिद्धि*  है। 

 *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक नहीं गंडमूल दिन रात है भद्रा 15:39 बजे तक  है।

*🔥अग्निवास*: आज आकाश  में है।

☄️ *दिशाशूल* : आजपश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 10:58 से 12:28 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:04 बजे से 12:53 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* :शीतला सप्तमी 

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-वृश्चिक मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:25 - 07:56 शुभ

लाभ 07:56 - 09:27 शुभ

अमृत 09:27 - 10:58 शुभ

काल 10:58 - 12:28 अशुभ

शुभ 12:28 - 13:59 शुभ

रोग 13:59 - 15:30 अशुभ

उद्वेग 15:30 - 17:01 अशुभ

चर 17:01 - 18:32 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

रोग 18:32 - 20:01 अशुभ

काल 20:01 - 21:30 अशुभ

लाभ 21:30 - 22:59 शुभ

उद्वेग 22:59 - 24:28*अशुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

सोमवार, 17 मार्च 2025

17 मार्च 2025, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:30 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *तृतीया तिथि*  19:33 बजे  तक फिर चतुर्थी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज* चित्रा नक्षत्र 14:46 बजे  तक फिर स्वाती नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *ध्रुव*  है। 

 *करण*  :-आज  *विष्कुम्भ* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 19:33 बजे तक  है।

*🔥अग्निवास*: आज आकाश  में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व  दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 15:30 से 16:59 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : चतुर्थी व्रत,विश्व दिव्यांग दिवस

*मुहूर्त* :कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-तुला मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:30 - 07:59 शुभ

काल 07:59 - 09:30 अशुभ

शुभ 09:30 - 10:59 शुभ

रोग 10:59 - 12:30 अशुभ

उद्वेग 12:30 - 13:59 अशुभ

चर 13:59 - 15:30 शुभ

लाभ 15:30 - 16:59 शुभ

अमृत 16:59 - 18:29 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

चर 18:29 - 19:59 शुभ

रोग 19:59 - 21:29 अशुभ

काल 21:29 - 22:59 अशुभ

लाभ 22:59 - 24:29*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

रविवार, 16 मार्च 2025

16 मार्च 2025, रविवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:29 बजे  
*सूर्यास्त :-* 18:29 बजे 
*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 
*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 
*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 
*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 
*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 
आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *द्वितीया तिथि*  16:58 बजे  तक फिर तृतीया चलेगी।
💫 *नक्षत्र आज* हस्त नक्षत्र 11:44 बजे  तक फिर चित्रा नक्षत्र चलेगा।
    *योग* :- आज *वृद्धि*  है। 
 *करण*  :-आज  *गर* हैं।
 💫 *पंचक* :- पंचक, गंडमूल नहीं भद्रा 06:15 से  है।
*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर  है।
☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम  दिशा में।
*🌚राहूकाल* :आज 07:59 से 09:30 बजे  तक  अशुभ समय है।
*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।
प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।
*पर्व त्यौहा* : भाई दूज , संत तुकाराम जयंती 
*मुहूर्त* :कोई नहीं 
🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-
 सूर्य-मीन, चन्द्र-कन्या मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन
हर्षल-मेष में आज है।
 *🌞चोघडिया, दिन*
उद्वेग 06:31 - 08:01 अशुभ
चर 08:01 - 09:30 शुभ
लाभ 09:30 - 11:00 शुभ
अमृत 11:00 - 12:30 शुभ
काल 12:30 - 13:59 अशुभ
शुभ 13:59 - 15:29 शुभ
रोग 15:29 - 16:59 अशुभ
उद्वेग 16:59 - 18:29 अशुभ
*🌘चोघडिया, रात*
शुभ 18:29 - 19:59 शुभ
अमृत 19:59 - 21:29 शुभ
चर 21:29 - 22:59 शुभ
रोग 22:59 - 24:29*अशुभ
 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)
जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।
मो . 9425187186

शनिवार, 15 मार्च 2025

15 मार्च 2025, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:32 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:28 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज चैत्र माह कृष्ण पक्ष *प्रतिपदा तिथि*  14:33 बजे  तक फिर  द्वितीया चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 08:53 बजे  तक फिर हस्त नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *गंड*  है। 

 *करण*  :-आज  *कौलव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं  है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व  दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 09:31 से 11:01 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : बसंतोत्सव,होला मेला आनंदपुर,विश्व उपभोक्ता दिवस 

*मुहूर्त* :वाहन क्रय  अन्य कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मीन, चन्द्र-कन्या मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:32 - 08:02 अशुभ

शुभ 08:02 - 09:31 शुभ

रोग 09:31 - 11:01 अशुभ

उद्वेग 11:01 - 12:30 अशुभ

चर 12:30 - 13:59 शुभ

लाभ 13:59 - 15:29 शुभ

अमृत 15:29 - 16:59 शुभ

काल 16:59 - 18:28 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

लाभ 18:28 - 19:59 शुभ

उद्वेग 19:59 - 21:29 अशुभ

शुभ 21:29 - 22:59 शुभ

अमृत 22:59 - 24:30*शुभ

चर 24:30* - 25:59*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

शुक्रवार, 14 मार्च 2025

14 मार्च 2025, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:33 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:27 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *पूर्णिमा तिथि*  12:23 बजे  तक फिर  प्रतिपदा चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र दिन रात तक 

    *योग* :- आज *शूल*  है। 

 *करण*  :-आज  *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गंडमूल नहीं  है।

*🔥अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 11:01 से 12:30 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : धूलंडी , चैतन्य महाप्रभु जयंती 

*मुहूर्त* : कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-सिंह मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:33 - 08:02 शुभ

लाभ 08:02 - 09:32 शुभ

अमृत 09:32 - 11:01 शुभ

काल 11:01 - 12:30 अशुभ

शुभ 12:30 - 13:59 शुभ

रोग 13:59 - 15:29 अशुभ

उद्वेग 15:29 - 16:58 अशुभ

चर 16:58 - 18:28 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

रोग 18:28 - 19:58 अशुभ

काल 19:58 - 21:29 अशुभ

लाभ 21:29 - 22:59 शुभ

उद्वेग 22:59 - 24:30*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

गुरुवार, 13 मार्च 2025

13 मार्च 2025, गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:34 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:27 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *चतुर्दशी तिथि*  10:35 बजे  तक फिर  पूर्णिमा चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र* 30:18  बजे तक पश्चात उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र।

    *योग* :- आज *धृति*  है। 

 *करण*  :-आज  *वणिज* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गंडमूल नहीं  है भद्रा 10:35 बजे से 23:36 बजे तक।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  दक्षिण दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 13:59 से 15:29 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:09 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* :  होलिका दहन मुहूर्त - भद्रा के बाद रात 11:36 से 12:36 के बीच।

*मुहूर्त* : कोई नहीं 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-सिंह मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:34 - 08:03 शुभ

रोग 08:03 - 09:33 अशुभ

उद्वेग 09:33 - 11:02 अशुभ

चर 11:02 - 12:31 शुभ

लाभ 12:31 - 13:59 शुभ

अमृत 13:59 - 15:29 शुभ

काल 15:29 - 16:58 अशुभ

शुभ 16:58 - 18:27 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

अमृत 18:27 - 19:58 शुभ

चर 19:58 - 21:29 शुभ

रोग 21:29 - 22:59 अशुभ

काल 22:59 - 24:30*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

मंगलवार, 11 मार्च 2025

11 मार्च 2025, मंगलवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:36 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:25 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *द्वादशी तिथि*  08:13 बजे  तक फिर त्रयोदशी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज आश्लेषा नक्षत्र* 26:14 बजे तक पश्चात मघा नक्षत्र।

    *योग* :- आज *अतिगंड*  है। 

 *करण*  :-आज  *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, भद्रा नहीं गंडमूल  है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  उत्तर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 15:29 से 16:57 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:11 बजे से 12:57 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : भौम प्रदोष व्रत,मेला खाटू श्याम जी पूर्ण

*मुहूर्त* :

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-कर्क, मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

रोग 06:37 - 08:05 अशुभ

उद्वेग 08:05 - 09:34 अशुभ

चर 09:34 - 11:03 शुभ

लाभ 11:03 - 12:31 शुभ

अमृत 12:31 - 13:59 शुभ

काल 13:59 - 15:29 अशुभ

शुभ 15:29 - 16:57 शुभ

रोग 16:57 - 18:26 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

काल 18:26 - 19:57 अशुभ

लाभ 19:57 - 21:28 शुभ

उद्वेग 21:28 - 22:59 अशुभ

शुभ 22:59 - 24:31*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

सोमवार, 10 मार्च 2025

10 मार्च 2025, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:37 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:25 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *एकादशी तिथि*  07:44 बजे  तक फिर द्वादशी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज पुष्य नक्षत्र* 24:50 बजे तक पश्चात आश्लेषा नक्षत्र।

    *योग* :- आज *शोभन*  है। 

 *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,गंडमूल  है भद्रा 07:44 बजे तक है ।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  पूर्व दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 08:06 से 09:35 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:11 बजे से 12:57 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : आमला एकादशी,फूलडोल महोत्सव 

*मुहूर्त* :

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-कर्क, मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:38 - 08:06 शुभ

काल 08:06 - 09:35 अशुभ

शुभ 09:35 - 11:03 शुभ

रोग 11:03 - 12:32 अशुभ

उद्वेग 12:32 - 13:59 अशुभ

चर 13:59 - 15:28 शुभ

लाभ 15:28 - 16:57 शुभ

अमृत 16:57 - 18:25 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

चर 18:25 - 19:57 शुभ

रोग 19:57 - 21:28 अशुभ

काल 21:28 - 22:59 अशुभ

लाभ 22:59 - 24:31*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

रविवार, 9 मार्च 2025

9 मार्च 2025, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:39 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:24 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *दशमी तिथि*  07:45 बजे  तक फिर एकादशी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज पुनर्वसु नक्षत्र* 23:54 बजे तक पश्चात पुष्य नक्षत्र।

    *योग* :- आज *सौभाग्य*  है। 

 *करण*  :-आज  *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,गंडमूल नहीं है भद्रा 19:41 बजे से  ।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 16:56 से 18:25 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:11 बजे से 12:57 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : नंदगांव होली

*मुहूर्त* :

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-मिथुन, मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चौघड़िया, दिन*

उद्वेग 06:39 - 08:07 अशुभ

चर 08:07 - 09:35 शुभ

लाभ 09:35 - 11:04 शुभ

अमृत 11:04 - 12:32 शुभ

काल 12:32 - 14:00 अशुभ

शुभ 14:00 - 15:28 शुभ

रोग 15:28 - 16:56 अशुभ

उद्वेग 16:56 - 18:25 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

शुभ 18:25 - 19:56 शुभ

अमृत 19:56 - 21:28 शुभ

चर 21:28 - 22:59 शुभ

रोग 22:59 - 24:31*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

शनिवार, 8 मार्च 2025

8 मार्च 2025, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:39 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:24 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : बसंत ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज फाल्गुन माह शुक्ल पक्ष *नवमी तिथि*  08:16 बजे  तक फिर नवमी चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज आद्रा नक्षत्र* 23:38 बजे तक पश्चात पुनर्वसु नक्षत्र।

    *योग* :- आज *आयुष्मान*  है। 

 *करण*  :-आज  *कौलव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा,गंडमूल नहीं है ।

*🔥अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  पूर्व दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 09:36 से 11:04 बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:11 बजे से 12:57 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहा* : भगवान संभव नाथ जी गर्भ 

*मुहूर्त* :भगवान अभिनंदन नाथ जी जन्म तप ,बरसाना होली विश्व महिला दिवस, 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कुंभ, चन्द्र-वृष, मंगल-मिथुन, बुध-मीन, गुरु-वृष, शुक्र-मीन, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-मेष में आज है।

*🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:40 - 08:08 अशुभ

शुभ 08:08 - 09:36 शुभ

रोग 09:36 - 11:04 अशुभ

उद्वेग 11:04 - 12:32 अशुभ

चर 12:32 - 14:00 शुभ

लाभ 14:00 - 15:28 शुभ

अमृत 15:28 - 16:56 शुभ

काल 16:56 - 18:24 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

लाभ 18:24 - 19:56 शुभ

उद्वेग 19:56 - 21:28 अशुभ

शुभ 21:28 - 22:59 शुभ

अमृत 22:59 - 24:31*शुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

Featured Post

मुंह में राम, बगल में छुरियां आखिर क्यों ?

  मेरे तमाम पाठक मश्विरा देते हैं कि मुझे अब भाजपा और मोदी जी को बख्श देना चाहिए ,क्योंकि ये दोनों मुझे बीमार कर सकते है।  ऐसे मित्रों को मै...