सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय समारोह *स्टेमलेटिक्स फैस्ट 28 अगस्त से

रवि कांत दुबे सिटी रिपोर्टर

 ग्वालियर /   सिंधिया कन्या विद्यालय में दो दिवसीय समारोह *स्टेमलेटिक्स फैस्ट 28 अगस्त से 29 अगस्त तक आयोजित किया जा रहा है।* *स्टेमलेटिक्स फैस्ट रेंचो लैब्स-आई.एच.एफ.सी, आई.आई.टी दिल्ली के सहयोग से संपन्न हो रहा है ।* जिसमें देश के विभिन्न प्रसिद्ध 11 विद्यालय भाग ले रहे हैं। *मेजबान टीम सिंधिया कन्* या विद्यालय सहित 10 अन्य विद्यालय क्रमशः *एकेडमिक वर्ल्ड स्कूल, छत्तीसगढ़; के.सी पब्लिक स्कूल, जम्मू; लॉरेंस स्कूल, सनार; द मान स्कूल, दिल्ली; पाइनग्रोव स्कूल, धरमपुर; वेल्हम बॉयज़ स्कूल, देहरादून; महारानी गायत्री देवी गर्ल्स स्कूल, जयपुर; विद्या देवी जिंदल स्कूल, हिसार; द सिंधिया स्कूल, ग्वालियर और ए.एम.आई शिशुमंदिर, ग्वालियर* उपस्थित होंगे।

 इस दो दिवसीय कार्यक्रम में लगभग 5 प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जा रहा है* *क्रमशः एल्गोरिदम अनोमली, टेक्नोवेट, ऑब्स्टेकल रोबोट, कैसल रन रोबोट प्रतियोगिता, मैथलेटिक्स क्विज* । जिसका उद्देश्य छात्र -छात्राओं में कंप्यूटर विज्ञान, नवाचार, रोबोटिक्स और गणित के प्रति उत्कट उत्साह जगाना है। यह उत्सव स्टेम शिक्षा को , अभूतपूर्व नवाचार को और युवा तकनीक उत्साही लोगों के बीच सहयोग को बढ़ावा देने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए रखा गया है । यह उत्सव छात्र -छात्राओं में रचनात्मकता , टीम स्पिरिट तथा दूरदर्शी सोच के लिए उन्हें मंच प्रदान करेगा।

इस कार्यक्रम में समस्त विद्यालयों से लगभग 100 छात्र-छात्राएँ एवं अध्यापक गण सिंधिया कन्या विद्यालय में आ रहे हैं। यह समारोह सिंधिया कन्या विद्यालय की प्राचार्या *श्रीमती निशी मिश्रा की अध्यक्षता में संपन्न होगा* । इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में *ग्वालियर उत्कृष्ट वैज्ञानिक और निदेशक डॉ. मनमोहन परिदा उपस्थित रहेंगे। अन्य गणमान्य अतिथियों के रूप में डॉ मनीशा साठे, डॉ. सचिन गुप्ता तथा डॉ. भूमि गुप्ता उपस्थित रहेंगी।* कार्यक्रम का भव्य शुभारंभ विद्यालय सभागार में 28 अगस्त अपराह्न 2:30 बजे होगा। इस कार्यक्रम में रेंचो लैब्स-आई.एच.एफ.सी, आई.आई.टी दिल्ली के पांच सदस्यों क्रमशः अनुराग सिंह,धनंजय रावत, कृतिक भाटिया, कुणाल शर्मा, प्रणव आनंद उपस्थित रहेंगे। समस्त कार्यक्रम के कोऑर्डिनेटर विद्यालय आई. टी हैड श्रीमती मेधा गुप्ता तथा गीतांजलि राजपूत हैं ।

 *मुख्य अतिथि 

 *डॉ. मनमोहन परिदा, उत्कृष्ट वैज्ञानिक और निदेशक DRDE, ग्वालियर एक प्रख्यात* वायरोलॉजिस्ट हैं, जिन्हें मेडिकल वायरोलॉजी के क्षेत्र में तीन दशकों का वैज्ञानिक और तकनीकी प्रबंधकीय अनुभव है। आपने संक्रामक रोग निगरानी कार्यक्रम के तहत डेंगू, चिकनगुनिया, स्वाइन फ़्लू, COVID19 के लिए राष्ट्रीय शीर्ष रेफरल प्रयोगशाला की स्थापना की। आपने बायोसूट और बायोमास्क के परीक्षण के लिए परीक्षण और मूल्यांकन सुविधा भी स्थापित की। इसके अतिरिक्त , डी.एस.टी-एल्सेवियर बिबिलोमेट्रिक विश्लेषण (2009-14) के अनुसार आपको इम्यूनोलॉजी और माइक्रोबायोलॉजी के क्षेत्र में शीर्ष 10 शोधकर्ताओं में स्थान दिया गया है। स्टैनफोर्ड यूनिवर्सिटी, यू.एस.ए द्वारा तैयार 2021 के डेटा बेस के अनुसार, आपको बायोमेडिकल रिसर्च (वायरोलॉजी) के क्षेत्र में दुनिया के शीर्ष 2% वैज्ञानिकों में स्थान दिया गया है। *आपको विभिन्न पुरुस्कारों से सम्मानित किया गया क्रमशः डी.आर.डी.ओ साइंटिस्ट ऑफ द ईयर अवार्ड, डी.आर.डी.ओ टेक्नोलॉजी ग्रुप अवार्ड, आई.सी.एम.आर (बसंती देवी अमीरचंद पुरस्कार), डी.बी.टी (राष्ट्रीय बायोसाइंस अवार्ड), डी.एस.टी (प्रौद्योगिकी व्यावसायीकरण पुरस्कार), एन.ए.एस.आई-रिलायंस प्लेटिनम जुबली अवार्ड और ओड़िसा बिग्यान अकादमी द्वारा सामंत चंद्रशेखर अवार्ड आदि।* 

 *अतिथि डॉ मनीशा साठे

डॉ मनीषा साठे वैज्ञानिक एफ, और संयुक्त निदेशक तथा रक्षा अनुसंधान एवं विकास प्रतिष्ठान ग्वालियर में परीक्षण एवं मूल्यांकन प्रभाग की प्रमुख हैं।  आपने यूरोपियन अंतरिक्ष एजेंसी के एक्सो-मार्स प्रोजेक्ट पर बायोकॉन्जुगेट केमिस्ट्री पर क्रैनफील्ड विश्वविद्यालय, यूके में डेढ़ साल तक काम किया है। वर्तमान में वे जीवित रासायनिक युद्ध एजेंटों के खिलाफ एनबीसी उपकरणों के क्यूए/क्यूसी में शामिल हैं। उन्हें डीआरडीओ द्वारा विभिन्न प्रतिष्ठित पुरस्कारों क्रमशः: 

 *डीआरडीओ और एमपी यंग साइंटिस्ट ऑफ द अवार्ड, 2005 और 2008, प्रयोगशाला वैज्ञानिक ऑफ द ईयर अवार्ड, 2011, राष्ट्रीय विज्ञान दिवस सर्वश्रेष्ठ भाषण पुरस्कार 2018, अग्नि पुरस्कार ऑफ एक्सीलेंस 2017, सीआईआई औद्योगिक नवाचार पुरस्कार 2023, डीआरडीओ प्रौद्योगिकी समूह पुरस्कार 2023, एनबीसी प्रोटेक्टिव सूट एमके वी के स्वदेशीकरण के लिए कार्बन सोसाइटी ऑफ इंडिया से एलएनजे पुरस्कार 2023, आत्मनिर्भर भारत में उत्कृष्ट योगदान के लिए 2023 में नारी शक्ति पुरस्कार से सम्मानित किया गया है।* 


 *कार्यक्रम की रूपरेखा* -: (उद्घाटन समारोह 28/08/2024)

मुख्य अतिथि का विद्यालय सभागार में अपराह्न 2:30 बजे आगमन ।

विद्यालय प्राचार्या श्रीमती *निशी मिश्रा द्वारा पुष्पगुच्छों से मुख्य अतिथि तथा अन्य गणमान्य अतिथियों का स्वागत* ।

द्वीप प्रज्ज्वलन ।

विभिन्न विद्यालयों द्वारा फ्लैग मार्च।

*प्राचार्या श्रीमती निशी मिश्रा* द्वारा उदबोधन ।

मुख्य अतिथि, अन्य गणमान्य अतिथियों तथा निर्णायक मंडल को *स्मृति चिन्ह* प्रदान किया जाएगा । 

सांस्कृतिक कार्यक्रम की श्रंखला में सिंधिया कन्या विद्यालय की 10 छात्राओं द्वारा *वेस्टर्न बैंड* की भव्य प्रस्तुति ।

ग्रुप फोटोग्राफ ।

प्रथम प्रतियोगिता एल्गोरिदम अनोमली प्रतियोगिता सांय 4 बजे ।

कैसल रन रोबोट वर्कशॉप सांय 4 बजे ।

टेक्नोवेट प्रतियोगिता सांय 5 बजे ।

 

27अगस्त 2024, मंगलवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 05:57बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:46 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *नवमी   तिथि*  25:33 बजे रात तक है।पश्चात दशमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* - रोहिणी नक्षत्र 15:37 बजे तक पश्चात मृगशिरा  नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *हर्षण*  है।  *करण*  :-आज  *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक,भद्रा,गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 15:34    बजे से 17:11 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - गोगा नवमी, नन्द महोत्सव

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-वृष, मंगल-वृष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 05:58 - 07:34 अशुभ

उद्वेग 07:34 - 09:10 अशुभ

चर 09:10 - 10:46 शुभ

लाभ 10:46 - 12:22 शुभ

अमृत 12:22 - 13:58 शुभ

काल 13:58 - 15:34 अशुभ

शुभ 15:34 - 17:11 शुभ

रोग 17:11 - 18:47 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

काल 18:47 - 20:11 अशुभ

लाभ 20:11 - 21:35 शुभ

उद्वेग 21:35 - 22:59 अशुभ

शुभ 22:59 - 24:23*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

26 अगस्त 2024, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:56 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:47 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *अष्टमी  तिथि*  26:19 बजे रात तक है।पश्चात नवमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* - कृतिका  नक्षत्र 15:54 बजे तक पश्चात रोहिणी  नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *व्याघात*  है।  *करण*  :-आज  *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक,भद्रा,गण्डमूल नहीं है। 

*अग्निवास*: आज पताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व  दिशा में।

*राहूकाल* :आज 07:34    बजे से 09:10 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - श्री कृष्ण जन्माष्टमी व्रत/ कालाष्टमी 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-वृष, मंगल-वृष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 05:57 - 07:34 शुभ

काल 07:34 - 09:10 अशुभ

शुभ 09:10 - 10:46 शुभ

रोग 10:46 - 12:23 अशुभ

उद्वेग 12:23 - 13:59 अशुभ

चर 13:59 - 15:35 शुभ

लाभ 15:35 - 17:11 शुभ

अमृत 17:11 - 18:48 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

चर 18:48 - 20:12 शुभ

रोग 20:12 - 21:35 अशुभ

काल 21:35 - 22:59 अशुभ

लाभ 22:59 - 24:23*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

शासकीय कार्य में लापरवाही करने वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर सचिव एवं प्रभारी ग्राम रोजगार सहायक स्यावनी निलंबित

 

Aapkedwarnews–अजय अहिरवार

पलेरा–मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे द्वारा शासकीय कार्य में लापरवाही, अनुशासनहीनता, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना करने पर सचिव एवं प्रभारी ग्राम रोजगार सहायक, ग्राम पंचायत स्यावनी जनपद पंचायत पलेरा देशराज विश्वकर्मा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है ज्ञातव्य है कि टीकमगढ़ कलेक्टर अवधेश शर्मा द्वारा दिये गये निर्देश एवं मुख्य कार्यपालन अधिकारी, जिला पंचायत टीकमगढ़ के कार्यालयीन पत्र के अनुक्रम में खण्ड स्तरीय समीक्षा बैठक में मौखिक एवं लिखित निर्देश जारी कर गांव में मुनादी कराने, किसानों को अपने पालतू गौवंश को उचित व्यवस्था के साथ घर में रखने तथा ग्राम पंचायत में आवारा गौवंश की वर्षाकाल में उचित व्यवस्था कराने के निर्देश दिये गये थे। जिसके संबंध में सचिव देशराज विश्वकर्मा द्वारा गौवंश की सुरक्षा की दृष्टि से उचित एवं आवश्यक व्यवस्थायें ग्राम पंचायत स्यावनी में नहीं करने एवं पंचायत स्तर पर मुख्यालय नहीं बनाये जाने के फलस्वरूप देशराज विश्वकर्मा के उक्त कृत्य पदीय दायित्वों/कर्तव्यों के प्रति घोर लापरवाही, अनुशासनहीनता, वरिष्ठ अधिकारियों के आदेशों की अवहेलना पाए जाने से इसके फलस्वरूप मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत नवीत कुमार धुर्वे द्वारा म०प्र० पंचायत सेवा (आचरण) नियम के प्रतिकूल होने के फलस्वरूप प्रथम दृष्टया दोषी पाये जाने पर म0प्र0 पंचायत सेवा (अनुशासन तथा अपील) नियम के विहित प्रावधान अन्तर्गत सचिव देशराज विश्वकर्मा सचिव, ग्राम पंचायत स्यावनी, जनपद पंचायत पलेरा को तत्काल प्रभाव से निलंबित किया गया है तथा निलंबन अवधि में मुख्यालय जनपद पंचायत कार्यालय पलेरा नियत किया गया है। विश्वकर्मा को निलंबन अवधि में नियमानुसार जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू किया गया है।


अब विद्युत उपभोक्ताओं को भी केवाईसी करानी होगी

    राहुल बौद्ध

छतरपुर / मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वितरण केन्द्र बिजावर जिला छतरपुर द्वारा मीडिया रिपोर्ट मे अवगत कराया  गया की  बैंक की तरह अब विद्युत उपभोक्ताओं को भी केवाईसी करानी होगी, इसके चलते उपभोक्ताओं की जानकारी को अपडेट किया जाएगा। जिस तरह से सार्वजनिक एवं निजी क्षेत्र के बैंकों द्वारा अपने ग्राहकों से केवाईसी कराई जाती है, ठीक उसी तरह विद्युत कंपनी भी अपने उपभोक्ताओं को सुविधा देने एवं राज्य शासन की योजनाओं का लाभ देने के लिए केवाईसी करने जा रही है, इससे राज्य शासन की योजनाओं का  लाभ विद्युत उपभोक्ताओ को सीधा बैंक खाते में किया जाएगा। शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में विद्युत उपभोक्ताओं के विद्युत संबंधी व्यक्तिगत विवरण को कंपनी के रिकॉर्ड में अपडेट करने के लिए केवाईसी प्रक्रिया शुरू की जा रही है, तथा उपभोक्ताओं से अनुरोध किया गया कि विद्युत वितरण केंद्र बिजावर के अधिकृत मीटर रीडर या विद्युत वितरण केंद्र बिजावर में ऑफिस में आकर उपभोक्ता केवाईसी करवा सकते हैं I

   उपभोक्ताओं की व्यक्तिगत  जानकारी जैसे समग्र आईडी, मोबाइल नंबर एवं बैंक खाता, आधार नंबर इत्यादि को अपडेट किया जाएगा। साथ ही कंपनी द्वारा उपभोक्ताओं की सही पहचान और मोबाइल नंबर को सटीक रूप से टैग करने में मदद मिलेगी ताकि शासन द्वारा जो सब्सिडी दी जा रही वो सीधे विद्युत उपभोक्ता के खाते में पहुंच सके I

25 अगस्त 2024, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 05:56 बजे  

*सूर्यास्त :-* आरसीसी18:48 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *सप्तमी तिथि तिथि*  27:39 बजे रात तक है।पश्चात अष्टमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* - भरणी  नक्षत्र 16:44 बजे तक पश्चात कृतिका  नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *ध्रुव*  है।  *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक,गण्डमूल नहीं है। भद्र 16:30 बजे तक  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम  दिशा में।

*राहूकाल* :आज 17:12    बजे से 18:49 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - शीतला सप्तमी 

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मेष, मंगल-वृष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 05:57 - 07:33 अशुभ

चर 07:33 - 09:10 शुभ

लाभ 09:10 - 10:46 शुभ

अमृत 10:46 - 12:23 शुभ

काल 12:23 - 13:59 अशुभ

शुभ 13:59 - 15:36 शुभ

रोग 15:36 - 17:12 अशुभ

उद्वेग 17:12 - 18:49 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

शुभ 18:49 - 20:12 शुभ

अमृत 20:12 - 21:36 शुभ

चर 21:36 - 22:59 शुभ

रोग 22:59 - 24:23*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

24 अगस्त 2024, शनिवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 05:56 बजे  

*सूर्यास्त :-* आरसीसी18:49 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *पंचमी तिथि*  07:51 बजे तक है।पश्चात षष्ठी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* - अश्वनी  नक्षत्र 18:05 बजे तक पश्चात भरणी  नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *वृद्धि*  है।  *करण*  :-आज  *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक, भद्रा नहीं है।  गण्डमूल 18:05 बजे तक  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर 07:51से आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व  दिशा में।

*राहूकाल* :आज 09:10    बजे से 10:46 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - चंद्र, हल षष्ठी व्रत,बलराम जयंती

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मेष, मंगल-वृष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

*🌞चोघडिया, दिन*

काल 05:56 - 07:33 अशुभ

शुभ 07:33 - 09:10 शुभ

रोग 09:10 - 10:46 अशुभ

उद्वेग 10:46 - 12:23 अशुभ

चर 12:23 - 13:59 शुभ

लाभ 13:59 - 15:37 शुभ

अमृत 15:37 - 17:13 शुभ

काल 17:13 - 18:50 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

लाभ 18:50 - 20:13 शुभ

उद्वेग 20:13 - 21:37 अशुभ

शुभ 21:37 - 23:00 शुभ

अमृत 23:00 - 24:23*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

सदस्यता अभियान को लेकर भाजपा की महत्वपूर्ण जिला बैठक संपन्न



केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार व जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान रहे उपस्थित

 भाजपा की विचारधारा से प्रभावित होकर आमजनमानस आज पार्टी से जुड़ना चाहता है - डॉ वीरेंद्र कुमार               

  जिले में 2 लाख भाजपा के सदस्य बनाए जाएंगे - अमित नुना

Aapkedwarnews अजय अहिरवार

  टीकमगढ़। आज नवीन भाजपा कार्यालय में भाजपा की बड़ी जिला बैठक सदस्यता अभियान को लेकर संपन्न हुई। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की प्रदेश की बैठक के बाद यह बड़ी जिला बैठक हुई जिसमें सदस्यता अभियान को लेकर महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां बांटी गई, बैठक में प्रमुख रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना, भाजपा जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान, पूर्व विधायक अजय यादव व दिनेश अहिरवार, महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट व पूरनचंद्र सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष व मंडल पदाधिकारी, मोर्चा अध्यक्ष व पदाधिकारी , प्रकोष्ठ संयोजक सहसंयोजक व नगर परिषद अध्यक्ष पार्षद गण, सरपंच मुख्य रूप से उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता की छायाचित्र पर पुष्पांजलि व दीप जलाकर बैठक की शुरुआत हुई । जिसके बाद ऑडियो वीडियो क्लिप के माध्यम से इतिहास प्रमाण आधारित चीजें समझी गई व सभी प्रमुख वक्ताओं के उद्बोधन के बाद राष्ट्रगान के साथ बैठक समाप्त हुई, बैठक का संचालन महामंत्री आशुतोष भट्ट व आभार महामंत्री पूरनचंद्र द्वारा किया गया। भाजपा जिला प्रभारी रविंद्र सिंह चौहान ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का प्रदेश आवाह्न के बाद जिला स्तर पर यह वृहद सदस्यता अभियान को लेकर बैठक रखी गई है, जिसमें सभी कार्यकर्ता इकट्ठा हुए हैं, आज भाजपा की योजनाओं से सभी को लाभ पहुंचा है और सभी भाजपा की ओर आकर्षित हुए हैं, आज आमजनमानस भाजपा का सदस्य बनना चाहता है , हम कार्यकर्ताओं को आम जनमानस के पास पहुंचकर उसको भाजपा का सदस्य बनाना है। भाजपा जिलाअध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि भाजपा पार्टी का सदस्यता अभियान की शुरुआत 1 सितंबर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के द्वारा की जाएगी जिसमें एक टोल फ्री नंबर जारी किया गया है जिससे ओटीपी वेरीफाइड होकर आप आसानी से भाजपा पार्टी के सदस्य बन सकते हैं। सदस्यता अभियान के निमित्त सभी को जिम्मेदारियां सौंप गई है मंडल स्तर पर 3 सितंबर से 7 सितंबर के बीच बड़ी बैठकें होगी व बूथ स्तर पर मजबूती के साथ कार्य योजना बनाई जाएगी, प्रत्येक कार्यकर्ता व पदाधिकारी को टारगेट दिया गया है। टीकमगढ़ जिले में 2 लाख नए भाजपा के सदस्य बनाए जाएगी जिसमें करीब 70 हजार प्रत्येक विधानसभा व 251 प्रत्येक बूथ स्तर पर नए सदस्य बनाए जाएंगे। मंडलों के साथ ही मोर्चा व प्रकोष्ठों को सदस्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जो जल्द ही कार्य योजना बनाकर सदस्यता अभियान की शुरुआत करेंगे। जिला स्तर व प्रदेश स्तर पर इसकी मॉनिटरिंग हो रही है,मंडल स्तर पर बैठकों में जिला पदाधिकारी जाएंगे। भाजपा की जनहित कार्ययोजनाओं व विकास से आम जनमानस खुश हैं और भाजपा संगठन से जुड़ना चाहता है। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि भाजपा का सदस्यता अभियान पूरे प्रदेश में डेढ़ करोड़ नए सदस्य बनाएगा, भाजपा का कार्यकर्ता ही पार्टी की जी सुनिश्चित करता है, यहां आम कार्यकर्ता जो जनता के बीच का है वही भाजपा में आगे पहुंचता है और पार्टी का नेतृत्व करता है, वह पूरी लगन व ईमानदारी से पार्टी की सेवा करते हुए देश हित में सेवा दे सकता है। बैठक में भाजपा जिला उपाध्यक्ष अंकित तोमर, बलवीर जोशी, जनमेजय तिवारी, पूनम अग्रवाल, शालिनी दीपक मिश्रा,पुष्पा यादव, विभा श्रीवास्तव,रिंकी भदौरा, मीरा खरे, संध्या सोनी, मुन्ना लाल साहू,इंजी अभय प्रताप सिंह यादव, अनीश खान,मुन्नी लाल यादव, सचिन खटीक,शोभरन यादव, मुकेश अहिरवार, नरेश तिवारी, हरप्रसाद कुशवाहा, प्रवीण नामदेव, महेश गौतम, संदीप पायक, रामगोपाल चौरसिया, महेश पटैरिया, प्रफुल्ल द्विवेदी,देवेंद्र नापित,स्वप्निल तिवारी,गिन्नी यादव, शिवचरण उटमालिया ,संजय श्रीधर, आदित्य योगी व प्रशांत शुक्ला , रामनरेश यादव सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

आगामी त्यौहारों के दौरान शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने प्रतिबंधात्मक आदेश प्रसारित

कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी अवधेश शर्मा ने आदेश प्रसारित किये

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़ / कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री अवधेश शर्मा ने जिले में आगामी त्यौहारों / पर्वों को शांति पूर्वक मनाये जाने एवं सफल संचालन हेतु शांति समिति की मीटिंग में प्राप्त सुझावों एवं पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा प्रेषित किये गये सुझावों/ दिशा-निर्देशों का पालन कराये जाने हेतु


शांति एवं कानून व्यवस्था बनाये रखने तथा आमजन की सुरक्षा हेतु भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता में प्रदत्त शक्तियों का उपयोग करते हुए टीकमगढ़ जिले की सम्पूर्ण राजस्व सीमा क्षेत्र में प्रतिबंधात्मक आदेश प्रसारित किये हैं। 


1. झांकी/मूर्तियों/ताजियों आदि की ऊँचाई जमीन से 15 फीट से अधिक नहीं होगी। (यदि झांकी/मूर्ति/ताजिया इत्यादि के लिए स्टैण्ड अथवा वाहन का उपयोग किया जा रहा है तो भी उक्त ऊँचाई स्टैण्ड अथवा वाहन सहित 15 फीट से अधिक नहीं होगी।)


2. झांकी/मूर्तियों/ताजियों आदि के चल समारोह या किसी कार्यक्रम के दौरान विधुत तारों/लाईन इत्यादि को हटाने / ऊँचा करने लिए डण्डे या रॉड का उपयोग पूर्णतः प्रतिबंधित रहेगा। 

3. आयोजनकर्ता / कमेटी आदि अपने स्वयं के कम से कम 10 वालेंटियर तैयार करेंगे व कार्यक्रम पूर्व उक्त वालेंटियरों का संबंधित थाने में सत्यापन उपरांत संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट कार्यालय में रजिस्ट्रेशन करायेंगे। तत्पश्चात ही कार्यक्रम की अनुमति प्रदान की जावेगी।

4. झांकी/मूर्तियों/ताजियों आदि के चल समारोह के साथ हैवी डी.जे. के उपयोग पर पूर्णतः प्रतिबंधित है। इसके स्थान पर ध्वनि विस्तारक यंत्र निर्धारित समय सुबह 6:00 बजे से रात्रि 10:00 बजे तक केवल 02 साउण्ड बॉक्स (जो कंपन्न नहीं करें) के साथ बजाने की अनुमति होगी।

5. किसी कार्यकम या चल समारोह इत्यादि के दौरान अस्त्र-शस्त्र एवं घातक हथियार इत्यादि पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।


6. झांकी/मूर्तियों/ताजियों आदि के चल समारोह या किसी कार्यक्रम हेतु संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट एवं संबंधित पुलिस थाने द्वारा निर्धारित समय एवं रूट का कड़ाई से पालन कराया जावेगा।

7. आयोजनकर्ता/चल समारोह / कार्यकम प्रमुखों को कार्यक्रम पूर्व संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट से लिखित में अनुमति लेना अनिवार्य होगा।

8. आयोजन/कार्यकम/चल समारोह इत्यादि के दौरान शासकीय सम्पत्ति के क्षति होने पर आयोजनकर्ता/कमेटी / चल समारोह प्रमुख/कार्यकम प्रमुख की शासकीय सम्पत्ति क्षति पूर्ति हेतु पूर्ण जिम्मेदारी रहेगी। उक्त हेतु आयोजनकर्ता / कमेटी / चल समारोह प्रमुख/कार्यकम प्रमुख इत्यादि एवं डी०जे० संचालकों का बाउंड ओवर संबंधित अनुविभागीय मजिस्ट्रेट द्वारा किया जावेगा।


उपरोक्त प्रतिबंधो को उल्लंघन करने वाले व्यक्ति/व्यक्तियों के विरूद्ध भारतीय न्याय संहिता अंतर्गत व अन्य विधिक प्रावधानों के तहत दण्डात्मक कार्यवाही की जा सकेगी।



23 अगस्त 2024, शुक्रवार का पंचांग

 

*सूर्योदय :-* 05:55 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:51 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *चतुर्थी तिथि*  10:38 बजे तक है।पश्चात पंचमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* - रेवती  नक्षत्र 19:53 बजे तक पश्चात अश्वनी नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *शूल*  है।  *करण*  :-आज  *बालब* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक 19:53 बजे समाप्त है। भद्रा  नही तक गण्डमूल  है।

*अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:47   बजे से 12:23 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मीन, मंगल-वृष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 05:56 - 07:33 शुभ

लाभ 07:33 - 09:10 शुभ

अमृत 09:10 - 10:47 शुभ

काल 10:47 - 12:23 अशुभ

शुभ 12:23 - 14:00 शुभ

रोग 14:00 - 15:37 अशुभ

उद्वेग 15:37 - 17:14 अशुभ

चर 17:14 - 18:51 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 18:51 - 20:14 अशुभ

काल 20:14 - 21:37 अशुभ

लाभ 21:37 - 23:01 शुभ

उद्वेग 23:01 - 24:24* अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

22 अगस्त 2024, गुरूवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 05:55 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:52 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : वर्षा  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह कृष्ण पक्ष  *तृतीया तिथि*  13:46 बजे तक पश्चात चतुर्थी तिथि  रहेगी।

💥 *नक्षत्र* - उत्तराभाद्रपद नक्षत्र 22:05 बजे तक पश्चात रेवती नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *ध्रुव*  है।  *करण*  :-आज  *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक चल रही है।भद्रा 13:46 बजे तक गण्डमूल 22:05 से  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 14:01   बजे से 15:38 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:59बजे से 12:51 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* :- कजली तृतीया  व्रत,बहुला चतुर्थी व्रत है चंद्रोदय 21:01 बजे तक।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मीन, मंगल-वृष, बुध-कर्क, गुरु-वृष, शुक्र-सिंह, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 05:55 - 07:32 शुभ

रोग 07:32 - 09:10 अशुभ

उद्वेग 09:10 - 10:47 अशुभ

चर 10:47 - 12:24 शुभ

लाभ 12:24 - 14:01 शुभ

अमृत 14:01 - 15:38 शुभ

काल 15:38 - 17:15 अशुभ

शुभ 17:15 - 18:52 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

अमृत 18:52 - 20:15 शुभ

चर 20:15 - 21:38 शुभ

रोग 21:38 - 23:01 अशुभ

काल 23:01 - 24:24*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

Featured Post

अब चांदी ही चांदी ,मगर किसकी ?

  आज कोई पोलटिकल या कम्युनल बात नहीं होगी क्योंकि आज का मुद्दा तेजी से उछल रही चांदी है चांदी को रजत भी कहा जाता है।  रजतपट का नाम तो आपने स...