9 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:19 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:57 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *षष्ठी* तिथि 12:14बजे तक फिर सप्तमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* मूल नक्षत्र 29:14 बजे तक  फिर पूर्वाषाढ नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *शोभन*  है।  *करण*  :-आज   *तैतिल* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा नहीं ,गण्डमूल  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 12:08 बजे से 13:35 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*   कोई नहीं 

*मुहूर्त* :- कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-धनु, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 06:20 - 07:47 शुभ

अमृत 07:47 - 09:14 शुभ

काल 09:14 - 10:41 अशुभ

शुभ 10:41 - 12:08 शुभ

रोग 12:08 - 13:35 अशुभ

उद्वेग 13:35 - 15:02 अशुभ

चर 15:02 - 16:29 शुभ

लाभ 16:29 - 17:56 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

उद्वेग 17:56 - 19:29 अशुभ

शुभ 19:29 - 21:02 शुभ

अमृत 21:02 - 22:35 शुभ

चर 22:35 - 24:08*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

मध्यप्रदेश के समस्त मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं की शासन से मांग, आश्वासन के मुताबिक नियमित रोजगार दिया जाए

इंजीनियर राहुल अहिरवार

 मध्यप्रदेश /  मीडिया रिपोर्ट में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के समस्त युवाओं द्वारा अवगत कराया गया कि मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री श्री शिवराज सिंह चौहान द्वारा विधानसभा चुनाव से पूर्व चलाई गई मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना भारत की सर्वश्रेष्ठ योजना है, इस योजना के तहत मध्यप्रदेश के समस्त युवाओं को उच्च स्तर का प्रशिक्षण प्राप्त हुआ तथा योजना में माननीय पूर्व मुख्यमंत्री जी ने स्पष्ट घोषणा की थी कि समस्त ट्रेनी युवा जब प्रशिक्षण पूर्ण कर लेंगे उनको उसी विभाग में नियमित रोजगार दिया जाएगा, वर्ष 2023 में लगे हुए मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के समस्त  ट्रेनी युवाओं की एक वर्ष की ट्रेनिंग सफलतापूर्वक पूर्ण हो चुकी है, योजना के अनुरूप समस्त युवाओं को नियमित रोजगार दिया जाना था लेकिन ट्रेनिंग के बाद समस्त युवाओं को उनके प्रतिष्ठानों ने बाहर कर दिया है, मध्य प्रदेश के समस्त मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के  युवाओं को जिस प्रकार पूर्व मुख्यमंत्री ने आश्वासन और सपने दिखाए थे आज उन समस्त युवाओं के समस्त सपने चूर-चूर होते नजर आ रहे क्योंकि मध्य प्रदेश के समस्त युवा पूर्व की तरह फिर से बेरोजगार हो गए किसी को भी नियमित रोजगार नहीं दिया गया I 

समस्त युवाओं द्वारा विभिन्न माध्यम से अपनी मांग  वर्तमान के माननीय मुख्यमंत्री जी एवं ऊर्जा मंत्री जी तक पहुंचाई गई, इस संबंध में माननीय ऊर्जा मंत्री जी द्वारा समस्त  ट्रेनी युवाओं  को नियमित रोजगार देने हेतु एक पत्र में लेख भी किया गया, लेकिन वर्तमान स्थिति इस प्रकार बनी हुई है कि  मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के किसी भी युवा को नियमित रोजगार नहीं दिया गया, मध्य प्रदेश के समस्त मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं की  मांग है कि समस्त विभागों में वर्तमान में स्टाफ की अच्छी खासी कमी है, तथा एक ही सरकारी कर्मचारी को विभिन्न विभिन्न कार्य करने पर रहे हैं, तथा ऊर्जा विभाग में देखा जाए तो उसमें स्थिति तो और भी बदतर है, ऐसी स्थिति में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं को अगर नियमित रोजगार दिया जाता है तो विभाग में कुशल एवं अच्छी योग्यताधारी युवा पहुंचेंगे और विभागों की मैन पावर को उच्च कुशल कर्मचारी उपलब्ध होंगे जिन्हें ना तो ट्रेनिंग देने की आवश्यकता होगी, तथा एक वर्ष ट्रेनिंग के कारण उनको विभाग कि अच्छी खासी जानकारी भी है, तथा युवाओं को नियमित रोजगार भी मिल जाएगा जिससे मध्य प्रदेश की बेरोजगारी में कमी भी आएगी अत: इस संबंध में समस्त मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं की शासन प्रशासन से मांग है, युवाओं के हित में जल्द से जल्द निर्णय लेकर उनको नियमित रोजगार प्रदान किया जाए I 

नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार

 


टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़ / नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के आरोपी को 24 घण्टे के अन्दर किया गया गिरफ्तार I 

दिनांक 06/10/2024 को पीडिता थाना कुड़ीला में दुष्कर्म पीड़िता ने अपने माता पिता के साथ  उपस्थित आकर एक लिखित आवेदन पत्र आरोपी सौरभ ठाकुर द्वारा रात्रि में घर में घुसकर अपहरण कर गलत काम (दुष्कर्म) करने व जान से मारने के आशय का दिया। पीड़िता की रिपोर्ट पर थाना कूड़ीला में अपराध क्रमांक 209/2024 धारा 331(4),332 (B)137(2),87,65(1),351(3) भारतीय न्याय सहिता एवं 3,4 पोक्सो एक्ट का पंजीवद्ध किया गया। 

मामले का आरोपी वक्त घटना घटित कर फरार हो गया। पुलिस अधीक्षक टीकमगढ श्री रोहित काशवानी द्वारा उक्त अपराध के आरोपी को तत्काल गिरफ्तार करने हेतू अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री सीताराम एवं एसडीओपी टीकमगढ़ श्री राहुल कटरे के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी कुड़ीला  मनोज यादव के नेतृत्व में एक पुलिस टीम गठित की गई। उक्त पुलिस टीम द्वारा मामले के आरोपी सौरभ ठाकुर पिता भगवानदास सिंह ठाकुर उम्र 19 साल निवासी सुनवाहा थाना बानपुरा जिला ललितपुर को दिनांक 07/10/2024 को विधिवत गिरफ्तार कर  न्यायालय टीगमगढ पेश किया गया ।

उपरोक्त कार्यवाही में उनि. मनोज कुमार यादव थाना प्रभारी कुडीला, उनि. रामलाल कोल, प्र.आर. ऊदल सिंह, प्र.आर. मुन्नालाल प्रजापति, आर० जितेन्द्र सिंह चन्देल, आर0 नीरज पाल, आर० मनोज जाटव, आर० अभिषेक कुर्मी, आर० जगदीश मोरी, आर० योगेन्द्र अहिरवार, आर० मोहन अहिरवार, मआर0 प्रीति पाठक, म० आर० हेमलता अहिरवार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।



8 अक्टूबर 2024, मंगलवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:18 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:59 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *पंचमी* तिथि 11:17बजे तक फिर षष्ठी चलेगी।

💥 *नक्षत्र* ज्येष्ठा नक्षत्र 28:07 बजे तक  फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *आयुष्मान 06:50बजे तक फिर सौभाग्य*  है।  *करण*  :-आज   *बालव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा नहीं ,गण्डमूल  है।

*अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 15:03 बजे से 16:31 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*   वायु सेना दिवस है।

*मुहूर्त* :- कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-वृश्चिक, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 06:19 - 07:46 अशुभ

उद्वेग 07:46 - 09:14 अशुभ

चर 09:14 - 10:41 शुभ

लाभ 10:41 - 12:08 शुभ

अमृत 12:08 - 13:36 शुभ

काल 13:36 - 15:03 अशुभ

शुभ 15:03 - 16:30 शुभ

रोग 16:30 - 17:57 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

काल 17:57 - 19:30 अशुभ

लाभ 19:30 - 21:03 शुभ

उद्वेग 21:03 - 22:36 अशुभ

शुभ 22:36 - 24:09*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*



विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड अधीक्षण अभियंता अपने ही आदेश का पालन नहीं करा पा रहे

परिसंघ के संयोजक इंजीनियर राहुल अहिरवार ने मुख्य अभियंता सागर को लिखा पत्र

 छतरपुर / मीडिया रिपोर्ट में परिसंघ के संयोजक इंजीनियर राहुल अहिरवार द्वारा अवगत कराया गया कि अधीक्षण अभियंता मध्यप्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड वृत कार्यालय छतरपुर ने अपना पत्र जारी करते हुए छतरपुर जिले के बिजली विभाग के समस्त कार्यपालन अभियंताओं को लेख किया था, कि बिजली विभाग में खाली पदों पर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं को आउटसोर्स पदों पर नियोजित किया जाएगा, तथा उपरोक्त पत्र कार्यपालन अभियंता मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड संभागीय कार्यालय बिजावर को भी भेजा गया था, यदि बिजावर में कोई भी रिक्त पद होता है तो उपरोक्त पदों पर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं को आउटसोर्स पद पर नियोजित कर रोजगार दिया जाएगा, परंतु संभागीय कार्यालय बिजावर एवम वितरण केंद्र बिजावर में वर्तमान में दो पदों पर आउटसोर्स में भर्तियां की गई है, जो की निराधार है क्योंकि उपरोक्त पदों पर मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं को नियोजित किया जाना था I 

 संयोजक इंजीनियर राहुल अहिरवार ने मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता को पत्र के माध्यम से लेख किया कि उपरोक्त दोनों भर्तियों को निरस्त कर नियम अनुसार मुख्यमंत्री सीखों कमाओ योजना के या एक वर्ष अप्रेंटिसशिप कर चुके युवाओं को ही नियोजित किया जाए, तथा इंजीनियर राहुल अहिरवार ने पत्र की कॉपी  ऊर्जा मंत्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, माननीय अपर सचिव ऊर्जा विभाग, एवम मुख्य महाप्रबंधक मध्य प्रदेश पूर्व क्षेत्र विद्युत वितरण कंपनी लिमिटेड जबलपुर को कार्यवाही हेतु प्रेषित की, तथा मांग की की भविष्य में होने वाली  आउटसोर्स भर्तियों में मुख्यमंत्री सीखो कमाओ योजना के युवाओं एवं एक वर्ष अप्रेंटिसशिप कर चुके युवाओं को ही प्राथमिकता दी जाए I 




7 अक्टूबर 2024, सोमवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:18 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:00 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *चतुर्थी* तिथि 09:47बजे तक फिर पंचमी चलेगी।

💥 *नक्षत्र* अनुराधा नक्षत्र 26:24 बजे तक  फिर ज्येष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *प्रीति 06:39 बजे तक फिर आयुष्मान*  है।  *करण*  :-आज   *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गण्डमूल  नहीं भद्रा 09:47  बजे तक  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 07:45 बजे से 09:13 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*   नहीं है।

*मुहूर्त* :- व्यापार,नामकरण,सगाई, वाहन  क्रय विक्रय है अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-वृश्चिक, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:19 - 07:46 शुभ

काल 07:46 - 09:14 अशुभ

शुभ 09:14 - 10:41 शुभ

रोग 10:41 - 12:09 अशुभ

उद्वेग 12:09 - 13:36 अशुभ

चर 13:36 - 15:04 शुभ

लाभ 15:04 - 16:31 शुभ

अमृत 16:31 - 17:59 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

चर 17:59 - 19:31 शुभ

रोग 19:31 - 21:04 अशुभ

काल 21:04 - 22:36 अशुभ

लाभ 22:36 - 24:09*शुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

6 अक्टूबर 2024, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:17 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:01 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *तृतीया* तिथि 07:49 बजे तक फिर चतुर्थी चलेगी।

💥 *नक्षत्र* विशाखा नक्षत्र 24:10 बजे तक  फिर अनुराधा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *प्रीति*  है।  *करण*  :-आज   *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, गण्डमूल  नहीं भद्रा 20:51 से  है।

*अग्निवास*: आज आकाश में 07:49 से पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 16:32 बजे से 18:00 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*  विनायक चतुर्थी

*मुहूर्त* :-  नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-तुला, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 06:18 - 07:46 अशुभ

चर 07:46 - 09:13 शुभ

लाभ 09:13 - 10:41 शुभ

अमृत 10:41 - 12:09 शुभ

काल 12:09 - 13:37 अशुभ

शुभ 13:37 - 15:04 शुभ

रोग 15:04 - 16:32 अशुभ

उद्वेग 16:32 - 17:59 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

शुभ 17:59 - 19:32 शुभ

अमृत 19:32 - 21:04 शुभ

चर 21:04 - 22:37 शुभ

रोग 22:37 - 24:09*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

मैं हूं अभिमन्यु" अभियान अंतर्गत चंदेरा पुलिस द्वारा वितरित किए जा रहे हैं " नारी सुरक्षा कार्ड"

aapkedwar news –अजय अहिरवार 

चंदेरा –पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ रोहित काशवानी के निर्देशन में एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़  सीताराम,  एसडीओपी जतारा अभिषेक गौतम के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी नीतू खटीक चंदेरा व पुलिस चौकी जेवर प्रभारी रामपाल परिहार द्वारा विभिन्न स्कूल, कॉलेज, छात्रावास, सार्वजनिक स्थलों पर जाकर प्रदेश व्यापी "मैं हूं अभिमन्यु" अभियान अंतर्गत  "नारी सुरक्षा कार्ड" वितरित किए जा रहे हैं। जिसमें पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़, महिला पुलिस थाना, चाइल्ड हेल्पलाइन, महिला हेल्पलाइन जिला पुलिस कंट्रोल रूम, क्यूआर कोड जिसमें टीकमगढ़ पुलिस के समस्त थाना/ चौकियों के नंबर उपलब्ध हैं एवं उक्त कार्ड में महिला सुरक्षा के संबंध में  जिसमें महिलाओं को आसपास घटित हो रहे अपराध,  हिंसा, उनके परिवार या आसपास का कोई भी व्यक्ति परेशान, छेड़छाड़ कर रहा है, के संबंध में पुलिस को सूचना देने सोशल मीडिया का प्रयोग सावधानीपूर्वक करने,  अंधविश्वास, जादू ,टोना जैसी कुरीतियो से दूर रहने,महिलाओं की शिक्षा एवं उन्हें आत्मनिर्भर करने हेतु निर्देश दिए गए हैं।

 इसी क्रम में टीकमगढ़ जिले के विभिन्न थाना/चौकी अंतर्गत स्कूल, कॉलेज, छात्रावास,  सार्वजनिक स्थलों, बाजारों में अभिमन्यु अभियान के उद्देश्यों की पूर्ति हेतु जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं जो लगातार दिनांक 12.10.24 तक जारी रहेंगे।

पत्रकार संगठन "जम्प" की बैठक खरगापुर में आयोजित

प्रदेश सहित जिले के पदाधिकारियों ने लिया भाग

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

जर्नलिस्ट यूनियन ऑफ मध्य प्रदेश (जम्प) पत्रकार संगठन जिला इकाई की बैठक खरगापुर में आयोजित की गई। इस बैठक में मुख्य रूप से बीएसपीएस के राष्ट्रीय अधिवेशन में शामिल होने को लेकर विचार विमर्श किया गया। इस अवसर पर टीकमगढ़ जिले के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु श्रीवास्तव को जम्प संगठन मध्यप्रदेश का वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष नियुक्त किए जाने पर जिले के सभी पदाधिकारियों व सदस्यों ने शुभकामनाएं दी गई। 

विदित है कि बीएसपीएस का राष्ट्रीय अधिवेशन 19-20 अक्टूबर को रांची झारखंड में होना प्रस्तावित है। इस अधिवेशन में टीकमगढ़ जिले से करीब 14 पत्रकारों का दल अधिवेशन में शामिल होने पर सहमति बनी है। यह दल 18 अक्टूबर को टीकमगढ़ से रांची झारखंड के लिए प्रस्थान करेगा।

इस बैठक में मुख्य रूप से वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष विष्णु श्रीवास्तव, पत्रकार संगठन के मार्गदर्शक प्रदीप खरे, जिला अध्यक्ष अभय मोर, जिला उपाध्यक्ष हरीशचंद्र यादव, जिला उपाध्यक्ष नारायण सोनी, जिला सचिव समीर खान, सचिव हेमंत शर्मा, टीकमगढ़ तहसील अध्यक्ष सत्तार खान, खरगापुर तहसील अध्यक्ष अनुराग राय, बलदेवगढ़ तहसील अध्यक्ष अखंड यादव, पलेरा तहसील अध्यक्ष सोनू विश्वकर्मा, दिगौड़ा तहसील अध्यक्ष ललित दुबे सहित पुष्पेन्द्र सिंह, मोहसिन खान, लोकेंद्र सिंह परमार, अवधेश वर्मा, समीर खान, दुर्ग सिंह घोष, नीरज यादव, धर्मेन्द्र यादव, प्रमोद अहिरवार, अजय अहिरवार सहित जम्प संगठन जिला टीकमगढ़ इकाई के पदाधिकारी व सदस्य उपस्थित हुए।



5 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:17 बजे  

*सूर्यास्त :-* 18:02 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *तृतीया* तिथि पूरे दिन रात

💥 *नक्षत्र* स्वाति नक्षत्र 21:32 बजे तक  फिर विशाखा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *विषकुंभ*  है।  *करण*  :-आज   *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, गण्डमूल  नहीं,  है।

*अग्निवास*: आज आकाश में   है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 09:12 बजे से 10:42 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार*  कोई नहीं 

*मुहूर्त* :- वाहन  अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-तुला, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:18 - 07:45 अशुभ

शुभ 07:45 - 09:13 शुभ

रोग 09:13 - 10:41 अशुभ

उद्वेग 10:41 - 12:09 अशुभ

चर 12:09 - 13:37 शुभ

लाभ 13:37 - 15:05 शुभ

अमृत 15:05 - 16:33 शुभ

काल 16:33 - 18:01 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

लाभ 18:01 - 19:33 शुभ

उद्वेग 19:33 - 21:05 अशुभ

शुभ 21:05 - 22:37 शुभ

अमृत 22:37 - 24:09*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा मे शक्ति अभिनन्दन अभियान कार्यक्रम का हुआ आयोजन

aapkedwarnews–अजय अहिरवार 

 पलेरा–शक्ति अभिनन्दन अभियान अंतर्गत महिला वाल विकास विभाग पलेरा द्वारा शासकीय मॉडल स्कूल पलेरा मे थाना प्रभारी पलेरा तहसीलदार शक्ति अभिनन्दन अभियान के तहत महिलाओ से सम्बंधित एक्ट / अधिनियम व नवीन कानूनों { BNS,BNSS } पर चर्चा की  महिला सशक्तिकरण के बारे चर्चा की और बताया की महिला सशक्तिकरण का मकसद लेंगिक असमानताओ को चुनौती देना और समाज में महिलाओ के वास्तविक अधिकारों को हासिल करना। महिला सशक्तिकरण से महिलाओ में आत्मसम्मान की भावना बढ़ती है और वे अपने निर्णय लेने में सक्षम होती  है महिला सशक्तिकरण कई तरह से हो सकता है जैसे की शिक्षा आर्थिक राजनितिक और सामाजिक महिला सशक्तिकरण के लिए जमीनी स्तर के संगठन अहम भूमिका निभाते है ये संगठन महिलाओ को जरुरी सहायता संसाधन और अवसर मुहैया कराते है I 

 इस दौरान महिलाओ को उनके कानूनी और अन्य अधिकारों के बारे में जानकारी दी गयी साथ ही महिलाओ को शिक्षित करने से उनका शोषण रुकता है और निर्णय लेने की छमता बढ़ती है एवं महिलाओ को महिला सुरक्षा साइबर सुरक्षा यातायात नियमो और नशे के दुष्प्रभावो के बारे में जानकारी दी गयी है साथ ही महिला सुरक्षा जागरूकता रैली का आयोजन किया गया महिला विभाग पलेरा क़े परियोजना अधिकारी  प्रदीप मिश्रा क़े द्वारा शक्ति अभिनन्दन अभियान के कार्यक्रम क़े वारे में विस्तार से बताया गया है। इस कार्यक्रम में सभी सेक्टर सुपरवाइजर बी सी एम आई एस ऑपरेटर कफील खान  D.E.O. महेन्द्र प्रभाकर विभाग की सभी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और सहायिका उपस्थित रही I 

Featured Post

23 अक्टूबर 2024, बुधवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:28 बजे   *सूर्यास्त :-* 17:42 बजे  *विक्रम संवत-2081* शाके-1946  *वी.नि.संवत- 2550*  *सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन, उत्तर  गोल  ...