रोहिणी नक्षत्र सर्वार्थ सिद्धि योग में 26 अगस्त सोमवार को श्री कृष्ण जन्माष्टमी

   

द्वापुरा युग में पृथ्वी पर राक्षसों  द्वारा बढ़े अत्याचारों से मुक्ति दिलाने मथुरा के राजा कंस की जेल में वासुदेव जी की पत्नी देवकी जी के गर्भ से सोलह कलाओं से युक्त श्री कृष्ण जी का जन्म भाद्रपद माह के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि ,रोहिणी नक्षत्र ,वृष लग्न में बुधवार के दिन रात्रि को 12 बजे हुआ था। वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने यह जानकारी देते हुए बताया कि जन्माष्टमी का पर्व भद्रा माह कृष्ण अष्टमी को बड़ी धूम धाम से मनाया  जाता है। 

शास्त्रों के अनुसार, द्वापर युग में इसी दिन भगवान विष्णु ने भगवान कृष्ण का अवतार लिया था। भगवान श्रीकृष्ण का जन्म अष्टमी तिथि व रोहिणी नक्षत्र में मध्यरात्रि को मथुरा में हुआ था। इस वार 26 अगस्त सोमवार के दिन अष्टमी तिथि रोहिणी नक्षत्र एवम स्वार्थ सिद्धि योग का संयोग बना है।


इस दिन भक्त भगवान कृष्ण के बालस्वरूप की विधिवत पूजा-अर्चना करेंगे और उपवास रखेंगे 

 मुहूर्त-

अष्टमी तिथि प्रारम्भ - 26 अगस्त  को रात्रि 03:39  बजे अष्टमी तिथि समाप्त  27 अगस्त रात्रि 02:19 बजे पर।

रोहिणी नक्षत्र प्रारम्भ - 26 अगस्त दोपहर 03:55  बजे

रोहिणी नक्षत्र समाप्त - 27 अगस्त दोपहर 03:38 बजे

निशिथ  काल का पूजन 26 अगस्त रात्रि 11:57 बजे से 12:41 बजे मध्यरात्रि

जैन ने कहा  नि:संतान दंपत्तियों के लिए जन्माष्टमी का पर्व काफी महत्वपूर्ण होता है।

 कहा जाता है कि जो लोग संतानहीन होते हैं या जिनकी संतान रोगी रहती है  दीर्घायु नही होती या गर्भ में नष्ट हो जाती है ऐसे दंपत्तियों को  जन्माष्टमी का व्रत रखकर लड्डू गोपाल की पूजा करनी चाहिए। उनकी कृपा से उस व्यक्ति को संतान की प्राप्ति हो सकती है,संतान दीर्घायु होती हैं, और जो भी जन्माष्टमी का विधि वत व्रत रखते हैं उनकी संकट दूर होकर हर मनोकामना पूर्ण होती है।

21अगस्त 2024,बुधवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 05:54 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:53 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *द्वितीया तिथि*  17:06 बजे तक पश्चात तृतीया तिथि  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* :पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 24:32 बजे तक पश्चात उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *सुकर्मा*  है।  *करण*  :-आज  *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक चल रही है।भद्रा 17:25 से प्रारंभ गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 12:24   बजे से 14:01 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*मुहूर्त* :सगाई,व्यापार, नामकरण,में खरीदना, मकान  नवीनी कारण। 

*त्योहार* :- कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-कुंभ, मंगल-वृष, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

*🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 05:55 - 07:32 शुभ

अमृत 07:32 - 09:09 शुभ

काल 09:09 - 10:47 अशुभ

शुभ 10:47 - 12:24 शुभ

रोग 12:24 - 14:01 अशुभ

उद्वेग 14:01 - 15:39 अशुभ

चर 15:39 - 17:16 शुभ

लाभ 17:16 - 18:53 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

उद्वेग 18:53 - 20:16 अशुभ

शुभ 20:16 - 21:39 शुभ

अमृत 21:39 - 23:01 शुभ

चर 23:01 - 24:24*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

पुलिस की तत्परता से लड़की की बची जान

रक्षाबंधन पर खुशबू ने पुलिस स्टाफ को राखी बांधकर किया धन्यवाद

Aapkedwar news–अजय अहिरवार

टीकमगढ़–पुलिस प्रशासन की तत्परता के चलते आज एक मासूम की जिन्दगी बची है पूरा मामला ग्राम आस्तोन का है जहां पुलिस चौकी के पीछे 18 वर्षीय खुशबु अपने माता-पिता  के साथ निवास करती है जिसको 16 अगस्त की रात्रि 7:30 बजे के तकरीबन  जहरीले सांप ने कंधे में काट लिया बच्ची अचेतन होने लगी उसके भाई के द्वारा पुलिस को मदद हेतु सुचना दी गई पुलिस स्टाप ने बिना समय गंवाये अपनी निजी कार से परिजनों सहित खुशबू को अस्पताल इलाज हेतु भिजवाया।

पुलिस स्टाफ की तत्परता से बच्ची की जान बचा ली गई। पुलिस की कार्य प्रणाली की प्रशंसा पूरे क्षेत्र में हो रही है। खुशबू अपने घर पर कुशलता पूर्वक है रक्षाबंधन का पर्व होने पर खुशबू अपने परिजनों सहित पुलिस चौकी में धन्यवाद देने पहुंची साथ ही सभी पुलिस स्टाफ को रक्षाबंधन पर्व पर राखी बांधी एवं अपना भाई बनाकर पुलिस का धन्यवाद किया। 

इस अवसर पर पुलिस चौकी अस्तोन प्रभारी ए.एस.आई. सतीश त्रिपाठी, प्रधान आरक्षक कमलेश कुमार सोनी, आरक्षक कोमल सिंह चौहान,पप्पन जाटव, संजय यादव, के साथ खुशबू के माता-पिता,भाई उपस्थित रहे।

20अगस्त 2024, मंगलवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 05:54 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:54 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *प्रतिपदा तिथि*  20:32बजे तक पश्चात द्वितीया तिथि  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* : शतभिषा नक्षत्र 27:09 बजे तक पश्चात पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *अतिगंड*  है।  *करण*  :-आज  *बालब* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक चल रही हैभद्रा गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 15:39   बजे से 17:17 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* :- कोई नहीं 

*मुहूर्त* :- कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-कुंभ, मंगल-वृष, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 05:54 - 07:32 अशुभ

उद्वेग 07:32 - 09:09 अशुभ

चर 09:09 - 10:47 शुभ

लाभ 10:47 - 12:24 शुभ

अमृत 12:24 - 14:02 शुभ

काल 14:02 - 15:39 अशुभ

शुभ 15:39 - 17:17 शुभ

रोग 17:17 - 18:54 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

काल 18:54 - 20:17 अशुभ

लाभ 20:17 - 21:39 शुभ

उद्वेग 21:39 - 23:02 अशुभ

शुभ 23:02 - 24:24*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ (कसस) मैं ब्लॉक जिला प्रदेश स्तर की नियुक्तिया

मध्य प्रदेश ग्वालियर 19 अगस्त / आदिम जाति कल्याण विभाग छात्रावास आश्रम शिक्षक अधीक्षक संघ (कसस)के संस्थापक प्रांत अध्यक्ष डॉ जवर सिंह अग्र ने आज लखन लाल राठौर सेवानिवृत शिक्षक अधीक्षक करेरा जिला शिवपुरी को जिला अध्यक्ष शिवपुरी नियुक्त किया गया है इसी प्रकार श्रीमती पूजा कुमारी को प्रदेश सचिव नियुक्त किया गया है l 


 इसके साथ ही बालकृष्ण मेहोरिया को जिला शिवपुरी महासचिव नियुक्त करते हुए विकासखंड पिछोर और विकासखंड खनियाधाना का प्रभारी बनाया गया है नवनियुक्त जिला अध्यक्ष ,एवं ब्लाक अध्यक्ष को अपनी कार्यकारिणी शीघ्र गठित कर प्रांत से अनुमोदन के उपरांत घोषित करने के निर्देश संघ के बायोलॉज के मुताबिक दिए गए हैं I 



19अगस्त 2024,सोमवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 05:53 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:55 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज श्रावण माह शुक्ल पक्ष  *पूर्णिमा तिथि*  23:55 तक पश्चात प्रतिपदा तिथि  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* : श्रवण नक्षत्र 08:09 बजे तक पश्चात धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *शोभन*  है।  *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक 18:59 बजे से है भद्रा 13:32 बजे तक,गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 07:31   बजे से 09:09 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* :- श्रावण पूर्णिमा,रक्षा बंधन,वन सोमवार व्रत, उपाकर्म,संस्कृत दिवस

*मुहूर्त* : सगाई,वहां क्रय विक्रय,नामकरण, अन्न प्राशन  नींव भूमि पूजन,नव संस्कृत गृह प्रवेश है अन्य कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मकर, मंगल-वृष, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में 

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 05:54 - 07:31 शुभ

काल 07:31 - 09:09 अशुभ

शुभ 09:09 - 10:47 शुभ

रोग 10:47 - 12:24 अशुभ

उद्वेग 12:24 - 14:02 अशुभ

चर 14:02 - 15:40 शुभ

लाभ 15:40 - 17:17 शुभ

अमृत 17:17 - 18:55 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

चर 18:55 - 20:17 शुभ

रोग 20:17 - 21:40 अशुभ

काल 21:40 - 23:02 अशुभ

लाभ 23:02 - 24:25 शुभ 

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

जतारा वन विभाग ने फिर से शुरू की अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही

Aapkedwar news–अजय अहिरवार

जतारा– वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त जतारा टीम अपने आपको एनर्जेटिक और सेल्फ मोटिवेटेड बनाकर स्वयं से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही फिर से करने लगी

स्थानीय रसूखदार  लोगों के बहकावे एवम स्वयं की लालसा में आकर बीट आलपुर नंबर एक के कक्ष क्रमांक 270 में लोकल सिमरा गांव के चेनपुरा के ट्राइब्स लोगों के द्वारा वन भूमि पर कांटों की बागड़ और झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसको जतारा स्टॉफ के द्वारा विफल करते हुए उनकी बागड़ और झोपड़ियों को हटाकर आवारा मवेशी को खेतों में प्रवेश कराकर फसल चरवाई जाने की कार्यवाही की गई।।

इस कार्यवाही में अतिक्रमणकारियो के द्वारा भी स्वम से बागड़ और झोपड़ी हटाने में सहयोग किया गया।।

वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी इस आशय की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा दी गई। अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही से वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और स्थानीय लोगों के मवेशियों को और लोगों को जंगल से निस्तार प्राप्त होने पर ग्रामीण भी इस प्रकार की कार्यवाही में बढ़ चढ़कर वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं।

जतारा वन विभाग ने फिर से शुरू की अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही


टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़ / वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत राज्य स्तरीय सम्मान प्राप्त जतारा टीम अपने आपको एनर्जेटिक और सेल्फ मोटिवेटेड बनाकर स्वम से अतिक्रमण हटाने की कार्यवाही फिर से करने लगी।।

स्थानीय रसूखदार  लोगों के बहकावे एवम स्वम की लालसा में आकर बीट आलपुर नंबर एक के कक्ष क्रमांक 270 में लोकल सिमरा गांव के चेनपुरा के ट्राइब्स लोगों के द्वारा वन भूमि पर कांटों की बागड़ और झोपड़ी बनाकर अतिक्रमण करने का प्रयास किया जा रहा था, जिसको जतारा स्टॉफ के द्वारा विफल करते हुए उनकी बागड़ और झोपड़ियों को हटाकर आवारा मवेशी को खेतों में प्रवेश कराकर फसल चरवाई जाने की कार्यवाही की गई।।

इस कार्यवाही में अतिक्रमणकारियो के द्वारा भी स्वम से बागड़ और झोपड़ी हटाने में सहयोग किया गया।।

वन परिक्षेत्र जतारा अन्तर्गत उक्त अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी इस आशय की जानकारी वन परिक्षेत्र अधिकारी जतारा शिशुपाल अहिरवार के द्वारा दी गई।।

अतिक्रमण बेदखली की कार्यवाही से वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त कराने और स्थानीय लोगों के मवेशियों को और लोगों को जंगल से निस्तार प्राप्त होने पर ग्रामीण भी इस प्रकार की कार्यवाही में बड़ चढ़कर वन विभाग का सहयोग कर रहे हैं।।।


पेरंबदूर से चलकर राजीव गांधी ज्योति यात्रा ग्वालियर आई


कांग्रेसजनों ने स्वागत कर अगवानी की, नई दिल्ली के लिए रवाना किया


ग्वालियर 18 अगस्त। प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी तमिलनाडु के पेरंबदूर से राजीव गांधी ज्योति यात्रा प्रारंभ हुई, जो देश प्रदेश के विभिन्न शहरों से होती हुई ग्वालियर पहुंची जहां पर शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा के नेतृत्व एवं ग्रामीण जिला  कांग्रेस   अध्यक्ष प्रभूदयाल जौहरे, 16 ग्वालियर पूर्व विधायक डॉ. सतीश सिंह सिकरवार, 14 ग्वालियर ग्रामीण विधायक साहब सिंह गुर्जर की उपस्थिति में कांग्रेसजनो ने यात्रा का स्वागत कर अगवानी की, यात्रा में आए यात्रियों ने रात्रि विश्राम ग्वालियर में किया, कांग्रेसजनो ने प्रातः राजीव गांधी ज्योति यात्रा को दिल्ली के लिए रवाना किया, यात्रा का समापन दिनांक 20 अगस्त श्री राजीव जी की जयंती के अवसर पर दिल्ली पहुंचकर पूर्व प्रधानमंत्री भारतरत्न श्री राजीव गांधी जी को नमन कर होगा।
 
राजीव ज्योति यात्रा की अगवानी करने वालो में कार्यवाहक अध्यक्ष महाराज सिंह पटेल, यूवा कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव हेवरन सिंह कंसाना, सेवादल अध्यक्ष हरेन्द्र सिंह गुर्जर, ब्लॉक अध्यक्ष विनोद कुमार जैन, सौरभ जेन, नीरज यादव, संजीव दीक्षित सहित अनेक कांग्रेसजन सम्मिलित थे।

जुआ खेलते पाए जाने पर पांच आरोपियों को लिया गया पुलिस अभिरक्षा में

जुआरियों से फोर व्हीलर वाहन, टू व्हीलर वाहन, नगदी सहित कुल मसरूका 16,74,680 रुपये का ज़ब्त

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा अवैध शराब,अवैध हथियार, जुआ, सट्टा खेलने एवं खिलाने वालों पर कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है। इसी तारतम्य में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम ,एसडीओपी जतारा श्री अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में मुखबिर की सूचना पर थाना प्रभारी दिगोड़ा निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार द्वारा मय पुलिस स्टाफ के ग्राम कुर्राई में पुष्पेन्द्र सिंह घोष के खेत पर निर्माणधीन मकान से पांच आरोपियों को जुआ खेलते हुए पाए जाने पर पुलिस अभिरक्षा में लिया गया ।

पुलिस ने सोहन पिता सुरेश कुमार राय उम्र 29 साल नि० बायपास रोड टीकमगढ, मनीष पिता स्व० दयाचंद जैन उम्र 40 साल नि० पपौरा चौराहा टीकमगढ़, एजाद खान पिता मुन्ना खान उम्र 35 साल नि० मोटे का मुहल्ला टीकमगढ़, जिनेन्द्र कुमार पिता नाथुराम जैन उम्र 56 साल नि० नन्दीश्वर कालोनी टीकमगढ, माधव सिंह पिता वेंकटसिंह परमार उम्र 42 साल नि0 दरगाय खुर्द थाना मोहनगढ़ आरोपी अभिरक्षा में लिये। साथ ही मौके से टक्कू उर्फ फिरोज खान नि० टीकमगढ़, इमरान खान नि० टीकमगढ, पुष्पेन्द्र सिंह नि० कुर्राई फरार हो गये जिनकी तलाश जारी है।

आरोपियों से नकदी कुल 1,74680/-रुपए 02 मोटरसाईकिल, 01 स्विफ्ट डिजायर कार, 01 बोलेरो कार, 05 मोबाईल, 52 ताश के पत्तो की 03 गड्डी, एक फट्टी सहित कुल मशरुका 16,74680 रुपये का जब्त किया गया।

कार्यवाही में रक्षित निरीक्षक श्री विशाल मालवीय, रक्षित निरीक्षक श्री कैलाश,निरीक्षक नरेन्द्र सिंह परिहार थाना प्रभारी दिगौडा, उनि० नीरज लोधी, सउनि० कल्यान यादव ,आर० रीतेश मिश्रा, आर० जुलज परिहार, आर० नितिन पटेल, आर० कपिल कन्नौजिया, आर० अवधेश दांगी, आर० आशाराम अहिरवार, , प्रआर0 275 विजय, प्रआर0 557 अजय, आर0 240 अभय, आर0 82 देवेन्द्र, आर0 250 जाहर, आर0 96 जगभान, आर0 732 नीलू, आर0 142 राजेश, की अहम भूमिका रही।



देशभर में भाईबहन के अटूट प्रेम के बंधन के त्योहार रक्षाबंधन की धूम मची है

 


किसी भी त्योहार पर मिठाई का बड़ा महत्व होता है

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़:- बम्होरी कलां वही दूसरी ओर डर भी बना रहता है की कहीं ये मिठाई मिलावट बाली न हो स्वास्थ्य की बड़ी फिकर बनी रहती है ऐसे में त्योहारों पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी भी सतर्क रहते है की कही आमजन के स्वास्थ्य के साथ खिलाबाड न हो पाए आपको बता दें आज कलेक्टर अवधेश शर्मा के आदेश पर अभीत अधिकारी शोभाराम रोशन के मार्गदर्शन में पलेरा तहसील के अंतर्गत ग्राम बम्हौरीकलां में मिठाइयों की दुकान पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने अपने अमले के साथ धावा बोला है

आज दोपहर तड़के 2 बजे बस स्टैंड स्थित दर्जन भर मिष्ठान भंडारों पर जाके मावा बर्फी और सेव नमूने एकत्रित कर जांच हेतु राज्य परीक्षण केंद्र भोपाल भेजा गया ।

आज मैने कलेक्टर श्री अवधेश शर्मा जी के आदेश पर टीम सहित बम्हौरीकलां से मावा बर्फी और सेव के नमूने एकत्रित कर लिए है जिन्हे जांच हेतु भोपाल भेजा जाएगा,ओर दोसी पाए जाने पर कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी... मनीष कुमार जैन , खाद्य सुरक्षा अधिकारी टीकमगढ़।



Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...