15 अक्टूबर 2024, मंगलवार का पंचांग

 


*सूर्योदय :-* 06:22 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:52 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *त्रयोदशी* तिथि 24:19 बजे तक फिर चतुर्दशी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र*पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र 22:08 बजे तक  फिर उत्तराभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *वृद्धि*  है।  *करण*  :-आज   *कौलव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक है गण्डमूल ,भद्रा नहीं है।

*अग्निवास*: आज आकाश  में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  उत्तर दिशा में।

*राहूकाल* :आज 14:58 बजे से 16:25 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* भौम प्रदोष व्रत 

*मुहूर्त* :-  नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-कुंभ, मंगल-मिथुन, बुध-तुला, गुरु-वृष, शुक्र-वृश्चिक, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

रोग 06:23 - 07:49 अशुभ

उद्वेग 07:49 - 09:15 अशुभ

चर 09:15 - 10:41 शुभ

लाभ 10:41 - 12:07 शुभ

अमृत 12:07 - 13:32 शुभ

काल 13:32 - 14:58 अशुभ

शुभ 14:58 - 16:24 शुभ

रोग 16:24 - 17:50 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

काल 17:50 - 19:24 अशुभ

लाभ 19:24 - 20:58 शुभ

उद्वेग 20:58 - 22:33 अशुभ

शुभ 22:33 - 24:07*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

14 अक्टूबर 2024, सोमवार का पंचांग*

 


*सूर्योदय :-* 06:22 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:52 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *एकादशी* तिथि 06:41 बजे तक फिर द्वादशी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* शतभिषा नक्षत्र 24:42 बजे तक  फिर पूर्वाभाद्रपद नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *ध्रुव*  है।  *करण*  :-आज   *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक है गण्डमूल नहीं भद्रा 06:41 तक है।

*अग्निवास*: आज पताल  में  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 07:48 बजे से 09:14 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* श्री पापांकुशा एकादशी व्रत वैष्णव

*मुहूर्त* :- नाम करण है अन्य नहीं अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-कुंभ, मंगल-मिथुन, बुध-तुला, गुरु-वृष, शुक्र-वृश्चिक, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष मे

 *🌞चोघडिया, दिन*

अमृत 06:23 - 07:49 शुभ

काल 07:49 - 09:15 अशुभ

शुभ 09:15 - 10:41 शुभ

रोग 10:41 - 12:07 अशुभ

उद्वेग 12:07 - 13:33 अशुभ

चर 13:33 - 14:59 शुभ

लाभ 14:59 - 16:25 शुभ

अमृत 16:25 - 17:51 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

चर 17:51 - 19:25 शुभ

रोग 19:25 - 20:59 अशुभ

काल 20:59 - 22:33 अशुभ

लाभ 22:33 - 24:07*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

13 अक्टूबर 2024, रविवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:21 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:53 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *दशमी* तिथि 09:08 बजे तक फिर एकादशी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* धनिष्ठा नक्षत्र 26:51 बजे तक  फिर 4शतभिषा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *शूल*  है।  *करण*  :-आज   *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक 15:43 से प्रारंभ,भद्रा 19:59 बजे से ,गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी  पर  है।

☄️ *दिशाशूल* : आज  पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 16:26 बजे से 17:53 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* श्री माधवाचार्ज जयंती, पापांकुशा एकादशी

*मुहूर्त* :- वाहन क्रय विक्रय अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-मकर, मंगल-मिथुन, बुध-तुला, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 06:22 - 07:48 अशुभ

चर 07:48 - 09:15 शुभ

लाभ 09:15 - 10:41 शुभ

अमृत 10:41 - 12:07 शुभ

काल 12:07 - 13:33 अशुभ

शुभ 13:33 - 14:59 शुभ

रोग 14:59 - 16:26 अशुभ

उद्वेग 16:26 - 17:52 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

शुभ 17:52 - 19:26 शुभ

अमृत 19:26 - 20:59 शुभ

चर 20:59 - 22:34 शुभ

रोग 22:34 - 24:07*अशुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

बम्होरी कला अंतर्गत ग्राम दिनांऊ में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के दौरान नव युवक की तालाब में डूबने से हुई मौत



टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार

टीकमगढ़ / थाना बम्होरी कलां अंतर्गत आने वाले ग्राम दिनऊ के तालाब में शारदीय नवरात्रि के उपरांत आज शनिवार को दशहरा के पर्व पर दुर्गा प्रतिमा विसर्जन के दौरान  तालाब मे पानी अधिक होने से और मछली के जाल फंसने से एक युवक की मौत हो गई है, घटना की जानकारी मिलते ही थाना प्रभारी बम्होरी कलां  उपनिरीक्षक श्रीमति रश्मि जैन, पलेरा तहसीलदार डॉ अवंतिका तिवारी, मौके पर पहुंच गए।
जानकारी के अनुसार थाना बम्होरी कलां अंतर्गत आने वाली ग्राम पंचायत दिनऊ में तालाब में दुर्गा प्रतिमा विसर्जन करने के लिए गांव का कमलेश अहिरवार पुत्र भगोला अहिरवार उम्र 18 साल अपने साथियों के साथ दोपहर के दो बजे के लगभग गया हुआ था, जहां पर तालाब में पानी अधिक होने और वहां पर मछली पालन करने वाले मछुआरों के द्वारा तालाब में पहले से जाल डाला गया था जिससे जाल में फंसते ही वह बाहर नहीं निकल पाया और पानी में डूबने लगा तो उसके साथियों ने जब देखा तो उन्होंने की पुकार लगाई तो बाहर खड़े लोग भी बचाने के लिए पहुंच गए तब तक कमलेश पानी में पूरी तरह डूब चुका था जिसे किसी तरह स्थानीय लोगों के द्वारा बाहर निकाल कर  प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जतारा लाया गया, जहां पर घटना की जानकारी मिलते ही जतारा एसडीएम शैलेन्द्र सिंह, एस डीओपी पुलिस अभिषेक गौतम, तहसीलदार डा अवंतिका तिवारी,नायव तहसीलदार पीके खरे पलेरा, आदि ने अस्पताल पहुंचकर पीड़ित परिवार से मिले और उन्होंने डॉक्टर से बातचीत की जहां पर डॉक्टर पानी में डूबने वाले युवा कमलेश को मृतक घोषित कर दिया I 
अस्पताल परिसर में परिजन हंगामा करने लगे और उनका आरोप था कि उसे पानी में जान बूझकर डुबाया गया तथा मछुआ समुदाय के द्वारा मछली पालन के लिए जो जाल डाला गया उसे जाल में फंसने से मौत हुई है, यह जान बूझकर डाला गया यह आरोप मृतक के परिजनों ने लगाया है, फिर हाल पुलिस ने इस मामले को लेकर परिजनों को आश्वासन दिया है, कि पीएम उपरांत घटना की निष्पक्ष जांच की जाएगी फिर पुलिस ने पंचनामा तैयार कर शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।


12 अक्टूबर 2024, शनिवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 06:20 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:54 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *नवमी* तिथि 10:58 बजे तक फिर दशमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* श्रवण नक्षत्र 28:27 बजे तक  फिर धनिष्ठा नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *धृति*  है।  *करण*  :-आज   *कौलब* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा ,गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*राहूकाल* :आज 09:13 बजे से 10:40 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* विजया दशमी, महा नवमी ( बलिदान ) नवरात्रि पूर्ण

*मुहूर्त* :- अबूझ मुहूर्त  है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-मकर, मंगल-मिथुन, बुध-तुला, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 06:21 - 07:48 अशुभ

शुभ 07:48 - 09:14 शुभ

रोग 09:14 - 10:41 अशुभ

उद्वेग 10:41 - 12:07 अशुभ

चर 12:07 - 13:34 शुभ

लाभ 13:34 - 15:00 शुभ

अमृत 15:00 - 16:27 शुभ

काल 16:27 - 17:53 अशुभ

*🌓चोघडिया, रात*

लाभ 17:53 - 19:27 शुभ

उद्वेग 19:27 - 21:00 अशुभ

शुभ 21:00 - 22:34 शुभ

अमृत 22:34 - 24:08*शुभ

 *अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

कैट का महिला उद्यमी सम्मेलन 15 अक्टूबर को



ग्वालियर। कॉन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ग्वालियर महिला विंग द्वारा 15 अक्टूबर को महिला उद्यमी सम्मेलन का आयोजन किया गया है। यह सम्मेलन होटल विवेक कॉन्टीनेन्टल टोपी बाजार लश्कर ग्वालियर पर दोपहर 3.00 बजे से होगा। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि कलेक्टर ग्वालियर श्रीमती रूचिका सिंह चौहान होंगी जबकि मुख्य वक्ता के रूप में कैट की कन्वेनर श्रीमती पूनम गुप्ता नई दिल्ली, सदस्य राष्ट्रीय कार्यकारिणी श्रीमती रूचि प्रभाकर जयपुर एवं डायरेक्टर बीएचएम एग्रीजेन्टिक प्रा.लि. श्रीमती प्रीती शुक्ला अहमदाबाद अतिथिवक्ता के रूप में उपस्थित रहेंगी। 
कैट महिला विंग की जिला अध्यक्ष डॉ.गरिमा वैश्य,महामंत्री सीए शुभांगी चतुर्वेदी, कोषाध्यक्ष मीनाक्षी गोयल ने बताया कि ग्वालियर की महिला उद्यमी इस सम्मेलन में भाग ले सकती है साथ ही कैट की सदस्य ऐसी महिलायें जो व्यवसाय में है अथवा व्यवसाय करना चाहती है, से भी इस सम्मेलन में शामिल होने हेतु आग्रह किया है। कैट की वरिष्ठ पदाधिकारी कविता जैन, रीनागांधी, साधना शाडिल्य, निधि अग्रवाल, निरूपमा मालपानी, बबिता डाबर, रानी गुप्ता, रानी बंसल, राखी गुप्ता, रश्मि अग्रवाल ने महिला उद्यमियों से अधिक से अधिक संख्या में सम्मेलन में भाग लेने का आग्रह किया है।

प्रभुजी आहार फाउंडेशन ने सेवा के 5 वर्ष किये पूर्ण

ग्वालियर| प्रभुजी आहार फाउंडेशन ने अपनी स्थापना के 5 वर्ष पूर्ण कर लिए हैं। 11 अक्टूबर 2019 को आदित्य शर्मा (सागर पंडित) द्वारा शुरू की गई यह पहल आज एक बड़े काफिले का रूप ले चुकी है, जो निरंतर समाज की सेवा में तत्पर है।
आदित्य शर्मा ने इस अवसर पर सभी का तहे दिल से आभार व्यक्त करते हुए कहा, “जो शुरुआत अकेले की गई थी, वह आज गुरु महाराज जी के आशीर्वाद और सभी के सहयोग से एक व्यापक अभियान बन चुकी है।” उन्होंने यह भी बताया कि प्रभुजी आहार फाउंडेशन का उद्देश्य समाज के ज़रूरतमंद लोगों की सेवा करना और उन्हें हर संभव सहायता प्रदान करना है। इस 5 साल के सफर में फाउंडेशन ने कई ज़रूरतमंद लोगों को भोजन और अन्य सहायता प्रदान की है। फाउंडेशन के आदित्य शर्मा ने इस यात्रा को समर्पण और निष्ठा के साथ आगे बढ़ाया है, और आज यह समाज के लिए प्रेरणास्त्रोत बन चुका है।
फाउंडेशन की इस उपलब्धि पर स्थानीय समुदाय के लोग भी प्रसन्नता व्यक्त कर रहे हैं और सभी ने आदित्य शर्मा और उनके सहयोगियों को भविष्य में भी इसी प्रकार सेवा कार्यों के लिए शुभकामनाएं दी हैं। प्रभुजी आहार फाउंडेशन के आदित्य शर्मा सभी की सेवा में सदैव तत्पर रहते हैं और भविष्य में भी समाज की भलाई के लिए और बड़े पैमाने पर कार्य करने की योजना बना रहे हैं।

11 अक्टूबर 2024, शुक्रवार का पंचांग

 *सूर्योदय :-* 06:20 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:55 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *अष्टमी* तिथि 12:06 बजे तक फिर  नवमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* उत्तराषाढ़ नक्षत्र 29:24 बजे तक  फिर श्रवण नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *सुकर्मा*  है।  *करण*  :-आज   *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा ,गण्डमूल नहीं  है।

*अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*राहूकाल* :आज 10:40 बजे से 12:07 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* दुर्गा अष्टमी,महाष्टमी, महा नवमी

*मुहूर्त* :-व्यापार आरंभ है अन्य कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-धनु, मंगल-मिथुन, बुध-तुला, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 06:21 - 07:48 शुभ

लाभ 07:48 - 09:14 शुभ

अमृत 09:14 - 10:41 शुभ

काल 10:41 - 12:08 अशुभ

शुभ 12:08 - 13:34 शुभ

रोग 13:34 - 15:01 अशुभ

उद्वेग 15:01 - 16:28 अशुभ

चर 16:28 - 17:54 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

रोग 17:54 - 19:28 अशुभ

काल 19:28 - 21:01 अशुभ

लाभ 21:01 - 22:34 शुभ

उद्वेग 22:34 - 24:08*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

ऋषि परम्परा के उद्योगपति थे रतन टाटा


आज हिंदुस्तान में सबसे बड़ी खबर श्रीमान रतन  के निधन की है। रतन टाटा आजाद भारत में उद्योग जगत के ऐसे नायक कहें या महानायक   कहें जिन्हें हर कोई स्नेह करता था। वे 86  साल के थे, उनका जाना दुखी करता है लेकिन उनका जीवन कभी भी शोक का क्षोभ  का कारण नहीं रहा ।क्योंकि उनके हिस्से में यश-कीर्ति के अलावा कुछ और था ही नहीं। वे अपयश से कोसों दूर रहे।  जो उनसे मिला  वो भी और जो उनसे नहीं मिला वो भी रतन टाटा का मुरीद था।

मै रतन टाटा से कभी नहीं मिला,लेकिन मुझे ऐसा प्रतीत होता था कि वे हमारे घर के ही बुजुर्ग सदस्य हैं।  वे न हमारी जाति के थे और न बिरादरी के ,फिर भी अपने से थे। वे पारसी थे ,ये बहुत कम लोग जानते होंगे,क्योंकि उन्होंने कभी अपने पारसी होने का डंका नहीं पीटा ,जैसे की आज लोग अपने हिन्दू होने का डंका पीटते हैं।  हिन्दुस्तान के बच्चे -बच्चे की जुबान पर रतन टाटा का नाम था ।  आखिर क्यों न होता? आखिर एक जमाने में टाटा उद्योग समूह ने भारतीयों के लिए छोटे से लेकर बड़े उपभोक्ता सामन का गुणवत्ता के साथ निर्माण किया और जन-जन तक उसे पहुंचाया। रतन टाटा दरअसल  आज के भारत में एक अपवाद थे, जो उद्योगपति होते हुए भी सादगी पसंद थे। उनका जीवन हर किसी के लिए प्रेरणा  का स्रोत है ।  उनके जीवन के तमाम ऐसे किस्से हैं जो आपको चौंकाएंगे भी और प्रभावित भी करेंगे।
आज के युग में  जहाँ कोई भी उद्योगपति विवादों से परे नहीं है । विवाद भी ऐसे जो कि जो आपको हैरान भी करें और दुखी भी। लेकिन रतन टाटा इन सबसे बचे  रहे। कैसे बचे  रहे ये शोध का विषय हो सकता है। रतन टाटा को हालाँकि भारतरत्न अलंकरण नहीं मिला लेकिन वे थे तो भारतीय उद्योग जगत  के रतन  ही। उनकी चमक दमक आखरी वक्त तक कायम रही ।  उनका नाम सड़क से संसद तक सम्मान के साथ ही लिया गया ।  कभी किसी कि सरकार के  साथ उनकी न नजदीकी रही और न दूरी।  किसी सरकार को उनकी वजह से और उन्हें किसी सरकार की वजह से न विवादित होना पड़ा और न अपमानित। उन्हें लेकर संसद में कभी कोई उत्तेजक  बस नहीं हुई ।
रतन टाटा को ईश्वर ने बेहद खूबसूरत बनाया था ।  वे यदि उद्योगपति न होते और फ़िल्मी दुनिया में काम कर रहे होते तो शायद वहां भी उनका स्थान शीर्ष पर ही होता । रतन जी खास होकर भी हमेशा आम आदमी कि बारे में सोचते थे ।  पूर्व प्रधानमंत्री श्रीमती इंदिरा गाँधी कि छोटे बेटे की कल्पना से जैसे सबसे सस्ती पारिवारिक कार मारुती-800  का जन्म हुआ था उसी तरह रतन टाटा ने भी 1  लाख की कीमत वाली नैनो कार का निर्माण कराया और आम आदमी कि कार वाले सपनों में रंग भरे थे। नैनो को मारुती-800  जैसा प्रतिसाद नहीं मिला लेकिन उनकी सोच को प्रणाम किया गया और उसे एक कीर्तिमान की तरह हमेशा याद किया जाएगा।
रतन टाटा अविवाहित थे,क्यों थे इसकी एक अलग कहानी है। उस पर आज लिखना मुनासिब नहीं है। लेकिन अविवाहित   होने से उनके जीवन पर ,उनकी उपलब्धियों पर उनकी रफ्तार पर कोई फर्क पड़ा हो ये किसी ने अनुभव नहीं किया । इस मामले में आप उनकी तुलना पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी से कर सकते हैं।  उनका अविवाहित होना या उनका पढ़ा-लिखा होना कभी उस तरह विवादित नहीं हुआ जैसा आज कि जननायकों का होता है।  वे एक विरासत कि मालिक थे ।  उनके ऊपर परिवारवाद का आरोप नहीं लगाया जा सकता जिस तरह राजनेताओं पर लगाया जाता है।  हमेशा हंसमुख रहने   वाले रतन टाटा के जीवन में दर्द भी कम नहीं था लेकिन उन्होंने अपना दुःख बांटा नहीं बल्कि उसे अपने उद्योग में विलीन कर सुख में बदलने की कोशिश की ।  वे अविवाहित तो थे ही साथ ही उन्होंने जिस युवक को अपना उत्तराधिकारी बनाया था वो भी उनके जीवनकाल में ही असमय चल बसा।
रतन टाटा कि भारत के  विकास में योगदान को रेखांकित करने की जरूरत नहीं है क्योंकि वे किस न किसी रूप में भारत कि जनमानस में मौजूद हैं।  नमक से लेकर कलाई घडी तक टाटा ही टाटा है।  भारत में जो विश्वसनीयता टाटा और बाटा को मिली वैसी विश्वसनीयता कि लिए आज दुनिया कि नंबर एक और दो क्रम कि भारतीय उद्योगपतियों को भी हासिल नहीं है। बल्कि आज तो उद्योगपतियों को लुटेरों की संज्ञा दी जाने लगी है जो सरकार की मदद से ,संरक्षण से जनता को लूटने में लगे हैं।  रतन टाटा कि साथ ये सब बाबस्ता नहीं है। वे निर्विवाद रहे और जो विवाद उनके साथ जोड़े भी गए उनकी उम्र बहुत छोटी साबित हुई।  
रतन टाटा हालाँकि उद्योगपति थे किन्तु वे राजनीतिक क्षेत्र में काम करने वालों कि लिए भी आदर्श बन सकते हैं । उन्होंने अपने जीवनकाल में ही अपने उद्योग समूह से निवृत्ति ले ली थी ।  वे कुर्सी से चिपके रहने में भरोसा नहीं करते थे,जबकि रजनीति में लोग आजन्म सत्ता से चिपके रहा चाहते हैं।  रतन टाटा अपने उद्योग समूह कि मानद प्रमुख जरूर थे किन्तु उन्होंने जो आदर्श प्रस्तुत किया वो अनुकरणीय है।  वे कैमरा प्रेमी भी नहीं थे, वे मूक प्राणियों कि मित्र थे,खासतौर पर श्वानों क। मैंने कहीं पढ़ा था कि   वे सालों से मुम्बई के कोलाबा जिले में एक किताबों और कुत्तों से भरे हुए बेचलर फ्लैट में रह रहे थे।रतन टाटा कि चेरे से शर्म ऐसे टपकती थी जैसे किसी सुकुमार कि चेहरे से टपकती है ।  उन्हें कभी भारत के आज कि जन नायकों की तरह दिन में दस बार कपडे बदलते नहीं देखा गय।  इस मामले में वे उद्योग जगत के डॉ मन मोहन सिंह थे। एक खास रंग का सूट और टाई उनकी पहचान रहे ।  वे चाहते तो दुनिया का महंगे से महंगा  कपड़ा पहन सकते थे ,लेकिन सादगी से प्रेम ने उन्हें ऐसा करने  नहीं दिया ।
भारतरत्न जेआरडी टाटा रतन  टाटा के चाचा थे।  रतन टाटा का जाना लम्बे समय तक एक शून्य का कारण बना रहेगा,क्योंकि कोई दूसरा रतन टाटा पैदा होने में वक्त लगता है और कभी-कभी कोई दूसरा पहले जैसा पैदा हो भी नहीं पाता। रतन टाटा के लिए मै कोई स्मारक बनाने या कोई संसथान खोलने का सुझाव नहीं दूंगा,क्योंकि ये सब तो नेताओं की जरूरत होते हैंउद्योगपतियों की नहीं। खासतौर पर रतन टाटा जैसे ऋषि परम्परा के उद्योग पतियों को तो इसकी जरूरत होती ही नहीं है ।  विनम्र श्रृद्धांजलि
@ राकेश अचल 

10 अक्टूबर 2024,गुरुवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 06:19 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:56 बजे 

*विक्रम संवत-2081* शाके-1946 

*वी.नि.संवत- 2550* 

*सूर्य -* सूर्यदक्षिणायन,

उत्तर  गोल 

*ऋतु* : शरद  ऋतु

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज आश्विन  माह शुक्ल पक्ष *सप्तमी* तिथि 12:31बजे तक फिर अष्टमी तिथि चलेगी।

💥 *नक्षत्र* पूर्वाषाढ़ नक्षत्र 29:40 बजे तक  फिर उत्तराषाढ़ नक्षत्र रहेगा।

    *योग* :- आज *अतिगंड*  है।  *करण*  :-आज   *वणिज* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक ,गण्डमूल नहीं  भद्रा 12:30 बजे से 24:24 बजे तक है।

*अग्निवास*: आज आकाश में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*राहूकाल* :आज 13:35 बजे से 15:02 बजे तक  अशुभ समय है।

*अभिजित मुहूर्त* :- आज 11:47बजे से 12:35 बजे तक  शुभ 

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*त्योहार* सरस्वती पूजन  

*मुहूर्त* :- सगाई,व्यापार आरंभ अन्य कोई नही है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-कन्या, चन्द्र-धनु, मंगल-मिथुन, बुध-कन्या, गुरु-वृष, शुक्र-तुला, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

शुभ 06:20 - 07:47 शुभ

रोग 07:47 - 09:14 अशुभ

उद्वेग 09:14 - 10:41 अशुभ

चर 10:41 - 12:08 शुभ

लाभ 12:08 - 13:35 शुभ

अमृत 13:35 - 15:02 शुभ

काल 15:02 - 16:28 अशुभ

शुभ 16:28 - 17:55 शुभ

*🌓चोघडिया, रात*

अमृत 17:55 - 19:28 शुभ

चर 19:28 - 21:02 शुभ

रोग 21:02 - 22:35 अशुभ

काल 22:35 - 24:08*अशुभ

*अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें _मो  9425187186 (अभी तक अनेक जटिल मुद्दों पर भविष्यवाणी अक्षरतः सत्य सिद्ध हुई)* *ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रिय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)* 

*हस्तरेखा,जन्म कुंडली,वास्तु विशेषज्ञ*

कांग्रेस सदभावना ने माता से बेटियों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना की

 

 ग्वालियर  9 अक्टूबर / कांग्रेस सदभावना के अध्यक्ष विष्णु कान्त शर्मा ने  शहर जिला कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में शहर में माता रानी की 200 से अधिक नवरात्रि पंडालो में बेटियों ,बच्चो और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर माता के चरणों में पत्र रखा और वैष्णो देवी माता ,कैला देवी माँ ,काली कलकत्तेवाली माँ ,माँ कामाख्या देवी ,माँ ज्वाला देवी ,शीतला मय्या समस्त माताओं को प्रार्थना पत्र ईमेल एवं आत्मा से प्रार्थना पत्र भेजा I

माता रानी से प्रार्थना कर कंहा कि ग्वालियर और प्रदेश में बेटियों/महिलाओं पर आए दिन ज्यादतियां हो रही हैं प्रदेश में बेटियों और महिलाओं के लापता होने के मामले देश नंबर वन हैं ग्वालियर के पिछले पांच साल में    5 हज़ार 240 बेटियां ,महिलाऐं और बच्चे गायब/चोरी हुए I म.प्र.देश में बच्चे चोरी/बेटियाँ/महिलाएं लापता की मामलों में नंबर 1 बना I

इस संबंध में बच्चे बचाओ टीम और अन्य ने संबंधित संस्थाओं को शिकायत की लेकिन सरकार बेटियों ,महिलाओं पर हो रहे अन्याय अत्याचार के ख़िलाफ़ सुरक्षा नहीं दे सकी I वंही बच्चों की चोरी लगातार ग्वालियर सहित प्रदेश में जारी हैं यह बहुत ही दुखद चिंताजनक बात हैं I

कांग्रेस सदभावना की टीम जो शहर में नवरात्रि पंडालों में बेटियों ,बच्चों और महिलाओं की सुरक्षा के लिए प्रार्थना कर कर रहे हैं उनमें श्रीमति संगीता शर्मा , श्रीमति साधना जादौन ,श्रीमति संगीता त्रिपाठी ,मन्नू तिवारी घनश्याम राजपूत ,मीतू सिंह राठौर ,अभी आर्य ,रवि चौहान ,राम दयाल सिंह तोमर ,शिव प्रसाद शर्मा  ,सागर रैकवार ,इजी . आर .आर गुप्ता अंकित वर्मा ,रविन्द्र सिंह जादौन,रुपेश वर्मा योगेन्द्र सिंह कुशवाह ,लाल सिंह परसा ,अशोक झा ,अनिल खटीक ,मोहित कुमार ,गौरव लक्ष्यकार इत्यादि शामिल हुए I

Featured Post

ओबीसी महासभा ने कलेक्टर के नाम दस सूत्रीय मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

तहसीलदार की गैर मौजूदगी में पटवारी ने लिया ज्ञापन भाजपा और कांग्रेस जनप्रतिनिधियों के खिलाफ मुर्दाबाद के लगाए नारे Aapkedwar news–अजय अहिरवा...