प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के तहत चलाया जा रहा विशेष अभियान

aapkedwar news– अजय अहिरवार 

पलेरा– सरकार द्वारा चलाई जा रही महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री मातृत्व वंदना योजना के अंतर्गत दिनांक 02 सितंबर 2024 से 30 सितंबर 2024 तक सभी सेक्टरों में चलाये जा रहे विशेष अभियान को लेकर योजना में पात्र महिलाओं के आवेदन फॉर्म ऑनलाइन फीड करवाये जा रहे है जिसमे महिला बाल विकास परियोजना पलेरा के अंतर्गत 02 सितंबर से 30 सितंबर 2024 तक प्रथम एवं द्वितीय प्रसव वाली कुल 156 महिलाओं के फ़ॉर्म  जमा किये गए । साथ ही सभी प्रकरणों का सत्यापन अप्रूवल पेमेंट जनरेशन एवं हितग्राहियों के 156 खाते को आधार से लिंक DBT सक्रिय कराया गया है परियोजना अधिकारी पलेरा प्रदीप मिश्रा ने बताया कि सभी सेक्टरों में विशेष अभियान चलाकर प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना के 156 आवेदन फॉर्म परियोजना कार्यालय में भरवाये गए । इसमे प्रथम गर्भवती महिला को 5000 रुपये की राशि दो किस्तो में उपलब्ध करायी जाती हैं पंजीयन के समय 3000 रुपये एवं द्वितीय क़िस्त बच्चे का टीकाकरण का चक्र पूरा होने पर 2000 रुपये की राशि प्रदान की जाती है साथ ही द्वितीय प्रसव पर बेटी के जन्म बाद टीकाकरण पूर्ण करने पर एकमुश्त राशि 6000 रुपये की प्रदान की जाती है उक्त योजना का पात्र हितग्राही महिलाओं को लाभ देने जेवर सेक्टर की सुपरवाइजर कल्पना असाटी  पलेरा परियोजना के एमआईएस ऑपरेटर कफील खान एवम जेवर सेक्टर की आंगनवाड़ी कार्येकर्ताओ की सराहनीय भूमिका रही है।

29 सितम्बर 2024,रविवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 06:13 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:09 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *द्वादशी  तिथि* 16:47 बजे तक फिर त्रयोदशी  तिथि है।

💥 *नक्षत्र* मघा नक्षत्र 30:18 बजे  तक पश्चात पूर्वाफाल्गुनी है।

    *योग* :- आज *साध्य*  है।  *करण*  :-आज   *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा नहीं, गण्डमूल  है।

*अग्निवास*: आज पाताल में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 16:39 बजे से 18:08 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*  द्वादशी का श्राद्ध,प्रदोष व्रत, सन्यासियो  का श्राद्ध,मघा श्राद्ध

*मुहूर्त* :- नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-सिंह, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 06:14 - 07:44 अशुभ

चर 07:44 - 09:13 शुभ

लाभ 09:13 - 10:42 शुभ

अमृत 10:42 - 12:11 शुभ

काल 12:11 - 13:40 अशुभ

शुभ 13:40 - 15:09 शुभ

रोग 15:09 - 16:39 अशुभ

उद्वेग 16:39 - 18:08 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

शुभ 18:08 - 19:39 शुभ

अमृत 19:39 - 21:10 शुभ

चर 21:10 - 22:40 शुभ

रोग 22:40 - 24:11*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

28 सितम्बर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:13 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:10 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *एकाशी  तिथि* 14:49 बजे तक फिर द्वादशी  तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* आश्लेषा नक्षत्र 27:37 बजे  तक पश्चात मघा है।

    *योग* :- आज *सिद्धि*  है।  *करण*  :-आज   *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा नही, गण्डमूल  है।

*अग्निवास*: आज पाताल में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 09:12 बजे से 10:41 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* इंदिरा,एकादशी व्रत , शहीद भगत सिंह जन्म

*मुहूर्त* :- नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-कर्क, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:14 - 07:43 अशुभ

शुभ 07:43 - 09:13 शुभ

रोग 09:13 - 10:42 अशुभ

उद्वेग 10:42 - 12:11 अशुभ

चर 12:11 - 13:41 शुभ

लाभ 13:41 - 15:10 शुभ

अमृत 15:10 - 16:40 शुभ

काल 16:40 - 18:09 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

लाभ 18:09 - 19:40 शुभ

उद्वेग 19:40 - 21:10 अशुभ

शुभ 21:10 - 22:41 शुभ

अमृत 22:41 - 24:12*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

इंदिरा एकादशी व्रत 28 सितम्बर शनिवार को उदया तिथि में

हर माह के शुक्ल पक्ष और कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को एकादशी व्रत रखा जाता है। विष्णुजी की पूजा-आराधना की जाती है और द्वादशी तिथि में व्रत का पारण किया जाता है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि। अश्विन माह के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि को इंदिरा एकादशी के नाम से जाना जाता है। इंदिरा एकादशी का व्रत भटकते हुए  पितरों की गति सुधारने  के लिए भी खास माना जाता है इसे इंदिरा एकादशी के दिन किया जाता है।

इस दिन  मान्यता है कि जो लोग पितरों का तर्पण,श्राद्ध और पिंडदान करते हैं, उनको इंदिरा एकादशी व्रत करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है। यह भी कहा जाता है कि इंदिरा एकादशी का व्रत रखने से बैकुण्ठ की प्राप्ति होती है और इस दिन पूर्वजों के नाम दान-पुण्य के कार्य भी किए जाते हैं।

जैन ने बताया कि इस दिन शालिग्राम जी की पूजा भी की जाती है ऐसा कहा गया है कि सतयुग में इंद्रसेन नामक एक राजा था एक दिन नारद जी उस के यहां पधार कर कहने लगे में यम लोक से आया हू वहा आप के पिता बड़े दुःखी हैं तुम उनकी सद गति के लिए अश्वनी कृष्ण एकादशी व्रत करो इस के प्रभाव से वे सद गति को प्राप्त होंगे। तब नारद जी के कहने से इंद्रसेन ने इस अश्वनी कृष्ण एकादशी तिथि का व्रत किया तभी से इस तिथि को इंदिरा एकादशी व्रत नाम से किया जाता है।

राम से बड़ा राम का नाम : दीदी श्री सरस्वती पूर्णिमा जी

 


रविकांत दुबे       

सिद्ध पीठ श्री गंगा दास जी की शाला में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी राम सेवक दास जी महाराज जी के पावन सानिध्य में श्राद्ध पक्ष के पावन अवसर पर श्री मद भागवत कथा में  पूज्या सरस्वती पूर्णिमा जी ने बताया की राम से बड़ा राम का नाम है प्रभु के नाम श्रवण से जीवन की हर व्यथा मिट जाती है प्रभु की कथा सुनना ही पवित्र श्राद्ध पक्ष माह की बास्तविक सफलता है । श्राद्ध पक्ष में श्रीमद भागवत कथा सुनने और कराने से हमारे पित्रों को तृप्ति प्राप्त होती है और वो प्रसन्न होते हैं जिस कारण हमारे जीवन में सुख, शांति एवं समृद्धि निरंतर बनीं रहती है।

पूज्या सरस्वती पूर्णिमा जी ने कथा में बताया की नाम के सहारे से केवल 5बर्ष की आयु में ध्रुव जी ने भगवान के परम पद को प्राप्त कर लिया ओर मात्र नाम के प्रभाब से अजामिल जेसे पापी का भी उधार होगया इसीलिए बड़ी शाला में कलयुग के मानव मात्र उद्धार के लिए विगत चार वर्षों से अखंड श्री राम नाम संकीर्तन चल रहा हैआज भगवान का नाम  जीव के सभी पापो को नस्ट कर देता है इसलिए हमें हमेसा राम नाम का सहारा लेना चाहिए ओर कथा में राम नाम संकीर्तन कराया गया । कथा की आरती मुख्य यजमान  श्रीमती ममता सुशील कटारे ,श्रीमती प्रीति राधा रमण कटारे, श्रीमती सीमा समाधिया, श्री दीपेन्द्र गोले, आदि ने की । कथा से पूर्व आचार्य डॉ विकाश त्रिपाठी एवं कान्हा शास्त्री द्वारा सभी पीठों का पूजन पूर्ण विधि विधान से  तन्मय  कटारे के हाथों से संपन्न कराया गया। कल की कथा में भगवान श्री कृष्ण का जन्म बड़ी धूम धाम से मनाया जाएगा सभी भक्तों से अपील है कि वे कथा में अवश्य पधारें।

शासकीय महाविद्यालय पलेरा मे पोषण क्विज़ कार्यक्रम का हुआ आयोजन

 


aapkedwar news– अजय अहिरवार                             पलेरा–राष्ट्रीय पोषण माह के अंतर्गत महिला वाल विकास विभाग पलेरा द्वारा शासकीय महाविद्यालय पलेरा मे आज पोषण क्विज़ का आयोजन किया गया गया। जिसमे छात्राओ से पोषण से सम्बंधित प्रश्न के उत्तर पूछे गये इस क्विज़ कार्यक्रम क़े माध्यम से कालेज़ की छात्राओ को पोषण एवं स्वास्थ्य क़े संबंध में जागरूक किया गया विभाग क़े परियोजना अधिकारी पलेरा प्रदीप मिश्रा क़े द्वारा राष्ट्रीय पोषण माह कार्यक्रम क़े वारे में विस्तार से बताया गया है। कार्यक्रम में प्रथम स्थान पर चयनित छात्रा विनीता अहिरवार द्वितीय स्थान पर कल्पना सेन तृतीय स्थान पर आने वाली राखी चढ़ार को पुरुस्कृत किया गया इस कार्यक्रम के दौरान शासकीय महाविद्यालय पलेरा से डॉ ममता चनना , डॉ बलराम अग्निहोत्री सहित महाविद्यालय स्टाफ एवं महिला वाल विभाग विभाग से परियोजना अधिकारी प्रदीप मिश्रा , ब्लॉक समन्वयक ओम प्रकाश शुक्ला, पर्यावेक्षक उमा खरे स्वप्निल सैनी, महेन्द्र अहिरवार, डीईओ कफील खान उपस्थित रहें।

मारपीट कर हत्या करने वाले आरोपियों को आजीवन कारावास एवं अर्थ दंड से दंडित

 

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

  टीकमगढ़ / 25/09/2023 को फरियादी श्रीमती कुशुम आदिवासी ने थाना जतारा में रिपोर्ट लिखाई कि इसके पति मुन्ना आदिवासी की दिनांक 22/09/23 को आरोपिया सुभद्रा आदिवासी उसके पति नथुआ आदिवासी एवं उसकी लड़की आरोपिया राजकुमारी आदिवासी व उनके लड़के के द्वारा उसके पति की गाली देकर लाठी- डंडों, कुल्हाड़ी से मारपीट की थी, जिससे आई चोटों से उसके पति मुन्ना आदिवासी की मृत्यु हो गई थी । जिसकी रिपोर्ट पर थाना जतारा में अपराध क्रमांक - 335/23 धारा 302,323,294,34 भा.द.सं. का कायम किया गया था । उक्त मामले की विवेचना उप निरीक्षक मनोज दुबे द्वारा की गई थी । मामले का विचारण मान.प्रथम अपर सत्र न्यायाधीश जतारा के यहां किया गया एवं मामले की पैरवी शासन की ओर से अपर लोक अभियोजक रतन सिंह ठाकुर द्वारा की गई । उक्त मामले में मान. न्यायालय द्वारा आरोपियों को दोषसिद्ध पाते हुए आरोपी नथुआ आदिवासी, आरोपीया सुहाद्रा आदिवासी, आरोपिया राजकुमारी ऊर्फ घना आदिवासी निवासी ग्राम देवराहा को आजीवन कारावास एवं ₹2000-2000 रुपए के अर्थदंड से दंडित किया गया।



बड़ी शाला बद्रीनारायण और गया बनी

 रविकांत दुबे       

 ग्वालियर /  सिद्धपीठ श्री गंगादास जी की बड़ी शाला में पूरन बैराठी पीठाधीश्वर स्वामी श्री राम सेवक दास जी महाराज के सानिध्य में श्रीमद् भागवत कथा एवं तर्पण प्रारम्भ हुआ।

भागवत सुनने एवं कराने से मानव सद्गति प्राप्त करता है।

कथा व्यास दीदी सरस्वती पूर्णिमा जी वृंदावन धाम से पधारी हुई ने कहा कि श्रीमद् भागवत में वो बल है जो समस्त ज्ञात अज्ञात पापी दुरात्मा योनि में पड़े हुए पितरों को मोक्ष प्रदान करती है। अजामिल एवं धुंधकारी इसका प्रत्यक्ष उदाहरण हैं।

भागवत जी में कहा गया है कि यह प्रेत पीड़ा विनाशनी है।

कहा जाता है कि सिद्ध स्थान पर किया गया कोई भी कार्य हज़ारों गुना फल देता है, चूंकि यह सिद्धपीठ श्री गंगा दास जी की बड़ी शाला में ७०० वर्षों से अखंड भजन पूजन सेवा चल रही है जिस कारण प्रत्येक तीर्थ के समान फल प्राप्त होता है।

पितृ पक्ष में तर्पण न केवल पितरों के लिए होता है बल्कि देवताओं, ऋषियों, सिद्ध पुरुषों के लिए किया जाता है जो समस्त पुण्यों को देने वाला होता है।

पूर्णिमा से अमावस्या तक आचार्य डॉ विकाश त्रिपाठी द्वारा वैदिक परम्परा से नित्य तर्पण कराया जा रहा है।

विधि विधान से कान्हा शास्त्री जी ने गणपति इत्यादि पीठों का पूजन कराया जो तन्मय कटारे द्वारा हुआ।

प्रथम दिन की आरती में श्रीमती ममता सुशील कटारे, श्रीमती सीमा समाधियां, श्रीमती कृष्णा नागर, श्रीमती प्रीति राधा रमण कटारे, प्रशांत कटारे, शिवम् तिवारी आदि समस्त भक्त आरती में शामिल हुए।।

27 सितंबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:12 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:11 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *दशमी  तिथि* 13:20 बजे तक फिर एकादशी  तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* पुष्य नक्षत्र 25:20 बजे  तक पश्चात आश्लेषा है।

    *योग* :- आज *शिव*  है।  *करण*  :-आज   *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गण्डमूल नहीं  है भद्रा 13:20 बजे तक है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:41 बजे से 12:11 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:48बजे से 12:36 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* एकादशी का श्राद्ध   

*मुहूर्त* :- नाम  करण है कोई नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-कर्क, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:13 - 07:43 शुभ

लाभ 07:43 - 09:13 शुभ

अमृत 09:13 - 10:42 शुभ

काल 10:42 - 12:12 अशुभ

शुभ 12:12 - 13:41 शुभ

रोग 13:41 - 15:11 अशुभ

उद्वेग 15:11 - 16:41 अशुभ

चर 16:41 - 18:10 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 18:10 - 19:41 अशुभ

काल 19:41 - 21:11 अशुभ

लाभ 21:11 - 22:42 शुभ

उद्वेग 22:42 - 24:12*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

हत्या और लूट की घटना का पर्दाफाश- पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार


200 सीसीटीवी खंगालकर एवं 125 संदेहियों से पूछताछ कर आरोपियों तक पहुंची पुलिस

aapkedwarnews–अजय अहिरवार

 टीकमगढ़–13 सितंबर, 2024 को थाना बड़ागांव में सूचना मिली कि  बड़ागांव निवासी वृत्ति चंद जैन की हत्या कर दी गई है। पुलिस तुरंत घटनास्थल पर पहुंची और पाया कि वृत्ति चंद जैन और उनकी पत्नी पुष्पा जैन खून से लथपथ पड़े थे। वृत्ति चंद जैन  की मृत्यु हो चुकी थी और पुष्पा जैन गंभीर रूप से घायल थीं। उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। घर में चोरी होने के निशान भी  मिले। थाना बड़गांव में अज्ञात व्यक्तियों के विरुद्ध धारा 331(7), 331(8),109,103, 307, 3(5) बीएनएस का अपराध पंजीबद्ध किया गया।घटना में आए साक्ष्य के आधार पर लूट की धारा 309(2) बीएनएस का इजाफा किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश में पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन, प्रमोद वर्मा द्वारा इस घटना को गंभीरता से लिया गया पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज , ललित शाक्यवार और पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, रोहित काशवानी स्वयं घटनास्थल पर पहुंचे और उन्होंने घटनास्थल का बारीकी से निरीक्षण किया। वरिष्ठ अधिकारियों को इस पूरे प्रकरण की जानकारी दी गई। पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन,  प्रमोद वर्मा, पुलिस उपमहानिरीक्षक छतरपुर रेंज, ललित शाक्यवार  के मार्गदर्शन और पुलिस अधीक्षक रोहित काशवानी के निर्देशन  में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सीताराम, एसडीओपी टीकमगढ़  राहुल कटरे, एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के नेतृत्व में  आठ पुलिस टीमें गठित की गईं। घटना की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस महानिरीक्षक सागर जोन ने इस मामले का खुलासा करने और आरोपियों को गिरफ्तार करने के लिए 30,000/- रुपये का इनाम घोषित किया।

पुलिस द्वारा कार्यवाही करते हुए गठित पुलिस टीमों ने कड़ी मेहनत और लगन से लगभग 200 स्थानों के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। साइबर सेल, एफएसएल और डॉग स्क्वाड , फिंगरप्रिंट एक्सपर्ट की मदद ली गई।  टीकमगढ़ और आसपास के जिलों के लगभग 125 बदमाशों और संदिग्ध व्यक्तियों से कड़ी पूछताछ की गई और मुखबिरों से लगातार जानकारी जुटाई गई। इन प्रयासों से घटना को अंजाम देने वाले आरोपियों के बारे में जानकारी मिली और उन्हें घटना में इस्तेमाल किए गए हथियार और  लूटे गए मशरूका के साथ गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार आरोपियों में

आरोपी रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया पिता कैलाश पटेरिया 32 वर्ष निवासी कछिया खेरा ग्राम ग्राम बुदोर चौकी घुवारा थाना भगवा जिला छतरपुर

दीपक पिता बारेलाल कुशवाहा 26 साल निवासी ग्राम बूदोर चौकी घुवारा थाना भगवा जिला छतरपुर मुख्य आरोपी अंकित पटेरिया बड़ागांव में किराए के मकान में रहता था और चोरी की घटना को अंजाम देने के लिए क्षेत्र में लगातार रेकी कर रहा था। घटना को अंजाम देने से पहले, उसने मृतक वृत्ति चंद जैन के घर की रेकी की और पता लगाया कि बुजुर्ग दंपति अकेले रहते हैं। फिर उसने अपने साथी दीपक कुशवाहा के साथ मिलकर घटना के दिन मृतक के घर में छत से प्रवेश किया। उनके इरादे चोरी करने के थे, लेकिन जब बुजुर्ग वृत्ति चंद जाग गए और उन्हें पहचान लिया, तो आरोपियों ने वृत्ति चंद जैन और उनकी पत्नी पर सब्बल से हमला कर दिया और लूट की घटना को अंजाम दिया उक्त आरोपियों से मशरूका जप्त किया गया

 आरोपी दीपक कुशवाहा से 89,000/- रुपये के आभूषण और 21,000/- रुपये नगद बरामद किए गए।

  आरोपी रूपेश उर्फ अंकित पटेरिया से 64,000/- रुपये के जेवर, 35,500/- रुपये नगद, लगभग 50,000/- रुपये कीमत की एक पुरानी मोटरसाइकिल और घटना में इस्तेमाल किया गया सब्बल बरामद किया गया। 

कुल बरामद मशरूका का मूल्य 259,600/- रुपये है।

इनके अपराधिक रिकॉर्ड

अंकित पटेरिया अपराध क्रमांक 259/18 धारा 379 ताहि. थाना देहात जिला दमोह अपराध क्रमांक 264/18 धारा 224ताहि. थाना देहात जिला दमोह अपराध क्रमांक 168/ 23 धारा 323, 294,506ताहि. 3(2)5 एससी एक्ट थाना भगवा जिला छतरपुर में दर्ज है।

उक्त कार्यवाही में सराहनीय योगदान रहा एफएसएल अधिकारी प्रदीप यादव,रक्षित निरीक्षक विशाल मालवीय,निरीक्षक अनुमेहा गुप्ता, निरीक्षक रूप नारायण पटेरिया (सीआईडी जिला छतरपुर) निरीक्षक आनंद राज,निरीक्षक अरविंद सिंह दांगी, निरीक्षक नरेंद्र सिंह परिहार, निरीक्षक रवि गुप्ता, निरीक्षक पंकज शर्मा, उप निरीक्षक नीतू खटीक,उप निरीक्षक मनोज दुबे, उप निरीक्षक अंकित द्विवेदी, उप निरीक्षक रघुराज सिंह, उप निरीक्षक बृजेंद्र घोषी, उप निरीक्षक मयंक नगायच, सहायक उप निरीक्षक राम सजीवन तिवारी (जिला पन्ना), सहायक उप निरीक्षक राहत खान, सहायक उप निरीक्षक बाबू बेग, प्रधान आरक्षक सादिक खान, आरक्षक शुभम, राम जी ,अभय, राघवेंद्र, सुनील, अभिषेक, दीनदयाल, मुकेश, मनोज, नितिन, महेंद्र, आशीष चौबे, दिलीप अहिरवार, लक्ष्मण लोधी, महिला आरक्षक आस्था अवस्थी, चालक आरक्षक राजवीर भदोरिया का सराहनीय योगदान रहा । सभी को पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ द्वारा पुरस्कृत किया जायेगा।

26 सितंबर 2024, गुरूवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:12 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:12 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *नवमी  तिथि* 12:25 बजे तक फिर दशमी  तिथि चलेगी है।

💥 *नक्षत्र* पुनर्वसु नक्षत्र 23:33 बजे  तक पश्चात पुष्य है।

    *योग* :- आज *परिधि*  है।  *करण*  :-आज   *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा गण्डमूल नहीं  है ।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 13:42 बजे से 15:12 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:48बजे से 12:36 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* दशमी का श्राद्ध   

*मुहूर्त* :-  कोई नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-मिथुन, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:13 - 07:43 शुभ

रोग 07:43 - 09:12 अशुभ

उद्वेग 09:12 - 10:42 अशुभ

चर 10:42 - 12:12 शुभ

लाभ 12:12 - 13:42 शुभ

अमृत 13:42 - 15:12 शुभ

काल 15:12 - 16:42 अशुभ

शुभ 16:42 - 18:11 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

अमृत 18:11 - 19:42 शुभ

चर 19:42 - 21:12 शुभ

रोग 21:12 - 22:42 अशुभ

काल 22:42 - 24:12*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...