हत्या के आरोपियों को गिरफ्तार कर भेजा जेल

घरेलू विवाद एवं दहेज की मांग के चलते  की गई नव-विवाहिता की हत्या

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ / थाना लिधौरा पर सूचना प्राप्त हुई की ग्राम सुनरई मे एक नवविवाहिता महिला की अज्ञात कारणों से मृत्यु हो गयी है। जिसकी सूचना पर तत्काल पुलिस टीम मौके पर पहुची जहां मृतका रजनी पत्नी फूलचंद पाल उम्र 24 साल का शव मृत अवस्था मे उसके घर की अटारी के फर्स पर संदिग्ध अवस्था मे पड़ा मिला घटना स्थल का बारीकी से निरीक्षण किया गया एवं थाना पर मर्ग सदर कायम कर जांच मे लिया गया।

 *वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा दिए गए निर्देश* -उपरोक्त घटना की सूचना वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई । मामला नव विवाहिता के मर्ग से संबंधित होने से पुलिस अधीक्षक टीकमगढ श्री रोहित काशवानी द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक  श्री सीताराम के मार्गदर्शन में एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के नेतृत्व में पुलिस टीम गठित कर उक्त घटना का खुलासा कर आरोपियों को गिरफ्तार करने हेतु निर्देशित किया गया।

 *पुलिस द्वारा की गई कार्यवाही* -

पुलिस जांच मे प्रथम दृष्टया पाया गया की मृतिका की मृत्यु स्वाभाविक न होकर आपराधिक कृत्यों के परिणामस्वरुप दहेज की मांग को लेकर मृतिका के पति फूलचंद्र पाल, मृतिका की सास , ससुर रमेश पाल के द्वारा अपराध धारा का घटित करना पाये जाने से आरोपियों के विरुद्ध थाना लिधौरा मे अप0क्र0 192/24 धारा 103(1), 80, 85, 3(5) बी0एन0एस0 3/4 दहेज प्रतिषेध अधिनियम का पंजीबद्ध किया गया। उक्त आरोपियों की तलाश हेतु पुलिस टीम द्वारा दबिस देकर आरपियो को गिरफ्तार किया गया। 


 *गिरफ्तार आरोपियों का विवरण* -


1. फूलचंद्र पाल पुत्र रमेश पाल (पति)

2. रमेश पाल (ससुर)

3. मृतका की सास

 *तरीका ए वारदात*- मृतका के पति आरोपी फूलचंद ने पूछताछ पर अपनी पत्नी का गला दबाकर हत्या करना स्वीकार किया । 

*सराहनीय भूमिका* -थाना प्रभारी लिधौरा निरीक्षक जी0एस0 वाजपेयी, एएसआई असलम खान, आर0 622 अंकुल, का सराहनीय योगदान रहा ।



रक्षाबंधन दोपहर भद्रा के बाद मुहूर्त 07 घंटे 33 मिनिट रहेगा

रक्षा बंधन का त्यौहार बड़े त्योहार में से एक है इस दिन के लिए भाई अपनी कलाई पर अपनी बहन से राखी बधाने के लिए पूरे वर्ष भर इंतजार करते हैं और बहने भी बड़ी उत्सुकता के साथ अपने भाई की कलाई पर राखी बांधने के लिए इंतजार  करती हैं।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया यह त्यौहार मुख्यतः तो भाई बहन  का त्योहार है। इस दिन  बहन भाई के हाथ पर राखी बांधती है और माथे पर तिलक लगाती है भाई बहन की रक्षा का संकल्प लेता है ऐसा कहा जाता है एक बार भगवान कृष्ण के हाथ में चोट लगने से रक्त बहने लगा था तो द्रौपदी ने अपनी साड़ी फाड़कर उनके हाथ में बांध दी थी इसी बंधन से ऋणी होकर श्री कृष्ण ने दुशासन द्वारा चीर हरण के समय द्रोपदी की लाज बचाई थी। मध्यकालीन इतिहास में एक घटना ऐसी और मिलती है जिसमें की चित्तौड़ की रानी कर्मवती ने दिल्ली के मुगल बादशाह हुमायूं के पास राखी भेज कर अपना भाई बनाया था हुमायूं ने राखी की इज्जत की और उसके सम्मान की रक्षा के लिए गुजरात के बादशाह से युद्ध किया था।


जैन धर्म में भी इस दिन का विशेष महत्व के रूप में देखा जाता है। कहते हैं विष्णु कुमार मुनिराज ने 700 जैन मुनियों का उपसर्ग दूर किया था।

*रक्षाबंधन का मुहूर्त* रक्षा बंधन सोमवार 19 अगस्त को ।

जैन ने कहा भद्रा तिथि रहने तक राखी नही बांधना चाहिए।

राखी बांधने का सही  समय भद्रा समाप्ति के बाद  दोपहर 01:30 बजे से रात 09:08 बजे तक 

अवधि - 07 घंटे 38 मिनट 

विशेष मुहूर्त  दोपहर 01:43 बजे से 04: 20 बजे तक

अवधि - 02 घंटे 37 मिनट

 प्रदोष समय रक्षा बंधन मुहूर्त - शाम 06:56 बजे से रात 09:08 बजे तक अवधि - 02 घंटे 11 मिनट 

रक्षा बंधन भद्रा समाप्ति समय - दोपहर 01:30 बजे ।

पूर्णिमा तिथि आरंभ - 19 अगस्त रात्रि 03:55 बजे से अर्ध रात्रि 11:55  बजे  तक रहेगी।

ज्योतिषाचार्य डॉ जैन दिल्ली में सम्मानित हुए

 

आचार्य श्री सौरभ सागर जी महाराज की प्रेरणा व आशीर्वाद से चल रहे वास्तु एवम ज्योतिष सम्मेलन सूरजमल विहार में ग्वालियर नगर की तरफ से वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने भाग लिया और अपना ज्योतिष आलेख वाचन करते हुए प्रथम शत्र में कुंडली में बनने वाले चांडाल योग और अंगार कारक योग पर शोध पढ़ा दूसरे दिन  पांचवे शत्र  में फिर ज्योतिषाचार्य ने कहा कि ज्योतिष में सारे ग्रहों के कष्ट  निवारण के उपचार हमारे परिवार में ही होते है हम उनपर ध्यान न देकर महंगे महंगे रत्न अंगूठी धारण कर के उपचार करना चाहते हैं या फिर तंत्र,मंत्र,पूजा पाठ के चक्करों में रहते हैं जबकि अपने ही घर में सभी ग्रहों के कष्ट निवारण हेतु उपाय रहते है यह बताते हुए समझाया कि अगर कुंडली में आप का सूर्य ग्रह खराब है या उसकी दशा खराब फल दे रही है तो पिता के प्रतिदिन सुबह उठकर पैर छुए सूर्य नमस्कार  करे। गाय को गेहूं, गुड खिलाए। अगर चंद्रमा खराब है उस से संबंधित परेशानी हो रही है तो मां के पैर छुए उनके पास बैठे उनकी बात सुने उनकी कोई जरूरत पूरी करते रहे गाय को आटा,चावल खिलाए। मंगल ग्रह खराब फल दे रहे है तो भाई से संबंध अच्छे रखे उनकी जरूरत पूरी करे गाय को मलका मसूर गुड खिलाते रहे।

बुध संबंधी बातो की परेशानी हो रही है व्यापार नही चल रहा या विवेक काम नहीं कर रहा समझो बुध ग्रह खराब है बहिन,भांजी,मौसी,चाची की जरूरत पूरी करे गाय को हरा घास खिलाएं।

गुरु खराब फल दे रहे हैं तो गुरु की सेवा करे गुरु द्वारा दिए मंत्र का जाप करे पुस्तक दान करें गाय को चने की दाल खिलते रहे।

शुक्र खराब हो गया है तो पत्नी पर क्रोध न करे उनकी जरूरत पूरी करते रहे गाय को आटे में मिलाकर गुड खिलाए।

शनि ग्रह भारी हो गया है तो उसकी पीड़ा निवारण के लिए अपने अधीन सेवको से अच्छा व्यवहार रखे उनकी सैलरी न रोके गाय को काले उड़द खिलाते रहे। 

ज्ञात रहे वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन  26 वर्षो से लगातार ज्योतिष के क्षेत्र में कार्यरत हैं अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध होने से उनकी ज्योतिष के क्षेत्र में दूर दूर तक विख्यात हैं इस अवसर पर सूरजमल विहार दिल्ली की समाज ने उन्हें तिलक,माला, स्मृति चिन्ह आदि भेंट कर सम्मानित किया।

17 अगस्त 2024, शनिवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 05:52 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:57 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष  *द्वादशी तिथि*  08:05 तक पश्चात त्रियोदशी  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :- पूर्वाषाढ़ नक्षत्र 11:48 तक पश्चात  उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *प्रीति*  है।  *करण*  :-आज  *बालाब* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक, भद्रा ,गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 09:09   बजे से 10:47 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:52 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* :- पवित्रा  एकादशी

*मुहूर्त* :  सगाई,व्यापार, नव संस्कृत गृह प्रवेश,मकान खरीदना, मुहूर्त है अन्य नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-धनु, मंगल-वृष, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 05:53 - 07:31 अशुभ

शुभ 07:31 - 09:09 शुभ

रोग 09:09 - 10:47 अशुभ

उद्वेग 10:47 - 12:25 अशुभ

चर 12:25 - 14:03 शुभ

लाभ 14:03 - 15:41 शुभ

अमृत 15:41 - 17:19 शुभ

काल 17:19 - 18:57 अशुभ

*🌕चोघडिया, रात*

लाभ 18:57 - 20:19 शुभ

उद्वेग 20:19 - 21:41 अशुभ

शुभ 21:41 - 23:03 शुभ

अमृत 23:03 - 24:25* शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

16 अगस्त 2024, शुक्रवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 05:52 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:58 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष  *एकादशी  तिथि*  09:39 तक पश्चात द्वादशी  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  मूल नक्षत्र 12:43 तक पश्चात  पूर्वाषाढ़ नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *विषकुंभ*  है।  *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक नही है, गण्डमूल 12:43 तक है,भद्र 09:39 तक है।

*अग्निवास*: आज पाताल में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:47   बजे से 12:25 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:52 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

त्योहार :- पवित्रा  एकादशी

*मुहूर्त* :  सगाई, मकान खरीदना, मुहूर्त है अन्य नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कर्क, चन्द्र-धनु, मंगल-वृष, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 05:52 - 07:30 शुभ

लाभ 07:30 - 09:09 शुभ

अमृत 09:09 - 10:47 शुभ

काल 10:47 - 12:25 अशुभ

शुभ 12:25 - 14:03 शुभ

रोग 14:03 - 15:42 अशुभ

उद्वेग 15:42 - 17:20 अशुभ

चर 17:20 - 18:58 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 18:58 - 20:20 अशुभ

काल 20:20 - 21:42 अशुभ

लाभ 21:42 - 23:04 शुभ

उद्वेग 23:04 - 24:25*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

वन विभाग जतारा के द्वारा इस स्वतंत्रता दिवस को बनाया गया खास

जतारा रेंज ऑफिसर शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में 300 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर किया सम्मानित

Aapkedwar news–अजय अहिरवार 

जतारा–टीकमगढ़ वन मंडल के जतारा रेंज ऑफिसर शिशुपाल अहिरवार के नेतृत्व में 300 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने को लेकर किया सम्मानित और उस पर पौधा रोपण कराने में उनकी टीम के 11 सदस्यों को 15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर वन भवन मुख्यालय भोपाल में राज्य स्तरीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया है l 


*वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराना*: शिशुपाल अहिरवार और उनकी टीम ने वन परिक्षेत्र जतारा की विभिन्न बीटों में 300 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और उसवन भूमि पौधा रोपण करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया है।

- *राज्य स्तरीय पुरस्कार*: यह सम्मान राज्य स्तर पर दिया गया है, जो वन परिक्षेत्र जतारा शिशुपाल अहिरवार और उन टीम की मेहनत और समर्पण को दर्शाता है। जिसके लिए समय समय पर वन वृत छतरपुर के वन संरक्षक संजीव झा और वन मंडल टीकमगढ़ के वन मंडल अधिकारी गर्वित गंगवार के द्वारा टीम को मार्गदर्शन प्रदान करते हुए हौसला बढ़ाया गया।।

- *स्वतंत्रता दिवस पर सम्मान*: यह सम्मान स्वतंत्रता दिवस के शुभ अवसर पर दिया गया है, जो इसे और भी विशेष बनाता है। *11सदस्यों की टीम में शामिल वन अमला* वन भवन भोपाल से राज्य स्तरीय पुरुष्कार से सम्मानित होने वाले सभी युवा वनरक्षक हैं जिनमे  सुभम पटेल,  आरती कुशवाहा , पुष्पेंद्र बुंदेला, सूर्यप्रताप सिंह, ललित राय, धीरज सोनी, विकास बाबू वर्मा, प्रमोद अहिरवार, राजकुमार अहिरवार , प्रेम लाल अहिरवार एवम अनिल जैन के नाम शामिल हैं। वहीं दूसरी ओर  15 अगस्त 2024, स्वंतत्रता दिवस के सुअवसर वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत समिति सदस्यों, जनप्रतिनिधियों, मीडिया बंधुओं,और समस्त वन अमले की उपस्थिति में ध्वजा रोहण किया जाकर उत्कृष्ठ कार्यों के लिए परिक्षेत्र स्तर पर अधीनस्थ शासकीय वन सेवको के साथ साथ वन सुरक्षा, और जल संवर्धन एवम वन्यप्रणियो के रेस्क्यू में सहयोग करने वाले समिती सदस्य , पर्यावरण प्रेमियों और समाज सेवियों को पुरुष्कृत किया गया। जिसमे ग्राम वन समिती आलपुर की महिला अध्यक्ष श्रीमती मिथिला यादव को उत्कृष्ठ वन सुरक्षा में सहयोग के लिए, समाज सेवी रिंकू पठान को वन्यप्राणी रेस्क्यू करने के किए, पर्यावरण प्रेमी मनोज सिंह को जल संरक्षण एवम संवर्धन के लिए प्रसस्ति पत्र प्रदाय किए गए। इसके साथ ही जतारा रेंज के  04 वनरक्षकों अमन प्रजापति, विवेक वंशकार, यासीन खान एवम शिवशंकर अहिरवार को ब्लॉक लेबल पर वन सुरक्षा, अतिक्रमण बेदखली, और वानिकी कार्यों के लिए प्रशस्ति पत्र प्रदाय किए गए।

जतारा वन विभाग और वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के कार्यों की जन चर्चा आम बनी हुई है जिनके प्रयासों से वन विभाग की छवि के साथ साथ पर्यावरण की समृद्धि लगातार जारी बनी हुई है।

15 अगस्त 2024,गुरुवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 05:51 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:58 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष  *दशमी  तिथि*  10:26 तक पश्चात एकादशी  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :-  ज्येष्ठ नक्षत्र 12:52 तक पश्चात  मूल रहेगा है।

    *योग* :- आज *वैधृति*  है।  *करण*  :-आज  *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक नही है, गण्डमूल है,भद्र 22:09 से से है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 14:04   बजे से 15:42 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:52 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

त्योहार :- भारतीय स्वतंत्रता दिवस 

*मुहूर्त* :  सगाई, मकान खरीदना, मुहूर्त है अन्य नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कर्क, चन्द्र-वृश्चिक, मंगल-वृष, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में है।

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 05:52 - 07:30 शुभ

रोग 07:30 - 09:08 अशुभ

उद्वेग 09:08 - 10:47 अशुभ

चर 10:47 - 12:25 शुभ

लाभ 12:25 - 14:04 शुभ

अमृत 14:04 - 15:42 शुभ

काल 15:42 - 17:21 अशुभ

शुभ 17:21 - 18:59 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

अमृत 18:59 - 20:21 शुभ

चर 20:21 - 21:42 शुभ

रोग 21:42 - 23:04 अशुभ

काल 23:04 - 24:26*अशुभ 

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

खुरई जनपद पंचायत में अध्यक्ष जमुना प्रसाद से ही 15 अगस्त को झंडा वंदन कराया जाए - डॉ अग्र

ग्वालियर मध्य प्रदेश 13 अगस्त । दलित आदिवासी महापंचायत (दाम) के संस्थापक संरक्षक डॉक्टर जबर सिंह अग्र , प्रदेश अध्यक्ष महेश मदुरिया , सलाहकार अमर सिंह माहौर ,विकास सिंह अग्र डी एन नार्वे अजाक विकास संघ के जिला अध्यक्ष गुलाब घारोन ने आज संयुक्त बयान जारी कर खुरई जनपद पंचायत के अध्यक्ष जमुना प्रसाद अहिरवार को जनपद पंचायत खुरई में झंडा वंदन करने से रोकने के आदेश की कड़ी निंदा की है l 

 जनपद पंचायत के अध्यक्ष जमुना प्रसाद में भी आयुक्त सागर संभाग सागर सहित कलेक्टर सागर , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत खुरई , मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत खुरई , को ज्ञापन के माध्यम से खुरई जनपद पंचायत के जनप्रतिनिधि अध्यक्ष जो अपने आप ही अहिरवार समाज के होकर अनुसूचित जाति वर्ग के हैं द्वारा मांग की गई है कि जनपद पंचायत खुरई में ही जमुना प्रसाद अहिरवार को झंडा फहराने दिया जाए दूसरे ग्राम पंचायत में भेजने वाले आदेश को निरस्त किया जाए दलित आदिवासी महापंचायत (दाम) ने तीब्र रोष व्यक्त करते हुए कहा है स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर दलित समाज के जनपद पंचायत अध्यक्ष को अपनी जनपद पंचायत में 15 अगस्त को झंडा वंदन नहीं करने के आदेश जारी करने वाले गलत आदिवासी विरोधी अधिकारी के विरुद्ध कठोर से कठोर कार्रवाई की जाए अधिकारियों के इस कृत से दलित आदिवासी समाज में रोष व्याप्त है गलत आदिवासी महापंचायत भी मुख्यमंत्री के नाम ग्वालियर के कलेक्टर और ग्वालियर के आयुक्त को ज्ञापन देकर मांग करेगी की दलित समझ के अध्यक्ष को झंडा बंधन से रोकने वाले अधिकारियों के विरुद्ध अनुसूचित जाति जनजाति अत्याचार अधिनियम के तहत कार्रवाई करने की मांग करेगी I 

ओबीसी महासभा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष बने देवीदयाल चौरसिया समर्थकों में हर्ष की लहर


Aapkedwar news –ajay ahirwar

चंदेरा –टीकमगढ़ ओबीसी महासभा द्वारा जिले की लिधौरा तहसील के ग्राम चंदेरा निवासी सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार देवीदयाल चौरसिया दिनेश बंदेले को महासभा युवा मोर्चा का टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष की लहर छा गई इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश प्रसाद चौरसिया ने देवी दयाल चौरसिया का स्वागत करते हुए बधाई दी और ओबीसी महासभा के बरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त देवीदयाल चौरसिया के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रहलाद चौरसिया, छन्नूलाल चौरसिया नेता जी, बारेलाल चौरसिया नन्दू नेता,कन्तू चौरसिया, किशोरी लाल चौरसिया, अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमति मनीषा चौरसिया,प़भुदयाल चौरसिया, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी I 

देवीदयाल चौरसिया बने ओबीसी महासभा युवा मोर्चा जिलाध्यक्ष , समर्थकों में हर्ष की लहर

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़,,ओ,बी सी, महासभा द्वारा जिले की लिधौरा तहसील के ग्राम चंदेरा निवास  सामाजिक कार्यकर्ता एवं पत्रकार देवीदयाल चौरसिया दिनेश बंदेले को महासभा युवा मोर्चा का टीकमगढ़ जिलाध्यक्ष बनाये जाने पर समर्थकों में हर्ष की लहर छा गई,, इस अवसर पर समाजसेवी जगदीश प्रसाद चौरसिया ने देवी दयाल चौरसिया का स्वागत करते हुए बधाई दी और ओ,बी सी, महासभा के बरिष्ठ पदाधिकारियों का आभार व्यक्त देवीदयाल चौरसिया के जिला अध्यक्ष बनने पर प्रहलाद चौरसिया, छन्नूलाल चौरसिया नेता जी, बारेलाल चौरसिया नन्दू नेता,कन्तू चौरसिया, किशोरी लाल चौरसिया, अखिल भारतीय आदर्श चौरसिया महासभा महिला प्रकोष्ठ की पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीमति मनीषा चौरसिया,प़भुदयाल चौरसिया, आदि ने शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी,,


नवागत निगमायुक्त अमन वैष्णव ने किया पदभार ग्रहण, अधिकारियों से की चर्चा

 




नवागत नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने  सोमवार को प्रातः पदभार ग्रहण कर सभी अधिकारियों का परिचय प्राप्त किया तथा सभी अधिकारियों से आपस में समन्वय बनाकर शहर विकास के लिए मेहनत से कार्य करने की बात कही। इस अवसर पर अपर आयुक्त श्री विजय राज, श्री मुनीश सिंह सिकरवार, अपर आयुक्त वित्त श्रीमती रजनी शुक्ला, उपायुक्त श्री अनिल दुबे, श्री अमर सत्य गुप्ता, डॉ. प्रदीप श्रीवास्तव उपस्थित रहे।

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...