4 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:16 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:03 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *द्वितीया तिथि* 29:30 बजे तक फिर तृतीया  तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* चित्रा नक्षत्र 18:37 बजे तक  फिर स्वाति नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *वैधृति*  है।  *करण*  :-आज   *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गण्डमूल  नहीं,  है।

*अग्निवास*: आज आकाश में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:41 बजे से 12:09 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*  कोई नहीं 

*मुहूर्त* :-  नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-तुला, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:17 - 07:45 शुभ

लाभ 07:45 - 09:13 शुभ

अमृत 09:13 - 10:41 शुभ

काल 10:41 - 12:09 अशुभ

शुभ 12:09 - 13:38 शुभ

रोग 13:38 - 15:06 अशुभ

उद्वेग 15:06 - 16:34 अशुभ

चर 16:34 - 18:02 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 18:02 - 19:34 अशुभ

काल 19:34 - 21:06 अशुभ

लाभ 21:06 - 22:38 शुभ

उद्वेग 22:38 - 24:10*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

शारदीय नवरात्र में तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग तीन दिन रवि योग से प्रॉपर्टी आदि खरीद दारी के लिए विशेष शुभ

  

साधना का  महापर्व शारदीय नवरात्रि आश्विन शुक्ल पक्ष प्रतिपदा से नवमी तक विशेष सार्वजनिक रूप से दुर्गा मां के नो रूपो की पूजा, साधना उत्साह पूर्वक की जाती है।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि इस बार की शारदीय नवरात्रि घट स्थापना 03 अक्टूबर दिन गुरुवार को है।

घट स्थापना का विशेष मुहूर्त :-  शुभ की चौघड़िया में प्रातः 06:16 बजे से 07:45 बजे तक ।

चर की चौघड़िया में प्रातः  10:41 बजे से 12:10 बजे तक अभिजित मुहूर्त में दोपहर 11:46 बजे से 12:33 बजे तक साथ में लाभ की चौघड़िया में  12:10 बजे से 13:38 बजे तक श्रेष्ठ मुहूर्त रहेगा।

इस बार नवरात्रि के दिनो मे तृतीया तिथि की वृद्धि हुई है  यह 05/06 अक्टूबर दिन शनिवार/रविवार दोनो दिन तिथि वृद्धि मान से रहेगी। उधर महानवमी और  विजय दशहरा  दोनो ही एक ही दिन 12  अक्टूबर शनिवार को मनाए जायेंगे।

जैन ने कहा कि वैसे तो मां दुर्गा जी का वाहन सिंह माना गया है परंतु इस बार गुरुवार से शारदीय नवरात्रि घट स्थापना दिवस होने से दुर्गा जी का वाहन डोली(पालकी) रहेगा अर्थात पालकी में बैठकर आयेंगी माता रानी ।

जब दुर्गा जी  डोली में बैठ कर आती है तो पश्चिमी देशों के लिए अच्छा नहीं कहा गया कही नए युद्ध की शुरुवात आने वाले दिनों / महीनों में हो सकती है जिससे समूचे विश्व में भय का वातावरण बनता है।

भारत में भी प्राकृतिक आपदाएं और किसी रोग के फेलने  का भय बना रहता है।

इस बार की शारदीय नवरात्रि में वाहन, प्रॉपर्टी मकान,दुकान,आदि खरीददारी  के लिए विशेष तीन दिन सर्वार्थ सिद्धि योग   05 अक्टूबर को प्रातः 06:17 बजे से 21:23 बजे तक 07 अक्टूबर को प्रातः 07:06 बजे से रात्रि 02:25 बजे तक  12 अक्टूबर विजया दशमी के दिन प्रातः 06:21 बजे से रात  04:27 बजे तक है। रवि योग 06 अक्टूबर प्रातः 06:17 बजे से रात 12:11 बजे तक 08 अक्टूबर प्रातः 0618 बजे से रात 04:08 बजे तक और 12 अक्टूबर को 06:21 बजे से दिन रात तक रहेगा।

मौसम की अनकूलता से  दुर्गा जी के  भक्त नो दिनो तक   व्रत और उपवास रखकर मां की साधना भक्ति में लीन रहते हैं।

*किस दिन मां के किस रूप की होगी पूजा*  :-

03 अक्टूबर गुरुवार पहले दिन मां शैल पुत्री 

04 अक्टूबर शुक्रवार दूसरे दिन मां ब्रह्मचारणी 

05 अक्टूबर शनिवार तीसरे दिन मां चंद्रघंटा 

06 अक्टूबर रविवार मां कुष्मांडा 

07 अक्टूबर सोमवार मां स्कंधमाता 

08 अक्टूबर मंगलवार मां कात्यायनी

09 अक्टूबर बुधवार मां कालरात्रि

10 अक्टूबर  गुरुवार मां सिद्धि दात्री

11 अक्टूबर शुक्रवार मां महागौरी शरद नवरात्रि व्रत पारण

12 अक्टूबर शनिवार मां दुर्गा प्रतिमा विसर्जन  इसी दिन दशहरा भी मनेगा।

3 अक्टूबर 2024,गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:15 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:04 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *प्रतिपदा तिथि* 26:58 बजे तक फिर द्वितीया  तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* हस्त नक्षत्र 15:31 बजे तक  फिर चित्रा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *एंद्र*  है।  *करण*  :-आज   *किंस्तुध्वन* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गण्डमूल  नहीं,  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 13:38 बजे से 15:07 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*  शारदीय नवरात्रि प्रारंभ,घटस्थापना,श्री अग्रसेन जयंती 

*मुहूर्त* :- व्यापार ,नामकरण, वाहन है अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-कन्या, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:16 - 07:45 शुभ

रोग 07:45 - 09:13 अशुभ

उद्वेग 09:13 - 10:41 अशुभ

चर 10:41 - 12:10 शुभ

लाभ 12:10 - 13:38 शुभ

अमृत 13:38 - 15:06 शुभ

काल 15:06 - 16:35 अशुभ

शुभ 16:35 - 18:03 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

अमृत 18:03 - 19:35 शुभ

चर 19:35 - 21:07 शुभ

रोग 21:07 - 22:38 अशुभ

काल 22:38 - 24:10*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

पुलिस द्वारा छात्र-छात्राओं को गुड टच और बेड टच एवं 'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान के बारे में दी जा रही जानकारी

महिलाओं की सुरक्षा हेतु 'शक्ति मोबाइल' का प्रारंभ

  aapkedwar news–अजय अहिरवार   

टीकमगढ़–पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा बच्चों एवं महिलाओं पर अपराध घटित करने वाले 10 साल पूर्व के अपराधों के आरोपियों को चिन्हित कर आज लगातार चौथे दिन उनकी  सघन चेकिंग, पूछताछ तथा दैनिक कार्यवाहियों की ट्रैकिंग एवं निगरानी की जा रही  है।  

अपराधियों के स्थाई एवं वर्तमान निवास स्थान का पता, उसके मित्र - संगत, व्यवसाय, कार्यस्थल, पारिवारिक स्थिति, अपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन पूरे जिले में किया जा रहा है पुलिस द्वारा स्कूलों एवं  छात्रावासो में जाकर बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही, बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।  बच्चों को साइबर अपराधों के खतरों से भी अवगत कराया जा रहा है। पुलिस ने बच्चों को बताया है कि साइबर फ्रॉड क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है पुरुषों में महिलाओं एवं बच्चों की सुरक्षा से संबंधी भावना जागृत कर लैंगिक असमानता दूर करने हेतु पुलिस मुख्यालय , भोपाल के मार्गदर्शन में  'मैं हूं अभिमन्यु' अभियान चलाया जा रहा है।आगामी त्यौहारों को दृष्टिगत रखते हुए महिलाओं की सुरक्षा हेतु शक्ति मोबाइल प्रारंभ की गई। आज दिनांक तक इस अभियान अंतर्गत  जिले के विभिन्न थानों में  पूर्व में घटित अपराधों के 325 आरोपियों से पूछताछ कर समझाइश दी गई है एवं 261 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। ऐसे अपराधियों के जमानत निरस्ती करण हेतु प्रक्रिया की जा रही है। 32 विद्यालयों एवं छात्रावास में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं। इस प्रकार की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।

सर्वपितृकार्य अमावस्या और सूर्य ग्रहण आज साथ साथ

 पितृ पक्ष की शुरुवात चंद्रग्रहण से हुई समाप्ति सूर्यग्रहण  के साथ होगी।अब आश्वनि कृष्ण  पितृअमावस्या के दिन सूर्य ग्रहण है ।

वरिष्ठ ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन ने बताया कि  02 अक्टूबर को कंकणआकृति सूर्यग्रहण   पृथ्वी के भू भाग पर कन्या राशि में  पेसिफिक,दक्षिण अमेरिका के दक्षिण भाग में दक्षिण अर्जेंटीना,दक्षिण चिली आदि स्थानों  पर  कंकण  आकृति सूर्य ग्रहण दिखाई देगा ।

भारतीय समय अनुसार ग्रहण का स्पर्श रात्रि 09:13 बजे पर ,मध्य रात्रि 12:15 बजे  मोक्ष रात्रि 03:17 बजे  पर होगा।

जैन ने कहा  कंकण  आकृति सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा अतः भारत में इस ग्रहण की कोई  धार्मिक दृष्टि से सूतक आदि मान्यता नहीं है।

पितृपक्ष की अमावस्या तिथि खास तिथि मानी जाती है इस तिथि का विशेष महत्व है इस वार सूर्य ग्रहण की वजह से इस का महत्व और भी विशेष होगा क्योंकि इस दिन ही पितर पृथ्वी लोक से विदाई लेंगे ये दिन पितृपक्ष का आखरी दिन होगा।

 जैन ने बताया इस दिन उन सभी दिवंगत आत्माओं का श्राद्ध किया जाता हैं जिनकी मृत तिथि ज्ञात नहीं होती या उनके परिजन तिथि भूल चुके हो।इस वार यह तिथि 02 अक्टूबर बुधवार के दिन पूरे दिन और रात्रि 12:18 बजे तक रहेगी इसी दिन प

प्रवर्द्धमान योग और दोपहर 12:12 बजे से सर्वार्थ सिद्धि योग भी  दिन रात रहेगा इन सब के साथ सूर्यग्रहण की छाया पितरों का तर्पण/श्राद्ध और जिनकी कुंडली शापित है,कालसर्प योग है या शनि की साढ़ेसाती चल रही है उनके शांति के लिए विशेष शुभ है।

2 अक्टूबर 2024,बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:15 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:05 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *अमावस्या तिथि* 24:18 बजे तक फिर प्रतिपदा  तिथि है।

💥 *नक्षत्र* उत्तराफाल्गुनी नक्षत्र 12:12 बजे तक  फिर हस्त नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *ब्रह्म*  है।  *करण*  :-आज   *चतुष्पद* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गण्डमूल  नहीं,  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 12:10 बजे से 13:38 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*   देवपितृकार्य आश्वनी अमावस्या, सर्वपितृ श्राद्ध, महात्मा गांधी वा शास्त्री जयंती

*मुहूर्त* :- व्यापार ,नामकरण, वाहन है अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-कन्या, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 06:16 - 07:44 शुभ

अमृत 07:44 - 09:13 शुभ

काल 09:13 - 10:42 अशुभ

शुभ 10:42 - 12:10 शुभ

रोग 12:10 - 13:39 अशुभ

उद्वेग 13:39 - 15:07 अशुभ

चर 15:07 - 16:36 शुभ

लाभ 16:36 - 18:04 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

उद्वेग 18:04 - 19:36 अशुभ

शुभ 19:36 - 21:07 शुभ

अमृत 21:07 - 22:39 शुभ

चर 22:39 - 24:10*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

अग्रवाल नवयुवक संघ ने अग्रसेन पार्क के बाहर की सफाई

 ग्वालियर। महाराजा अग्रसेन जयंती के उपलक्ष्य में अग्रवाल नवयुवक संघ लश्कर द्वारा मंगलवार सुबह दौलतगंज अग्रसेन पार्क के बाहर स्वच्छता अभियान चलाकर सड़क की धूल मिट्टी को हटाया। स्वच्छता अभियान में प्रवीण अग्रवाल (अध्यक्ष, म.प्र. चेम्बर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री), संजय सिंघल (पार्षद वार्ड क्र. 43), अध्यक्ष सुनील गर्ग बबलू, महामंत्री मनोज सरावगी, कोषाध्यक्ष पवन गर्ग, मनोज गोयल, गोकुल बंसल, राजकुमार बिंदल, मनोज अग्रवाल, श्याम बंसल, योगेश अग्रवाल, रविंद्र चैबे, नंदकिशोर अग्रवाल आदि ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया।

1 अक्टूबर 2024,मंगलवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:14 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:07 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *चतुर्दशी  तिथि* 21:39 बजे तक फिर अमावस्या  तिथि है।

💥 *नक्षत्र* पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र 09:15 बजे तक  फिर उत्तराफाल्गुनी रहेगा।

    *योग* :- आज *शुक्ल*  है।  *करण*  :-आज   *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक नहीं, गण्डमूल  नहीं,भद्रा 08:21 बजे तक  है।

*अग्निवास*: आज आकाश में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 15:08 बजे से 16:37 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* चतुर्दशी का श्राद्ध , शस्त्र,अग्नि,जल, विषाग्नि से मृतकों का श्राद्ध

*मुहूर्त* :- व्यापार है अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-सिंह, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 06:15 - 07:44 अशुभ

उद्वेग 07:44 - 09:13 अशुभ

चर 09:13 - 10:42 शुभ

लाभ 10:42 - 12:10 शुभ

अमृत 12:10 - 13:39 शुभ

काल 13:39 - 15:08 अशुभ

शुभ 15:08 - 16:37 शुभ

रोग 16:37 - 18:05 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

काल 18:05 - 19:37 अशुभ

लाभ 19:37 - 21:08 शुभ

उद्वेग 21:08 - 22:39 अशुभ

शुभ 22:39 - 24:11*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

महिलाओं एवं बच्चों पर अपराध घटित करने वाले पूर्व अपराधों के आरोपियों पर टीकमगढ़ पुलिस की लगातार कार्यवाही

 

10 साल पूर्व के महिला एवं बच्चों संबंधी अपराध के आरोपियों को चिन्हित कर लगा डोजियर फॉर्म भरकर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की जा रही है।

पुलिस द्वारा स्कूल, कॉलेज, छात्रावासों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी लेकर किया जा रहा बच्चों को जागरूक

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

 पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ श्री रोहित काशवानी द्वारा बताया गया कि टीकमगढ़ पुलिस द्वारा बच्चों एवं महिलाओं पर अपराध घटित करने वाले 10 साल पूर्व के अपराधों के आरोपियों को चिन्हित कर उनकी लगातार सघन चेकिंग, पूछताछ तथा दैनिक कार्यवाहियों की ट्रैकिंग एवं निगरानी की जा रही  है।  

अपराधियों के स्थाई एवं वर्तमान निवास स्थान का पता, उसके मित्र - संगत, व्यवसाय, कार्यस्थल, पारिवारिक स्थिति, अपराधिक रिकॉर्ड तैयार किया जा रहा है। 

 *जागरूकता कार्यक्रमों का आयोजन* पुलिस द्वारा स्कूलों एवं  छात्रावासो में जाकर बच्चों को 'गुड टच' और 'बैड टच' के बारे में विस्तार से बताया जा रहा है। साथ ही, बच्चों को महिला हेल्पलाइन नंबर 1090 और चाइल्ड हेल्पलाइन नंबर 1098 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।  बच्चों को साइबर अपराधों के खतरों से भी अवगत कराया जा रहा है। पुलिस ने बच्चों को बताया है कि साइबर फ्रॉड क्या होता है और इससे कैसे बचा जा सकता है। साइबर हेल्पलाइन नंबर 1930 के बारे में भी जानकारी दी जा रही है।


आज दिनांक तक इस अभियान अंतर्गत  जिले के विभिन्न थानों में  पूर्व में घटित अपराधों के  167 आरोपियों से पूछताछ कर समझाइश दी गई है एवं 127 आरोपियों पर प्रतिबंधात्मक कार्यवाही की गई है। ऐसे अपराधियों के जमानत बस्ती कारण हेतु प्रक्रिया की जा रही है। 12 विद्यालयों एवं छात्रावास में जागरूकता शिविर आयोजित किए गए हैं। इस प्रकार की गतिविधियां आगे भी जारी रहेंगी।



30 सितम्बर 2024,सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:14 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:08 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह कृष्ण पक्ष *त्रियोदशी  तिथि* 19:06 बजे तक फिर चतुर्दशी  तिथि है।

💥 *नक्षत्र* पूर्वाफाल्गुनी नक्षत्र दिन रात रहेगा।

    *योग* :- आज *शुभ*  है।  *करण*  :-आज   *वणिज* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक नहीं, गण्डमूल 06:18 बजे तक,भद्रा 19:06 बजे से  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 07:43 बजे से 09:12 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* त्रयोदशी का श्राद्ध ,मास शिवरात्रि

*मुहूर्त* :- नहीं।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-सिंह, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:15 - 07:44 शुभ

काल 07:44 - 09:13 अशुभ

शुभ 09:13 - 10:42 शुभ

रोग 10:42 - 12:11 अशुभ

उद्वेग 12:11 - 13:40 अशुभ

चर 13:40 - 15:09 शुभ

लाभ 15:09 - 16:38 शुभ

अमृत 16:38 - 18:07 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

चर 18:07 - 19:38 शुभ

रोग 19:38 - 21:09 अशुभ

काल 21:09 - 22:40 अशुभ

लाभ 22:40 - 24:11*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

माधवराव सिंधिया की 23 वीं पुण्यतिथि पर भजन संध्या और श्रद्धांजलि कार्यक्रम 30 सितंबर को

ग्वालियर। पूर्व केन्द्रीय मंत्री एवं ग्वालियर राजघराने के महाराज माधवराव सिंधिया की 23वीं पुण्यतिथि पर सोमवार 30 सितंबर को विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इन कार्यक्रमों की शुरूआत प्रातः 09 बजे अम्मा महाराज की छत्री पर पुष्पांजलि के बाद भजन संध्या का आयोजन होगा, जिसमें अशोक कुमार मोहिते और आत्मानंद शर्मा द्वारा भजन प्रस्तुत किये जायेंगे। इसके अलावा, नदी गेट पर स्थित महाराज की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 
उक्त जानकारी  रविवार को कार्यक्रम संयोजक बालखांडे एवं पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल ने पत्रकारों को दी। उन्होंने बताया कि इस अवसर पर चारों धर्म के ग्रुरु संत कृपाल सिंह ,शहर काजी अब्दुल अजीत कादरी ,रमेश लाल, क्रिश्चियन समाज के मुख्य पादरी एवं सिख समाज के गुरु जी को शॉल एवं श्रीफल देकर सम्मानित किया जाएगा।
उन्होने बताया कि माधवराव सिंधिया सेवा समिति द्वारा विभिन्न सामाजिक कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे, जिनमें अस्पताल में भोजन वितरण,माधव अंध आश्रम में पुष्पांजलि और भोजन वितरण, गौ सेवा चारे से करना आदि शामिल हैं।
पत्रकार वार्ता में पूर्व विधायक रमेश अग्रवाल, बालखाण्डे, सुरेन्द्र शर्मा, रामनारायण मिश्रा, गुड्डू वारसी, राम सुन्दर सिंह रामू, उमाशंकर सोनी, राजकुमार गुप्ता, पुरूषोत्तम भार्गव, डॉ. नरेश देव, धमेन्द्र शर्मा, गुडडू वारसी , श्रीमती रूचिका श्रीवास्तव, प्रियंका गर्ग, संगीता पाल, सपना पाल, आनंद सावंत, विशाल जैन आदि उपस्थित थे।

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...