अनंत चतुर्दशी को इस बार दुर्लभ संयोग

 भाद्र माह शुक्ल पक्ष की अनंत चतुर्दशी  वैसे तो अपने अनंत नाम से ही विशेष है ।

लेकिन इस बार तो इस दिन पंचांग अनुसार भी अनेक ऐसे योग जुड रहे है जो वर्षो में संयोग बन पाते है।


वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस बार अनंत चतुर्दशी 16 सितंबर सोमवार को दोपहर 03:10 बजे प्रारंभ होगी जो 17 सितंबर मंगलवार को 11:44 बजे तक रहने से  17  सितंबर को मनाई जाएगी। इन दोनो दिनों के साथ चतुर्दशी पूर्णिमा युक्त,शतभिषा नक्षत्र कन्या संक्रांति विश्वकर्मा जयंती  के भी संयोग में है विश्व कर्मा जी वास्तु ,निर्माण मशीन ,उद्योग से जुड़े लोगों के विकाश को उन्नत किया था इसलिए ये अनंत चतुर्दशी  इतने सारे संयोग के साथ आने से देश प्रदेश में मशीन ,उद्योग निर्माण ,संचार के अनंत द्वार आगे खुलने से आम जनता का उद्योग,तकनीकी क्षेत्र से विकाश होगा और जनता को रोजगार की संभावना है जिससे अनंत सुख फल बढ़ेगा।

वही जो लोग इस दिन विष्णु जी के लिए व्रत/उपवास करके अनंत कष्टों, पापो को नष्ट करते हैं इस दिन अनंत सूत्र बांधा जाता है जिसमे 14 गांठे होती है।

जैन धर्माबल्म्बीयो के लिए ये दिन दशलक्षण महापर्व होने से व्रत /उपवास  साधना के लिए खास होता है दश लक्षण महापर्व का आखरी दिन है। 

इस दिन जैन लोग अनेक प्रकार से व्रत /उपवास अपनी सामर्थ्य अनुसार कोई  एकासन  कोई निर्जला रखते हैं  और अपनी आत्मा की शुद्धि कर अनंत पुण्य फल अर्जित करते हैं।

15 सितंबर 2024, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:06 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:26 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष  *द्वादशी तिथि* 18:12 बजे तक फिर त्रियोदशी  तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* श्रवण नक्षत्र 18:48 बजे  तक पश्चात घनिष्ठा  है।

    *योग* :- आज *अतिगंड*  है।  *करण*  :-आज   *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक,भद्रा, गण्डमूल नहीं है ।

*अग्निवास*: आज आकाश में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 16:55 बजे से 18:25 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:51बजे से 12:39 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - श्रवण द्वादशी, श्री वामन जयंती,विजया द्वादशी

*मुहूर्त* :- सगाई, अन्य कोई नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मकर, मंगल-मिथुन, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

14 सितंबर 2024,शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:06 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:27 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष  *एकादशी तिथि* 20:41 बजे तक फिर द्वादशी तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* उत्तराषाढ़ नक्षत्र 20:32 बजे  तक पश्चात श्रवण  है।

    *योग* :- आज *शौभन*  है।  *करण*  :-आज   *वणिज* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक, गण्डमूल नहीं है भद्रा09:41 बजे से 20:41 बजे तक ।

*अग्निवास*: आज प्रथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 09:11 बजे से 10:43 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:56बजे से 12:44 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - डोल ग्यारस,पद्माजलझूलनी एकादशी,हिंदी दिवस

*मुहूर्त* :- सगाई,ग्रह निर्माण नीव/ भूमि पूजन अन्य कोई नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-मकर, मंगल-मिथुन, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

*🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:04 - 07:36 अशुभ

शुभ 07:36 - 09:08 शुभ

रोग 09:08 - 10:40 अशुभ

उद्वेग 10:40 - 12:13 अशुभ

चर 12:13 - 13:45 शुभ

लाभ 13:45 - 15:17 शुभ

अमृत 15:17 - 16:49 शुभ

काल 16:49 - 18:21 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

लाभ 18:21 - 19:49 शुभ

उद्वेग 19:49 - 21:17 अशुभ

शुभ 21:17 - 22:45 शुभ

अमृत 22:45 - 24:13*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

टीकमगढ़ पुलिस द्वारा निकाला गया फ्लैग मार्च

ड्रोन कैमरा, CCTV से संवेदनशील स्थानों पर की जा रही है निगरानी

सोशल मीडिया पर रखी जा रही है पैनी नजर

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

 टीकमगढ़ / आगामी त्योहारों को दृष्टिगत रखते हुए आज पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी  के नेतृत्व में शांति एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ नगर के मुख्य चौराहा एवं बाजार से पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। 

जिला मुख्यालय के संवेदनशील स्थानों पर ड्रोन एवं शहर के प्रमुख मार्गो पर सीसीटीवी कैमरा के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही है ।

 सोशल मीडिया पर भी बारीकी से नजर रखी जा रही है । टीकमगढ़ पुलिस जिला वासियों से अनुरोध करती है किसी भी प्रकार की पोस्ट जो सामाजिक सौहार्द को बिगाड़ सकती हो को पोस्ट, शेयर, कमेंट न करें एवं इस प्रकार की संदिग्ध गतिविधि के संबंध में पुलिस कन्ट्रोल रूम।   7049128854

7067058708

को  सूचित करें



स्वप्निल तिवारी बने जिला जनसंपर्क विभाग के सांसद प्रतिनिधि

Aapkedwar news–अजय अहिरवार                               टीकमगढ़–आज सांसद निवास पर टीकमगढ़ जिले की केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार जी की दूसरी सांसद प्रतिनिधि टीकमगढ़ की लिस्ट जारी हुई, जिसमें सक्रिय भाजपा नेताओं को सांसद प्रतिनिधि बनाकर विभाग सौंपा गया है, भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी को जिला जनसंपर्क विभाग में सांसद प्रतिनिधि बनाया गया है,जो अन्य प्रतिनिधियों में कम उम्र के सांसद प्रतिनिधि हैं,जो भाजपा संगठन पदाधिकारी के रूप में सक्रिय भूमिका निभाते रहे हैं और नगर में समाजसेवा से जुड़े हैं ,वह समाजसेवी रहे स्व. पुत्तीलाल तिवारी कारी के पोते है।स्वप्निल तिवारी एक अच्छे राष्ट्रवादी लेखक व कवि के रूप में भी जाने जाते हैं। 

जनसंपर्क विभाग में सांसद प्रतिनिधि बनने पर स्वप्निल तिवारी ने कहा कि वह केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार व सभी सहयोगियों का हदय से धन्यवाद व आभार व्यक्त करते हैं, उन्होंने जो मुझ पर विश्वास पूर्वक जिम्मेदारी सौंपी है उसका पूरी मेहनत- लगन के साथ ईमानदारी से निर्वहन करेंगे। उन्होंने कहा जनसंपर्क विभाग कई मयानों में सूचना तंत्र का कार्य करता है जिससे सभी विभागों व आम जनता के बीच समन्वय बना  रहता है। जनसंपर्क विभाग को केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार जी के विकास की मंशा अनुसार सभी प्रकार से सहयोग कर उत्कृष्ट कार्य के साथ आगे ले जाएंगे व जिले के युवाओं को सूचना तंत्र से कनेक्ट कर जागरूक बनाने का प्रयास करेंगे, जिससे जानकारी के अभाव में कोई भी सरकारी सुविधाओं से वंचित न रहे। 

सांसद प्रतिनिधि बनने पर सभी भाजपा पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने इस मौके पर खुशी जताई।

ऊर्जा विभाग में कार्यरत मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवा सड़को पर खा रहे दर–बदर की ठोकरें नही मिला कोई रोजगार


मध्य प्रदेश परिसंघ के संयोजक इंजीनियर राहुल अहिरवार ने  शासन को लिखा पत्र और युवाओं को नियमित रोजगार प्रदान करने की मांग की

मीडिया रिपोर्ट में इंजीनियर राहुल अहिरवार ने अवगत कराया कि माननीय पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान जी द्वारा विधानसभा चुनाव से पहले मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना की घोषणा की गई थी, एवं जोर-शोर से प्रचार किया गया था, कि छात्रों को काम सीखने के साथ-साथ स्टायफंड भी मिलेगा साथ में उसी विभाग में या अन्य किसी विभाग में नियमित रोजगार प्रदान किया जाएगा, परंतु वर्तमान में 3 सितंबर तक समस्त प्रशिक्षुयो की ट्रेनिंग समाप्त हो गई है,तथा ऊर्जा विभाग में लगे हुए समस्त युवाओं को उनके प्रतिष्ठानों ने कार्य मुक्त कर दिया है, प्राइवेट कंपनियों में प्रशिक्षण ले रहे, युवाओं को तो कंपनी रोजगार प्रदान कर रही है लेकिन सरकारी ऊर्जा विभाग में लगे हुए समस्त युवा पूरी तरह से बेरोजगार हो गए हैं, योजना के अनुरूप युवा स्वयं का रोजगार स्थापित कर सकते हैं लेकिन ऊर्जा विभाग में ट्रेनिंग ले रहे समस्त युवा स्वयं का विद्युत विभाग या स्वयं की ट्रांसफार्मर सुधार कंपनी नहीं खोल सकते, इस तरह समस्त युवा पूरी तरह से बेरोजगार हो गये है, समस्त युवाओं के हित में मध्य प्रदेश शासन को ही निर्णय लेना चाहिए युवाओं के द्वारा अपने-अपने प्रतिष्ठानों में रोजगार हेतु कोशिश की गई है,लेकिन प्रतिष्ठानों ने स्पष्ट मना कर दिया कि शासन से कोई आदेश नहीं आया अगर शासन से कोई आदेश आता है,तो प्रतिष्ठान कार्यवाही करने के लिए तैयार है, इस प्रकार ऊर्जा विभाग के समस्त युवा भोपाल की  सड़को पर दर–बदर की ठोकरें खा रहे हैं, और मध्य प्रदेश शासन को अनेकों ज्ञापन भी दे चुके हैं, परंतु मध्य प्रदेश शासन ने आज दिनांक तक कोई भी निर्णय नहीं लिया जिससे मध्यप्रदेश शासन की घोषणाओं की उपेक्षा हो रही है, तथा मध्य प्रदेश के समस्त युवाओं का शासन की योजनाओं के प्रति गहरा रोष एवं असंतोष व्याप्त है,संगठन के संयोजक इंजीनियर राहुल अहिरवार माननीय मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव जी, माननीय प्रमुख सचिव ऊर्जा विभाग, माननीय प्रमुख सचिव तकनीकी एवं कौशल विकास विभाग मध्यप्रदेश शासन को पत्र लिखकर मध्यप्रदेश शासन से मांग की है,मध्य प्रदेश के युवाओं के भविष्य को देखते हुए ऊर्जा विभाग में लगे हुए समस्त मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं को नियमित पद या संविदा पद पर नियमित रोजगार प्रदान करने का आदेश प्रस्तावित, जिससे मध्य प्रदेश के युवाओं का भविष्य सुरक्षित रहे और उनकी एक साल की ट्रेनिंग का सही उपयोग भी हो, तथा यह भी देखा जा रहा है कि बिजली विभाग में अधिकारी और कर्मचारियों की अच्छी खासी कमी भी है, जिससे यह मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवा छात्र अब पूरी तरह से प्रशिक्षित हो चुके हैं, और कंपनी की मैन पावर को कुशल युवा कर्मचारी भी मिल जाएंगे, मध्य प्रदेश शासन को युवाओं की मांग को स्वीकृत कर समस्त युवाओं को जल्द से जल्द रोजगार प्रदान करना चाहिए I 

13 सितंबर 2024,शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:05 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:28 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष *दशमी तिथि* 22:30 बजे तक फिर एकादशी तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* पूर्वाषाढ़ नक्षत्र 21:35 बजे  तक पश्चात उत्तराषाढ़  है।

    *योग* :- आज *सौभाग्य*  है।  *करण*  :-आज   *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक, भद्रा  गण्डमूल नहीं है।

*अग्निवास*: आज आकाश में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:43 बजे से 12:06 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:56बजे से 12:44 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - जैन धूप दशमी,बाबा रामदेव मेला

*मुहूर्त* :-  कोई नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-धनु, मंगल-मिथुन, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:03 - 07:36 शुभ

लाभ 07:36 - 09:08 शुभ

अमृत 09:08 - 10:40 शुभ

काल 10:40 - 12:13 अशुभ

शुभ 12:13 - 13:45 शुभ

रोग 13:45 - 15:18 अशुभ

उद्वेग 15:18 - 16:50 अशुभ

चर 16:50 - 18:22 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 18:22 - 19:50 अशुभ

काल 19:50 - 21:18 अशुभ

लाभ 21:18 - 22:45 शुभ

उद्वेग 22:45 - 24:13*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

धूपदशमी /शुगंध दशमी जैन पर्व शुक्रवार आज

  

08 सितंबर,  रविवार से दिगंबर जैन समाज के दशलक्षण महापर्व/ पर्युषण पर्व शुरू हो गए हैं  जो 17 सितम्बर को समाप्त होंगे। 

इस पर्व के अंतर्गत आने वाला पर्व सुगंध/ धूप दशमी को बहुत ही धूमधाम से मनाया जाता है। 

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया प्रतिवर्ष दश लक्षण महापर्व पर्व के भाद्रपद शुक्ल दशमी तिथि पर दिगंबर जैन धर्मावलंबियों द्वारा धूप दशमी का पर्व बड़े ही धूम धाम से मनाया जाता हैं। 

इस वर्ष यह पर्व  शुक्रवार, 13 सितंबर  को मनाया जा रहा है। 

इस दिन सभी जैन जिनालयों में 24 तीर्थंकरों, शास्त्रों तथा जिनवाणी के सम्मुख चंदन की धूप अग्नि पर खेवेंगे यानी धूप खेवन पर्व मनाया जाता है, जो कि जैन धर्म में बहुत महत्व रखता है। इस दिन धूप खेवन यानि जिनेंद्र देव के समक्ष धूप अर्पित करके यह पर्व मनाया जाता है। तथा इस दिन सभी जैन मंदिरों में दर्शनार्थियों की भीड़ देखी जा सकती है। 

  धूप के इस पवित्र वातावरण से जैन मंदिरों में सुगंध नुमा वातावरण बन जाता है 

 इस पर्व को आनंद और उल्लास के साथ सभी जैन बच्चे,बड़े,महिला,पुरुष सभी हर्ष ,उल्लास,के साथ  मनाते है। 

 इसे धूप दशमी, धूप खेवन पर्व भी कहते हैं। धूप की सुगंध से जिनालय महक उठते है। और वायुमंडल सुगंधित व स्‍वच्‍छ हो जाता है। 

ज्योतिषाचार्य ने कहा दिगंबर जैन धर्म में सुगंध दशमी व्रत का काफी महत्‍व है और महिलाएं हर वर्ष इस इस दिन निर्जला उपवास भी  करती हैं। सुगंध दशमी के दिन हिंसा, झूठ, चोरी, कुशील, परिग्रह इन पांच पापों के त्‍याग रूप व्रत/ उपवास को धारण करते हुए चारों प्रकार के आहार का त्‍याग, मंदिर में जाकर भगवान की पूजा, स्‍वाध्‍याय, धर्म चिंतन, श्रवण, सामयिक आदि में अपना समय व्‍यतीत करने का बड़ा महत्व है। 

 इस दिन जैन जिनालयों में विशेष आकर्षण बना रहता है, क्योंकि इस त्योहार पर मंदिरों में बेहतरीन साज-सज्जा, रंगोली के द्वारा जगह-जगह के मंदिरों में मंडल विधान की रचना तथा धार्मिक संदेश देते हुई कई अन्य रचनाएं बनाकर मनोहारी झांकियों का निर्माण किया जाता है तथा धार्मिक पुस्तकें, पुराणों तथा शास्त्रों को सजाया जाता है। इस अवसर पर सुगंध दशमी कथा का वाचन भी होता है। इस दिन जिनवाणी व पुराने शास्त्रों के सम्मुख धूप चढ़ाई जाती है तथा उत्तम तप धर्म की आराधना कर आत्म कल्याण की  कामना की जाती है।

मान्यतानुसार इस धार्मिक व्रत को विधिपूर्वक करने से मनुष्य के सारे अशुभ कर्मों का क्षय होकर पुण्‍य की प्राप्ति होती है तथा मोक्ष की प्राप्ति होती है। साथ ही सांसारिक दृष्टि से उत्‍तम शरीर प्राप्‍त होना भी इस व्रत का फल बताया गया है। इस दिन जैन धर्मावलंबी अपनी-अपनी श्रद्धानुसार कई मंदिरों में अपने शीश नवाकर सुंगध दशमी का पर्व बड़े ही उत्साह और उल्लासपूर्वक मनाते हैं।

सदस्यता अभियान के पहले चरण में ही हमें अपना लक्ष्य पूर्ण करना है - केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार

भाजपा पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक संपन्न   

Aapkedwar news –अजय अहिरवार 

टीकमगढ़। आज स्थानीय नवीन भाजपा कार्यालय में भाजपा पार्टी की सदस्यता अभियान को लेकर समीक्षा बैठक आयोजित की गई , भाजपा जिला मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि समीक्षा बैठक में सदस्यता अभियान की निमित्त जनपद सदस्यों, नगर पालिका व परिषद अध्यक्ष एवं पार्षदों, वरिष्ठ कार्यकर्ताओं से जानकारी साझा हुई,इस समीक्षा में मुख्य रूप से केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष अमित नुना , सांसद प्रतिनिधि अनुराग वर्मा , महामंत्री अश्विनी चढ़ार व आशुतोष भट्ट  उपस्थित रहे। सर्वप्रथम भारत माता के चित्र पर दीप प्रज्वलित व माल्यार्पण किया गया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री आशुतोष भट्ट व आभार महामंत्री अश्विनी चढ़ार द्वारा किया गया। केंद्रीय मंत्री डॉ वीरेंद्र कुमार ने कहा कि सभी सदस्यों को बूथ प्रभारी से संपर्क कर निश्चित तय सीमा में लक्ष्य के अनुसार सदस्य बनाने है , सभी घर-घर जाकर जनता से संवाद करें, धार्मिक टोलियों से भी संपर्क करें , महिलाएं आगे आकर सदस्यता अभियान में अपनी भागीदारी निभाएं ,संगठन महापर्व का प्रथम चरण 1 सितंबर से शुरू हो चुका है जो 24 सितंबर 2024 तक चलेगा, हमें पहले चरण में ही अपना टारगेट पूरा करना है। भाजपा जिला अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि सदस्यता अभियान के तहत विभिन्न जिले के मंडलों के कार्यकर्ताओं को व मोर्चा पदाधिकारी को टारगेट दिया गया है, पिछले  दिनों में 13 मंडलों में 22 हजार के ऊपर सदस्यता अभियान के तहत ऑनलाइन फीडिंग होकर सदस्य बनाए गए हैं, जिसके लिए टोल फ्री नंबर8800002024 जारी किया गया है जिस पर वेरीफाइड होकर अपनी जानकारी भरकर आसानी से भाजपा के सदस्य बन सकते हैं, क्यूआर कोड और नमो ऐप के माध्यम से भी सदस्य बन सकते हैं। इस अभियान का मूल उद्देश्य भारतीय जनता पार्टी की विचारधारा का विस्तार करना है। यह संगठन पर्व सर्वस्पर्शी होगा, जिसमें शीर्ष से बूथ स्तर तक सबको मौका दिया जाएगा कि वह पार्टी की सदस्यता ग्रहण करें, यह अभियान सर्वसमावेशी होगा, जिसमें सबका साथ ,सबका विकास ,सबका विश्वास और सब का प्रयास की मंत्र से हर बार को भारतीय जनता पार्टी से जोड़ने का अवसर मिल जाएगा।यह भाजपा की लोकतांत्रिक प्रक्रिया ही है जो पार्टी को अन्य लगभग 15 सौ राजनीतिक दलों से अलग खड़ा करती है। समीक्षा बैठक में खरगापुर अध्यक्ष दीप्ति कोरी, बल्देवगढ़ अध्यक्ष शालिनी विश्वदीपक मिश्रा,कारी अध्यक्ष प्रतिनिधि, जिला मंत्री अमित जैन, वरिष्ठ नेता प्रतेंद्र सिंधई, बृजेश रावत उपाध्यक्ष जतारा,मुन्ना लाल साहू, रामगोपाल चौरसिया,रानू तिवारी पलेरा,गिन्नी यादव, राजीव जैन वर्धमान, महेश साहू, पंकज प्रजापति, अरविंद खटीक,संजू यादव, देवेंद्र नापित, रामनारायण पांडेय,रत्न टाटा, राजेंद्र सिंह, कपिल नामदेव,शिवचरण उटमालिया सहित बड़ी संख्या में पार्षद व सदस्य गण उपस्थित रहे।

पुलिस अधीक्षक ने थानों का किया औचक निरीक्षण

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार


थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों/कर्मचारियों को दिए आवश्यक दिशा निर्देश

पुलिस अधिकारियों/ कर्मचारियों की सुनी समस्याएं

 टीकमगढ़ / पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा थाना कोतवाली, थाना पलेरा, थाना बम्हौरीकलां, थाना जतारा, चौकी कनेरा का औचक निरीक्षण कर रात्रि गस्त, थाने के मालखाना, थाने के रजिस्टर, पेंडेंसी, गुंडा- बदमाश रजिस्टर, हवालात, थाना भवन की साफ सफाई,पीने के पानी की व्यवस्था, बाथरूम  व्यवस्था, सीसीटीवी कैमरे, सीसीटीएनएस एंट्री चेक कर थाने के सभी रजिस्टर अपडेट रखने एवं साफ-सफाई, पानी की व्यवस्था सही तरीके से रखने हेतु,साथ ही पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों को थाने पर नियमित वर्दी में रहने हेतु निर्देशित किया गया।

थाना क्षेत्र के गुंडा बदमाश , निगरानी बदमाशों , संदिग्ध व्यक्तियों की गतिविधियों  पर नजर रखने हेतु एवं आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया ।

महिलाओं, बच्चों, बुजुर्गों द्वारा थाने पर आकर शिकायत करने पर जांच कर उनकी शिकायत पर तुरंत कार्यवाही करने एवं शिकायतकर्ताओं से अच्छा व्यवहार करने हेतु निर्देशित किया गया।

थाने पर तैनात पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की समस्याएं सुनकर उनका निराकरण किया।



12 सितंबर 2024, गुरूवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:05 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:29 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज भाद्रपद माह शुक्ल पक्ष *नवमी तिथि* 23:32 बजे तक फिर दशमी तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* मूल नक्षत्र 21:52 बजे  तक पश्चात पूर्वाषाढ़  है।

    *योग* :- आज *आयुष्मान*  है।  *करण*  :-आज   *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :-

आज पंचक, भद्रा नहीं गण्डमूल 21:53 रात तक है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 13:50 बजे से 15:23 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:56बजे से 12:44 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* - श्री चंद्र नवमी ,गौरी विसर्जन 

*मुहूर्त* :-  कोई नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-सिंह, चन्द्र-धनु, मंगल-मिथुन, बुध-सिंह, गुरु-वृष, शुक्र-कन्या, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...