10 जुलाई 2024,बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:33 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:11 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह शुक्ल पक्ष *चतुर्थी  तिथि* 07:51 बजे तक  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज मघा नक्षत्र* 10:14 बजे तक पश्चात पूर्वाफाल्गुनी है।

    *योग* :- आज *व्यतिपात*  है।  *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक नहीं ,भद्रा 07:51से  है गण्डमूल 10:14 बजे तक है। 

*अग्निवास*: आज पाताल  में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 12:23  बजे से 14:05 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:55 बजे से 12:50 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : कोई नही

*मुहूर्त* : सगाई अन्य नहीं   है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- सिंह, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-कर्क, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 05:34 - 07:16 शुभ

अमृत 07:16 - 08:58 शुभ

काल 08:58 - 10:40 अशुभ

शुभ 10:40 - 12:23 शुभ

रोग 12:23 - 14:05 अशुभ

उद्वेग 14:05 - 15:47 अशुभ

चर 15:47 - 17:30 शुभ

लाभ 17:30 - 19:12 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

उद्वेग 19:12 - 20:30 अशुभ

शुभ 20:30 - 21:47 शुभ

अमृत 21:47 - 23:05 शुभ

चर 23:05 - 24:23* शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

जन्म नक्षत्र या जन्म राशी या ग्रह को बलवान कर सकते है एक पेड़ लगाकर

वर्षा का सीजन है पेड़ पौधों को आसानी से लगाया जा सकता है बढ़ते प्रदूषण को कंट्रोल करने घुटती मानवता को बचाने आवश्यक है। ऐसे में आप अपने जन्म नक्षत्र के अनुसार अगर नक्षत्र मालूम नहीं है तो अपनी राशि अनुसार,बोलते नाम की राशि अनुसार और अगर वर्तमान में कोई ग्रह की महादशा अंतर्दशा खराब है या जन्म कुंडली में ग्रह खराब बैठा है तो उसके अनुसार पेड़, पौधों को लगाए। 


 वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचन्द जैन ने ज्योतिष नक्षत्र,राशि के अनुसार पेड़, पैधे लगाने की बात करते हुए कहा कि 

*नक्षत्र के अनुसार किस नक्षत्र में जन्म से  कोनसा पेड़ लगाए* - 

1 आश्वनी नक्षत्र के लिए कोचिल।

 2- भरणी नक्षत्र के लिए आंवला 

3-   कृतिका नक्षत्र के लिए गुलहड़ 

4 रोहिणी नक्षत्र के लिए जामुन 

5- मृगशिरा नक्षत्र के लिए खेर 

6 - आद्रा नक्षत्र के लिए  शीशम 

7 पुनर्वसु नक्षत्र  के लिए बांस 

8 - पुष्य नक्षत्र के लिए पीपल

9 - आश्लेषा नक्षत्र के लिए नागकेशर 

10 मघा नक्षत्र के लिए बट

11 पूर्वा फाल्गुनीनक्षत्र के लिए पलाश

12 उत्तरा फाल्गुनी  नक्षत्र के लिए पाकड़

 13  हस्त नक्षत्र के लिए रीठा

14 - चित्रा नक्षत्र के लिए बेल

15 स्वाति नक्षत्र के लिए अर्जुन

16 विशाखा नक्षत्र के लिए कटैया

17 अनुराधा नक्षत्र के लिए भालसरी 

18 ज्येष्ठा नक्षत्र के लिए चीर

19 मूल नक्षत्र के लिए शाल 

20 पूर्वाषाढ़ नक्षत्र के लिए अशोक

21 उत्तराषाढ़ नक्षत्र के लिए कटहल

22 श्रवण नक्षत्र के लिए    अकौन 

23 धनिष्ठा नक्षत्र के लिए शमी

24 शतभिषा नक्षत्र के लिए कदम्य  

25 पूर्वा भाद्रपद नक्षत्र के लिए आम

26 उत्तरा भाद्रपद नक्षत्र पाकड़

27 रेवती नक्षत्र  के लिए महुआ


*जिन्हें अपना जन्म नक्षत्र मालूम नहीं हो उन्हें अपने जन्म की या बोलने की राशि से पेड़ चुने।*

1 मेष - आंवला, कुचला, गूगल

2- वृष - जामुन,खेर ,गूगल

3- मिथुन- खैर,शीशम,बांस

4- कर्क- पीपल,बांस,नागकेशर

5- सिंह- बरगद,पलाश

6- कन्या- बेल,जूही

7- तुला- अर्जुन,नागकेशर

8-बृश्चिक- नागकेशर,साल

9- धनु- साल, कटहल

10-मकर- शमी,कटहल

11- कुंभ- शमी,कदम्ब, आम

12- मीन- नीम,आम,महुआ

*अगर महादशा अंतर्दशा किसी ग्रह की या गोचर में ग्रह खराब हो तब कोनसा पेड़ लगाए*  

सूर्य ग्रह शान्ति के लिए मदार

चन्द्र ग्रह के लिए पलाश,खिरनी

मंगल ग्रह के लिए खैर,ढांक, नीम

बुध ग्रह के लिए अपामार्ग, 

गुरु ग्रह के लिए पीपल

शुक्र ग्रह के लिए कपास

शनि ग्रह के लिए शमी, कीकर,खजूर

राहु ग्रह के लिए चंदन,दूर्वा,नारियल

केतु ग्रह के लिए तिल, इमली,कुशा 

लगाना चाहिए।

9 जुलाई 2024, मंगलवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:333 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:11 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह शुक्ल पक्ष *तृतीया  तिथि* 06:08 बजे तक  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज आश्लेषा नक्षत्र* 07:51 तक पश्चात मघा है।

    *योग* :- आज *सिद्धि*  है।  *करण*  :-आज  *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक नहीं ,भद्रा 18:54 से  है गण्डमूल  दिन रात  है। 

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 15:47  बजे से 17:30 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : विनायक चतुर्थी

*मुहूर्त* : विवाह अन्य नहीं   है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- कर्क, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-कर्क, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 05:33 - 07:15 अशुभ

उद्वेग 07:15 - 08:58 अशुभ

चर 08:58 - 10:40 शुभ

लाभ 10:40 - 12:23 शुभ

अमृत 12:23 - 14:05 शुभ

काल 14:05 - 15:47 अशुभ

शुभ 15:47 - 17:30 शुभ

रोग 17:30 - 19:12 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

काल 19:12 - 20:30 अशुभ

लाभ 20:30 - 21:47 शुभ

उद्वेग 21:47 - 23:05 अशुभ

शुभ 23:05 - 24:23*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

जान की बाजी लगाकर बचाई करंट से जान

ऊर्जा मंत्री, एमडी और कलेक्टर ने की युवाओं की सूझबूझ की तारीफ

 भोपाल : पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के तहत सोनकच्छ कस्बे में रेशम केंद्र की बारबेड फैंसिंग में फैले लीकेज करंट से सोनकच्छ निवासी श्री सत्यम पिता श्री अशोक को भयानक करंट लगा और वे चिपक गए। इसी दौरान मौके से गुजर रहे युवा श्री फरहान पठान और श्री केतन राठौर ने सूझबूझ और साहस का परिचय दिया और स्वयं को करंट से बचाते हुए आईसोलेट तरीके से सत्यम को कुछ सेकंड में ही फैंसिंग में फैले करंट से दूर कर दिया। इसके बाद प्राथमिक उपचार कर उसकी जान बचाई। इस तरह दो युवाओं द्वारा जोखिम उठाकर तत्परता से की गई मेहनत से तीसरे युवा की जान बच गई। साहसी युवा फरहान और केतन की ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, मप्र पश्चिम क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी के प्रबंध निदेशक (एमडी) श्री अमित तोमर, देवास के कलेक्टर श्री ऋषव गुप्ता ने तारीफ की है। कलेक्टर श्री गुप्ता ने सोमवार को टी.एल. बैठक के दौरान दोनों ही साहसी युवाओं श्री फरहान पठान और श्री केतन राठौर को कलेक्टर कार्यालय ससम्मान बुलाया और सम्मानित किया।

विद्युत वितरण कंपनी के देवास अधीक्षण यंत्री डॉ. डीएन शर्मा ने बताया कि यदि कुछ सेकंड दोनों ही युवा तत्परता नहीं दिखाते और सत्यम को करंट से अलग नहीं करते तो उसकी जान जा सकती थी। डॉ. शर्मा ने बताया कि मौके पर पंद्रह लोग एकत्र थे, लेकिन मात्र दो युवा फरिश्ते के रूप में फैले करंट के बीच पहुंचे और पांच सेकंड में पीड़ित को अलग कर उसकी जान बचाई।

ग्वालियर संभाग में मंजूर हुईं 536 गौशालाओं में से 393 बनकर तैयार

ग्वालियर / ग्वालियर संभाग में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत गौशालाओं का निर्माण कराया जा रहा है। इस योजना के तहत मनरेगा (महात्मा गाँधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना) के संयोजन से संभाग में कुल 536 गौशालायें मंजूर हुई थीं। इनमें से 393 गौशालायें बनकर तैयार हो गई हैं। साथ ही 129 गौशालायें निर्माणाधीन हैं।

संभाग के ग्वालियर जिले में मुख्यमंत्री गौसेवा योजना के तहत 33 गौशालाओं का निर्माण किया गया है। इसी तरह दतिया जिले में मंजूर हुईं 136 गौशालाओं में से 85, शिवपुरी में 182 में से 133, गुना में 70 में से 47 एवं अशोकनगर जिले में मंजूर हुईं 115 गौशालाओं में से 95 गौशालायें पूर्ण हो चुकी हैं। साथ ही कुल 129 गौशालाओं का निर्माण जारी है।

राज्यपाल पटेल ने नव नियुक्त मंत्री रामनिवास रावत को शपथ दिलाई


मध्यप्रदेश  : राज्यपाल श्री मंगुभाई पटेल ने सोमवार को राजभवन में मध्यप्रदेश शासन के मंत्री के रूप में श्री रामनिवास रावत को पद और गोपनीयता की शपथ दिलायी।

शपथ ग्रहण समारोह में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव, उप मुख्यमंत्री श्री जगदीश देवड़ा, श्री राजेन्द्र शुक्ल, पंचायत और ग्रामीण विकास एवं श्रम मंत्री श्री प्रहलाद पटेल, लोक निर्माण मंत्री श्री राकेश सिंह, जल संसाधन मंत्री श्री तुलसी सिलावट, पिछड़ा वर्ग एवं अल्पसंख्यक कल्याण, विमुक्त घुमन्तु और अर्द्धघुमन्तु कल्याण राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्रीमती कृष्णा गौर, कौशल विकास एवं रोजगार राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री गौतम टेटवाल, पशुपालन एवं डेयरी राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) श्री लखन पटेल, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष व सांसद श्री वी.डी. शर्मा और महापौर भोपाल श्रीमती मालती राय भी उपस्थित थीं।

शपथ विधि समारोह का संचालन मुख्य सचिव श्रीमती वीरा राणा द्वारा किया गया।

            इस अवसर पर अपर मुख्य सचिव डॉ. राजेश राजौरा, पुलिस महानिदेशक श्री सुधीर सक्सेना, राज्यपाल के प्रमुख सचिव श्री मुकेश चंद गुप्ता, मुख्यमंत्री के प्रमुख सचिव श्री संजय शुक्ल सहित अन्य वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी व जनप्रतिनिधिगण उपस्थित थे।

8 जुलाई 2024, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:31 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:12 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह शुक्ल पक्ष *तृतीया तिथि* दिन रात रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज पुष्य नक्षत्र* 06:02 तक पश्चात आश्लेषा है।

    *योग* :- आज *वज्र*  है।  *करण*  :-आज  *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक ,भद्रा नही है गण्डमूल 06:02 बजे से दिन रात  है। 

*अग्निवास*: आज पाताल पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 07:15  बजे से 08:58 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : 

*मुहूर्त* : सगाई, वाहन,व्यापार, अन्नप्रासन,नामकरण, कर्ण वेदन  है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- कर्क, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-कर्क, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 05:33 - 07:15 शुभ

काल 07:15 - 08:58 अशुभ

शुभ 08:58 - 10:40 शुभ

रोग 10:40 - 12:22 अशुभ

उद्वेग 12:22 - 14:05 अशुभ

चर 14:05 - 15:47 शुभ

लाभ 15:47 - 17:30 शुभ

अमृत 17:30 - 19:12 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

चर 19:12 - 20:30 शुभ

रोग 20:30 - 21:47 अशुभ

काल 21:47 - 23:05 अशुभ

लाभ 23:05 - 24:23*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

शहर तालाब में तब्दील, एक दर्जन से अधिक इलाकों में पानी भरा

 

ग्वालियर / शहर में सुबह तेज वर्षा के कारण शहर के अधिकतर इलाके में तालाब में तब्दील हो गए। एक दर्जन से अधिक इलाकों में पानी भर गया। निचली बस्तियों में सडक पर खडे वाहन भी आधे डूबे नजर आए। गली-मोहल्लों में हालात और ज्यादा बदतर हो गए। शहर में लक्ष्मीबाई समाधि के सामने, बसंत विहार, विजय स्तंभ चौराहा स्टेशन, पाताली हनुमान, बाल भवन, पडाव चौराहा, बहोडापुर स्थित आउरआर टावर के सामने, इंटक मैदान, सीपी कॉलोनी, नेहरू कॉलोनी, कुबेर आश्रम थाटीपुर, सिंधिया नगर ऐसे इलाके थे जहां जलजमाव की स्थिति निर्मित हो गई। पानी की निकासी के लिए फायर ब्रिगेड को सबसे ज्यादा शिकायतें आनंद नगर, आदित्यपुरम, गोर्वधन कॉलोनी, कुंजविहार कॉलोनी, सेवा नगर, बैंक कॉलोनी, कृष्णा नगर से प्राप्त हुई। कई वार्डों में सीवेज व ड्रेनेज का जुडाव नहीं होने के कारण घरों में पानी भरता नजर आया।

वर्षा के कारण भयप्रद भवनों के गिरने का सिलसिला भी शुरू हो गया। वार्ड 13 स्थित कोटे वाला मोहल्ला में एक पुराना मकान वर्षा के कारण गिर गया। यह मकान मनोज माठे का है और मकान की जर्जर स्थिति को देखते हुए कुछ ही दिन पहले परिवार ने इसे खाली कर दिया था। घटना के समय मकान में कोई नहीं था, जिसके कारण कोई जनहानि नहीं हुई। सिर्फ घर के सामान के रूप में 50 हजार रुपए का नुकसान हुआ। वहीं वार्ड एक स्थित रामाजी का पुरा में सड़क का एक हिस्सा धंस गया। इस दौरान भी कोई राहगीर नहीं निकल रहा था, अन्यथा बड़ा हादसा हो सकता था।


 

सोमवार हो सकता है मध्य प्रदेश मंत्रिमंडल का विस्तार

भोपाल / मध्य प्रदेश में मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के मंत्रिमंडल का पहला विस्तार सोमवार को हो सकता है. बताया जा रहा है कि कांग्रेस छोड़कर बीजेपी में आए रामनिवास रावत मंत्री पद की शपथ ले सकते हैं. कैबिनेट विस्तार की सूचना राजभवन भी पहुंच गई है. उनके अलावा कांग्रेस से बीजेपी में आए कुछ और नेताओं के नाम की भी चर्चा हो रही है. सोमवार सुबह कैबिनेट विस्तार का कार्यक्रम हो सकती है. इस दौरान 1 से 2 मंत्री शपथ ले सकते हैं. कहा जा रहा है कि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने प्रमुख नेताओं से मुलाकात कैबिनेट विस्तार की सहमति भी ले लिया हैI 

रामनिवास रावत के मंत्री बनने की चर्चा है. वह विजयपुर सीट से विधायक हैं.लोकसभा चुनाव के दौरान वे बीजेपी में शामिल हुए थे. कांग्रेस से विधायक पद पर इस्तीफा देकर अब वे उपचुनाव लड़ेंगे. तो वहीं छिंदवाड़ा से कमलेश शाह के शपथ को लेकर असमंजस की स्थिति बनी हुई है. माना जा रहा है कि उपचुनाव के नतीजे आने के बाद उनकी शपथ हो सकती है l 

7 जुलाई 2024 रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:31 बजे  

*सूर्यास्त :-* 19:12 बजे (ग्वालियर शहर )

*विक्रम संवत, 2081*, शाके1946 ,

*वीरनिर्वाण संवत, 2550* 

*सूर्य :-* सूर्य दक्षिणायन,उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

🌞 *सूर्योदयकालीन तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* :- आज

आषाढ माह शुक्ल पक्ष *द्वितीया  तिथि* 28:59 बजे तक पश्चात तृतीया तिथि रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  *आज पुष्य नक्षत्र* दिन रात है।

    *योग* :- आज *हर्षण*  है।  *करण*  :-आज  *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक ,भद्रा, गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 17:30  बजे से 19:12 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:53 बजे से 12:48 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौहार* : श्री जगन्नाथ रथ यात्रा पूरी

*मुहूर्त* : कोई नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :- सूर्य-मिथुन, चन्द्र- कर्क, मंगल-मेष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-मिथुन,शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 05:32 - 07:15 अशुभ

चर 07:15 - 08:57 शुभ

लाभ 08:57 - 10:40 शुभ

अमृत 10:40 - 12:22 शुभ

काल 12:22 - 14:05 अशुभ

शुभ 14:05 - 15:47 शुभ

रोग 15:47 - 17:30 अशुभ

उद्वेग 17:30 - 19:12 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

शुभ 19:12 - 20:30 शुभ

अमृत 20:30 - 21:47 शुभ

चर 21:47 - 23:05 शुभ

रोग 23:05 - 24:22*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

ऊर्जा मंत्री तोमर ने शिविर लगाकर की जन-सुनवाई

 

जल भराव संबंधी समस्याओं को दूर कराने के लिए मौके पर भी पहुँचे 

तेज बरसात के बीच लोगों के पास पहुँचकर सुनी समस्याएँ और कराया निदान 

हर समस्या का समाधान समयबद्ध कार्यक्रम के तहत किया जायेगा – मंत्री तोमर 

एक ही छत के नीचे स्थानीय बस्तियों के लोगों की समस्याओं का निराकरण करने के उद्देश्य से ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर ने शनिवार को “जन-सुनवाई” की। बहोड़ापुर स्थित नगर निगम के क्षेत्रीय कार्यालय क्र.-1 परिसर में यह जन-सुनवाई हुई। इस दिन सुबह से ही हो रही तेज बारिश में मंत्री श्री तोमर लोगों के बीच पहुँचे और एक – एक कर सभी की समस्यायें सुनीं। शिविर में सामने आईं जल भराव संबंधी समस्याओं के त्वरित निराकरण के लिये उन्होंने जन-सुनवाई के बाद अधिकारियों व क्षेत्रीय नागरिकों के साथ संबंधित बस्तियों का मौका मुआयना भी किया।  

मंत्री श्री तोमर ने नगर निगम के अधिकारियों को निर्देश दिए कि पानी की निकासी ठीक न होने से आ रही जल भराव संबंधी समस्याओं को गंभीरता से लें। उन्होंने निर्देश दिए कि तात्कालिक रूप से पानी निकासी का इंतजाम तो करें ही, साथ ही इस समस्या के स्थायी समाधान के लिये पुख्ता कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दें। इसके लिए धन की कमी नहीं आने दी जायेगी। उन्होंने जन-सुनवाई में मौजूद नागरिकों को भरोसा दिलाया कि उनकी हर समस्या का समाधान समयबद्ध कार्यक्रम के तहत किया जायेगा। शिविरों का सिलसिला लगातार जारी रहेगा। 

ऊर्जा मंत्री श्री तोमर द्वारा की गई जन-सुनवाई में बहोड़पुर, विनयनगर, आनंदनगर, मेवाती मोहल्ला, अपना घर कॉलोनी, शीलनगर, घोसीपुरा, बारह बीघा व चौबीस बीघा सहित शहर के वार्ड क्र.-1, 3 व 5 की अन्य बस्तियों से आए लगभग 250 लोगों की समस्याओं की सुनवाई की गई। उन्होंने जन-सुनवाई में मौजूद अधिकारियों के माध्यम से बहुत सी समस्याओं का मौके पर ही निराकरण कराया। साथ ही जिन समस्याओं का निराकरण मौके पर संभव नहीं था, उन्हें सूचीबद्ध कराकर समय-सीमा में निराकृत करने के निर्देश जिला प्रशासन व नगर निगम के अधिकारियों को दिए। 

जन-सुनवाई सह समस्या निवारण शिविर में बिजली, सीवर, पेयजल, साफ-सफाई, जल भराव, सामाजिक सुरक्षा पेंशन, कामकाजी, हाथठेला व मजदूरी कार्ड, आयुष्मान कार्ड, सीमांकन व बटवारा, आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य सेवाओं सहित लगभग ढाई सौ आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से अधिकांश का निराकरण मौके पर ही किया गया। 

इन बस्तियों में पहुँचकर जल भराव की समस्या का निदान करने के दिए निर्देश  

जनसुनवाई के बाद ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर बरा गाँव, बहोड़ापुर चौराहा, आनंदनगर बी व सी ब्लॉक सहित अन्य उन निचली बस्तियों में पहुँचे जहाँ अत्यधिक बारिश की वजह से जल भराव की समस्या बनी है। उन्होंने नगर निगम के अधिकारियों को इस क्षेत्र के नाले-नालियों में आ रही रूकावट को तत्काल दूर कर जल भराव की समस्या हल करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि यदि कहीं पर जल निकासी के लिये नाला-नाली बनाने की जरूरत हो तो उसकी तत्काल कार्ययोजना बनाकर मूर्तरूप दें। 

निरीक्षण के दौरान एसडीएम श्री अतुल सिंह सहित निगम के संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे। 

Featured Post

करंट लगने से 23 वर्षीय नव विवाहित युवती की हुई मौत

पति की लम्बी उम्र के लिए रखा था करवा चौथ का व्रत लेकिन खुद का जीवन हुआ खत्म aapkedwar news अजय अहिरवार चंदेरा–महिला ने पति की लम्बी उम्र के ...