गणतंत्र दिवस पर प्रभारी मंत्री ने बालिकाओं के साथ किया भोजन

 ग्वालियर, 26 जनवरी । गणतंत्र दिवस पर आयोजित हुए मुख्य समारोह के मुख्य अतिथि जिले के प्रभारी एवं जल संसाधन मंत्री श्री तुलसीराम सिलावट 26 जनवरी को मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत आयोजित हुए विशेष भोज में शामिल हुए। उन्होंने शासकीय पद्मा कन्या विद्यालय की बालिकाओं के साथ बैठकर सुरूचिपूर्ण भोज का आनंद लिया। 

मध्यान्ह भोजन कार्यक्रम के तहत पद्मा कन्या विद्यालय में आयोजित हुए सुरूचिपूर्ण भोज में जिला पंचायत की अध्यक्ष श्रीमती दुर्गेश जाटव व उपाध्यक्ष श्रीमती प्रियंका सिंह, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री धर्मवीर सिंह, जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री विवेक कुमार, नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव, अपर कलेक्टर श्रीमती अंजू अरुण कुमार व श्री कुमार सत्यम सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे शामिल हुए। 


पद्म पुरस्कारों के पैमाने बदलने का समय

देश के 76  वें गणतंत्र दिवस पर, 7 लोगों को पद्म विभूषण, 19 को पद्म भूषण और 113 को पद्म श्री से नवाजा गया है. इसमें 37  साल के गायक अरिजीत सिंह और 100  साल के साहिय्कार रामदरश मिश्र के अलावा दिवंगत हो चुकी संगीतकार शारदा सिन्हा, तक शामिल है। मै सभी पुरस्कृत सज्जनों को मुबारकबाद देते हुए ये कहना चाहता हूँ कि  अब समय आ गया है जब इन पुरस्कारों के चयन का तरीका बदला जाये,क्योंकि या तो ये पुरस्कार देने में सरकार बहुत जल्दबाजी कर देती है या फिर बहुत देर । इतनी देर कि  पुरस्कार लेने वाला ही धराधाम पर नहीं रहता। 

भारत सरकार ने इस साल जिन लोगों को पदम् विभूषण सम्मान से नवाजा है उनमें ,दुव्वुर नागेश्वर रेड्डी (मेडिसिन) -न्यायमूर्त(सेवानिवृत्त)जगदीश सिंह खेहर (सार्वजनिक मामले) ,कुमुदिनी रजनीकांत लाखिया (कला) लक्ष्मीनारायण सुब्रमण्यम (कला)एम. टी. वासुदेवन नायर (साहित्य और शिक्षा) मरणोपरांत ,ओसामु सुजुकी (व्यापार और उद्योग) मरणोपरांत ,शारदा सिन्हा (कला) मरणोपरांत शामिल हैं। ज्ञानपीठ पुरस्कार विजेता एम. टी. वासुदेवन नायरका निधन 91  वर्ष की वी में गत दिस्मबर में हुआ। ओसामु सुजुकी  की उम्र 94  वर्ष थी और शारदा सिन्हा 74  वर्ष की आयु में गत वर्ष नबंवर में दिवंगत  हुईं। यदि इन मनीषियों को उनके जीवनकाल में ही सम्मान दे दिया जाता तो शायद ज्यादा बेहतर होता,लेकिन सरकार फैसले लेने में अक्सर देर करती है।

इस साल पद्मभूषण सम्मान  ए सूर्य प्रकाश (साहित्य और शिक्षा - पत्रकारिता)अनंत नाग (कला), बिबेक देबरॉय (मरणोपरांत) साहित्य और शिक्षा ,जतिन गोस्वामी (कला) ,जोस चाको पेरियाप्पुरम (चिकित्सा) ,कैलाश नाथ दीक्षित (अन्य - पुरातत्व) ,मनोहर जोशी (मरणोपरांत) सार्वजनिक मामले नल्ली कुप्पुस्वामी चेट्टी (व्यापार और उद्योग).नंदमुरी बालकृष्ण (कला) ,पीआर श्रीजेश (खेल) ,पंकज पटेल (व्यापार और उद्योग) ,पंकज उधास (मरणोपरांत) कला ,रामबहादुर राय (साहित्य और शिक्षा पत्रकारिता)साध्वी ऋतंभरा (सामाजिक कार्य ),एस अजित कुमार (कला) ,शेखर कपूर (कला),सुशील कुमार मोदी (परणोपरांत) सार्वजनिक मामले और -विनोद धाम (विज्ञान और अभियांत्रिक.] के लिए दिया गया है।  इसमें से मनोहर जोशी  88 साल के हो गए थे लेकिन उनके नाम पर उनके जीवित रहते हुए विचार नहीं किया गया।पंकज उधास 74  साल के होकर चलते बने तब उन्हें सम्मान देने की सुध आयी। यही सब 74  साल के सुशिल कुमार मोदी के साथ हुआ । वे जीते जी न बिहार के मुख्यमंत्री बन पाए और न पद्म पुरस्कार हासिल कर पाए। यही सब प्रधानमंत्री के आर्थिक सलाहकार परिषद् के अध्यक्ष बिबेक देब्राय कि साथ हुआ। उन्हें भी जीते जी सम्मान नहीं दिया जा सका। 

पद्म पुरस्कारों के चयन का कोई मान्य पैमाना है या नहीं ,ये देश नहीं जानता ।  इन पुरस्कारों केलिए आवेदन आमंत्रित किये जाते हैं लेकिन तमाम के नाम खुद सरकार चुनती है ,अन्यथा जो दिवंगत  हो चुके वे तो आवेदन करने से रहे। पुरस्कारों का कोई राज्य कि हिसाब  कोटा है या नहीं ,ये भी किसी को पता नही।  सरकार आखिर  ये पुरस्कार देती किस आधार पर है ? अब देखिये न इसी साल  महाराष्ट्र को  14 ,तमिलनाडु को  उत्तर प्रदेश को  10 ,पश्चिम बंगाल और कर्नाटक 9 -9 ,दिल्ली,बिहार और गुजरात को 8 -8  ,मप्र,आंध्र प्रदेश,केरल  और असम को 5 -5 ,ओडिशा को 4 ,राजस्थान को 3 ,,तेलंगना,जम्मू-कश्मीर,पंजाब और हरियाणा को 2 -2,झारखण्ड,चंडीगढ़,त्रिपुरा,महालय,गोवा,लद्दाक,सिक्किम,हिमाचल को 1 -1  सम्मान मिले  है। 

मेरी स्मृति में पद्म पुरस्कार देने में पक्षपात हर सरकार करती है ।  हर पार्टी की सरकार पुरस्का देने से पहले पाने वाले की पूंछ उठाकर देखती है ।  इस मामले में चाहे कांग्रेस हो या भाजपा सभी एक जैसे है।  मुझे याद है कि  जब नरेंद्र कोहली जी को 2017  में पद्मश्री देने की घोषणा की गयी तब वे 77  साल के थे। उन्होंने गोहाटी में मुझसे कहा था कि गनीमत है कि  भाजपा की सरकार केंद्र में आ गयी ,अन्यथा उन्हें ये पुरस्कार नहीं मिलता। जाहिर है कि  सरकारें पुरस्कार देते समय अपना-पराया देखतीं हैं। मै इन पुरस्कारों को लेकर कोई विवाद खड़ा नहीं करना चाहता,लेकिन मेरा कहना है कि  इन सभी पुरस्कारों को पक्षपात,घृणा या राग -द्वेष से परे रखना चाहिए। 

अव्वल तो पुरस्कार पाने वाले को जीते -जी मिलना चाहिए और वो भी तब, जब उसके पांव या तो कब्र में न लटके हों।मरणोपरांत पुरस्कार देने की क्या तुक है ? मरणोपरांत पुरस्कार देने कि पीछे का मकसद सिवाय राजनीति कि कुछ और हो नहीं सकता। मिसाल कि तौर पर 100   साल कि रामदरश मिश्रा अब इस सम्मान का क्या सुख लेंगे ? या जो दिवंगत आत्माएं हैं वे इस सम्मान का क्या अचार डालेंगी ? यदि आप किसी की प्रतिभा को 37  साल की उम्र होते ही पहचान लेते हैं तो फिर किसी की प्रतिभा को पहचानने कि लिए आपको उसके 100  साल कि होने या  दिवंगत होने का इन्तजार क्यों करना पड़ता है ? बहरहाल मै सभी सम्मानित महानुभावों को बधाई देता हूँ ,और उम्मीद करता हूँ की सरकार भीषय में जिस तरह से सब कुछ बदल रही है उसी तरह पद्म पुरस्कार देने की प्रक्रिया भी बदलेगी। 

@ राकेश अचल

26 जनवरी 2025, रविवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 07:13 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:54 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : - शिशिर ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज माघ माह कृष्ण पक्ष *द्वादशी  तिथि*   20:54 बजे तक फिर त्रियोदशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज ज्येष्ठा नक्षत्र* 08:25

    *योग* :- आज *व्याघात* है। 

 *करण*  :-आज *कौलब* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा, नहीं गंडमूल   है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 16:34 से 17:54बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:12 बजे से 12:55 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौह*- भारतीयों गणतंत्र दिवस भगवान शीतलनाथ जी जन्म /तप

*मुहूर्त* : नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मकर, चन्द्र-ब्राश्चिक, मंगल-कर्क, बुध-धनु, गुरु-वृष, शुक्र-कुंभ, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

*🌞चोघडिया, दिन*

उद्वेग 07:14 - 08:34 अशुभ

चर 08:34 - 09:54 शुभ

लाभ 09:54 - 11:14 शुभ

अमृत 11:14 - 12:34 शुभ

काल 12:34 - 13:54 अशुभ

शुभ 13:54 - 15:14 शुभ

रोग 15:14 - 16:34 अशुभ

उद्वेग 16:34 - 17:54 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

शुभ 17:54 - 19:34 शुभ

अमृत 19:34 - 21:14 शुभ

चर 21:14 - 22:54 शुभ

रोग 22:54 - 24:34*अशुभ

काल 24:34* - 26:14*अशुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने कलेक्टर रुचिका चौहान को किया सम्मानित

 

ग्वालियर। गत लोकसभा चुनाव में  जिले में  मतदान प्रतिशत में हुई रिकॉर्ड बढ़ोत्तरी एवं मतदाता सूची में जेंडर रेशियो में उल्लेखनीय सुधार पर ग्वालियर जिले को सम्मान मिला है। राज्यपाल मंगुभाई पटेल ने राष्ट्रीय मतदाता दिवस 25 जनवरी को कुशाभाऊ ठाकरे इंटरनेशनल कन्वेंशन सेंटर भोपाल में आयोजित होने जा रहे राज्य स्तरीय समारोह में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान को यह सम्मान प्रदान किया।

कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्रीमती रुचिका चौहान ने इस सम्मान के लिये जिले के समस्त मतदाताओं के प्रति धन्यवाद व्यक्त किया है। साथ ही यह सम्मान जिले के मतदाताओं को समर्पित किया है। ज्ञात हो गत लोकसभा चुनाव में ग्वालियर जिले का मतदान प्रतिशत 61.25 प्रतिशत रहा था, जो पिछले लोकसभा चुनाव से कहीं अधिक था। साथ ही जेंडर रेशियो में भी उल्लेखनीय सुधार हुआ है। इस उपलब्धि पर ग्वालियर जिले को यह सम्मान मिला हैं।

गणतंत्र दिवस के अवसर पर महापौर , निगमायुक्त ने शहरवासियों को दी शुभकामनाएं

 

ग्वालियर 25 जनवरी । महापौर डॉ. शोभा सतीष सिंह सिकरवार ने गणतंत्र दिवस  के अवसर पर शहर के नागरिको को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि 26 जनवरी देशवासियों के लिये बहुत ही गर्व का दिवस है, इसलिये इस राष्ट्रीय पर्व को सभी लोगों को हर्षोल्लास के साथ मनाना चाहिये तथा देश, प्रदेश एवं शहर विकास के लिये एकजुट होकर आगे आना चाहिये।

सभापति मनोज सिंह तोमर  ने गणतंत्र दिवस  के अवसर पर शहर के नागरिको को गणतंत्र दिवस की शुभकामनायें देते हुये कहा कि सभी नागरिकों से शहर विकास में सहभागिता करने एवं शहर को स्वच्छ बनाने में सहयोग के लिए नागरिकों से अपील की। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि राष्ट्र के गौरवपूर्ण अतीत एवं समृद्ध सांस्कृतिक परम्पराओं के अनुरूप निरंतर कर्म-पथ पर चलते हुए ग्वालियर को विकसित एवं आत्म-निर्भर बनाने में अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान दे।   

नगर निगम आयुक्त श्री अमन वैष्णव ने सभी शहरवासियों को गणतंत्र दिवस 26 जनवरी 2025 की शुभाकामनाएं दीं तथा उन्होंने अपील की शहर के विकास में सभी शहरवासियों की सहभागिता के लिए आगे आना चाहिए तथा समय पर नगर निगम के सभी करों का भुगतान करें जिससे शहर विकास में तेजी आ सके। इसके साथ ही ग्वालियर शहर को देश का सबसे स्वच्छ शहर बनाने के लिए सभी शहरवासी सक्रिय सहभागिता करें और ग्वालियर को स्वच्छ व व्यवस्थित शहर बनाने में सहयोग करें।

महामंडलेश्वर ममता बाई के हाथों में धर्म -ध्वजा

 हिंदुत्व पर खतरों को लेकर हमेशा फिक्रमंद रहने वाले आरएसएस और भाजपा को अब बेफिक्र हो जाना चाहिए ,क्योंकि अब हिन्दू धर्म की रक्षा के लिए खूबसूरत फिल्म अभिनेत्री सुश्री ममता कुलकर्णी  ने महामंडलेश्वर बनकर धर्म ध्वजा उठा ली है।  ममता के सन्यासी बनने और सीधे महामंडलेश्वर बनने से मेरी समझ में आ गया है कि हमारे सनातनी हिन्दू धर्म में सब कुछ बनना उतना जटिल नहीं है जितना दुनिया वाले समझते हैं। यहां आप जब चाहे अपना महिमा मंडन करा सकते हैं और महामंडलेश्वर की पदवी हासिल कर सकते हैं।

हिन्दू धर्म में ठेका प्रथा बहुत पुरानी है।  भाजपा केपास तो हिन्दू धर्म का ठेका 1980  में जन्म के साथ आया था। महाकुम्भ में इस समय हिन्दू धर्म की रक्षा करने वाले 14  अखाड़े मौजूद हैं ,जिस्मने से सबसे नए किन्नर अखाड़े को अभी तक अखाडा परिषद ने अधिमान्यता नहीं दी है ,लेकिन इसी अखाड़े ने ममता कुलकर्णी को महामंडलेश्वर बना दिया है। हालाँकि महामंडलेशवर बनना इतना आसान काम नहीं है जितना ममता के लिए इसे कर दिया गया। महामंडलेश्वर बनने से पहले सन्यासी की को थानापति ,कोतवाल,कोठरी,भंडारी और कारोबारी बनना पड़ता है ,जो ममता को नहीं बनना पड़ा।

मेरी अल्प जानकारी के मुताबिक नागा परम्परा में साधु-संतों की मंडलियां चलाने वालों को मंडलीश्वर कहा जाता था। 108 और 1008 की उपाधि वाले संत के पास वेदपाठी विद्यार्थी होते थे। अखाड़ों के संतों का कहना है कि ऐसे महापुरुष जिन्हें वेद और गीता का अध्ययन हो, उन्हें बड़े पद के लिए नामित किया जाता था। पूर्व में शंकराचार्य अखाड़ों में अभिषेक पूजन कराते थे, वैचारिक मतभेद के बाद यह काम महामंडलेश्वर के जिम्मे हो गया। अखाड़ों ने अपने महामंडलेश्वर बनाना शुरू कर दिए।

कायदे से महामंडलेश्वर वो ही बन सकता है जो साधु संन्यास परंपरा से हो।वेद का अध्ययन, चरित्र, व्यवहार व ज्ञान अच्छा हो।

और अखाड़ा कमेटी उसके निजी  निजी जीवन की पड़ताल से संतुष्ट हो।सब कुछ सामान्य होने के बाद संन्यासी का विधिवत पट्टकाभिषेक कर महामंडलेश्वर पद पर अलंकृत किया जाता है। फिर महामंडलेश्वर के बीच आपसी सहमति से आचार्य के पद पर अलंकृत किया जाता है। इसके बाद अखाड़े की सारी गतिविधियां आचार्य महामंडलेश्वर के हाथ संपन्न कराई जाती हैं।ममता के लिए ये सब शॉर्टकट से हो गया।

मुझे ममता के महामंडलेश्वर बनने से कोई आपत्ति नहीं है। मै तो चाहता हूँ कि फिल्म जगत की ही नहीं बल्कि राजनीति  की तमाम हस्तियों को इसी तरीके से धर्मध्वजाएं उठाना चाहिए ,लेकिन कहने वाले कहाँ चूकते है।  वे तो कहेंगे  ही कि ममता जी का सन्यास ठीक वैसा ही है, जैसे कोई बिल्ली सौ-सौ चूहे खाकर हज करने चली जाये। 'ममता जी के ऊपर ये कहावत लागू होगी या नहीं ,मुझे नहीं पता, किन्तु मुझे इतना याद है कि ममता जी के फ़िल्मी कैरियर में अभिनेता ही नहीं डॉन भी आये। वे विवादों से घिरी रहीं। लेकिन पिछले दो दशक से उनकी कहीं कोई चर्चा नहीं थी। इसलिए लगता है कि उन्होंने अपने आपको सचमुच बदल लिया है।

देश में 144  साल बाद के इस महाकुम्भ का यदि सबसे बड़ा हासिल कुछ है तो वो ममता कुलकर्णी का सन्यासी बनना है।  मुझे लगता है कि असंख्य नागाओं के प्रमुख जूनापीठाधीश्वर स्वामी अवधेशानंद जी भी ममता कुलकर्णी की एन्ट्री से गदगद होंगे और आने वाले दिनों में पंच तपोनिधि निरंजनी, पंचायती अखाड़ा महानिर्वाणी, अटल अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, पंच अग्नि अखाड़ा, आनंद अखाड़ा, आवाहन अखाड़ा भी ममता कुलकर्णी को अपने साधु कुल में समाहित कर लेगा।

महामंडलेश्वर ममता कुलकर्णी बड़ी ही ' छुपी रुस्तम ' निकलीं ।  उन्होंने अपने सन्यास को ;' सेंसर '  करके रखा। उनके सन्यास के बारे में जानेजिगर भी नहीं जान पाए और वे ' चाइना गेट ' से होते हुए ' किला' पर कर ' क्रन्तिकारी ' बन गयीं। उनका  ' जीवन युद्ध ' उनका ' नसीब ' हमेशा ' बेकाबू ' रहा। उन्होंने ' बाजी ' मरी और ' सबसे बड़ा खिलाड़ी ' बन गयीं। उन्होंने कोई ' आंदोलन ' नहीं किया,कोई कारण-अर्जुन ' उनके जीवन में नहीं आया। उनके ' अहंकार ' उनकी ' किस्मत ' ने उन्हें ' गैंग स्टर ' बना दिया। उनके ' वादे-इरादे' ' बेताज बादशाह 'बने रहे। वे ' क्रांतिवीर ' हैं।  उन्होंने ' अनोखा प्रेम युद्ध ' भी किय।  सन्यास लेने से पहले उन्होंने ' तिरंगा ' भी उठाया और वे ' आशिक आवारा भी रहीं। उनके जीवन में अनेक ' भूकंप ' भी आये। वे 'वक्त हमारा है ' समझती रहीं ,लेकिन हमेशा रहीं ' अशांत ' ही।  

मुझे अपने अनुजवत मित्र  गुप्तेश्वर पण्डे की किस्मत को लेकर बड़ी चिंता होती है ।  वे बिहार के पूर्व पुलिस महानिदेशक रहे ।  उन्हें बिहार का ' राबिनहुड' कहा जाता रहा ।  वे सियासत की और उन्मुख हुए लेकिन मोहभंग होते ही साधू बन गए। पांडे  जी  कहने को ' जगद्गुरु रामानुजाचार्य आचार्य गुप्तेश्वर जी महराज ', हैं लेकिन उनके जगद्गुरु बनने का वैसा हल्ला नहीं हुआ था जैसा कि ममता कुलकर्णी के महामंडलेश्वर बनने का हुआ।

चलते-चलते आपको बता दूँ कि महामंडलेश्वर सुश्री ममता कुलकर्णी  फिल्मों को छोड़ने के साथ-साथ ममता भारत छोड़ केन्या में बस  गई थीं. इसके बाद ममता कुलकर्णी का नाम 2016 में ड्रग्स केस में भी सामने आया था।  हालांकि, इस साल अगस्त में बॉम्बे हाई कोर्ट ने उन्हें राहत देते हुए मामले में क्लीन चिट दे दी थी।   आरोपों से मुक्त हो चुकी ममता हाल ही में 24 साल बाद भारत लौटी और चुपचाप सन्यासी बन गयी।  उनका गैंगस्टर विक्की गोस्वामी के साथ नाम भी जुड़ा लेकिन वे कहतीं हैं की विक्की उनके पति नहीं है।  जो भी हो महामंडलेश्वर ममता जी का धर्म क्षेत्र में स्वागत कीजिये। उनसे ज्ञान लीजिये।

@ राकेश अचल

25 जनवरी 2025, शनिवार का पंचांग

*सूर्योदय :-* 07:13 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:53 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : - शिशिर ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज माघ माह कृष्ण पक्ष *एकादशी  तिथि*   20:31 बजे तक फिर द्वादशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज ज्येष्ठा नक्षत्र* दिन रात

    *योग* :- आज *ध्रुव* है। 

 *करण*  :-आज *बव* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,भद्रा,गंडमूल नहीं  है।

*🔥अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पूर्व दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 09:54 से 11:14बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:12 बजे से 12:55 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौह*- षट्तिला एकादशी व्रत 

*मुहूर्त* : नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मकर, चन्द्र-ब्राश्चिक, मंगल-कर्क, बुध-धनु, गुरु-वृष, शुक्र-कुंभ, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

काल 07:14 - 08:34 अशुभ

शुभ 08:34 - 09:54 शुभ

रोग 09:54 - 11:14 अशुभ

उद्वेग 11:14 - 12:34 अशुभ

चर 12:34 - 13:54 शुभ

लाभ 13:54 - 15:14 शुभ

अमृत 15:14 - 16:33 शुभ

काल 16:33 - 17:53 अशुभ

*🌘चोघडिया, रात*

लाभ 17:53 - 19:33 शुभ

उद्वेग 19:33 - 21:13 अशुभ

शुभ 21:13 - 22:53 शुभ

अमृत 22:53 - 24:33*शुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

SP टीकमगढ़ ने थाना बम्होरीकला को वर्ष 2024 में देश में सर्वश्रेष्ठ थानों में 20वें स्थान पर व म प्र में प्रथम स्थान चयनित किये जाने पर थाना स्टाफ को दी बधाईय

           टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

टीकमगढ़ :- गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा जिला टीकमगढ़ के थाना बम्होरीकला को वर्ष 2024 देश में सर्वश्रेष्ठ थानों में 20वें स्थान पर एवं मध्य प्रदेश में प्रथम स्थान पर चयनित किया गया है ।उक्त संबंध में आसूचना ब्यूरो, गृह मंत्रालय भारत सरकार द्वारा प्रेषित Certificate of Excellence  पुलिस महानिदेशक  द्वारा दिनांक 07.02.2025 को 11:00 बजे Kushabhau Thakre International Convention सेंटर भोपाल में पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ एवं थाना प्रभारी बम्होरीकला को प्रदाय किया जायेगा ।

 थाना बम्होरी कला पुलिस द्वारा उक्त उपलब्धि प्राप्त करने पर पुलिस अधीक्षक टीकमगढ़ मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा थाना प्रभारी बम्होरी कला श्रीमती रश्मि जैन एवं थाना स्टाफ को आज दिनांक 24.1.25 को कण्ट्रोल रूम टीकमगढ़ में कार्यक्रम आयोजित कर केक, मिठाई खिलाकर फूल,माला पहनाकर बधाईया दी तथा थाना के समस्त स्टाफ को नगद इनाम से पुरुषकृत किया।

 *नोट* - भारत सरकार द्वारा एनजीओ के माध्यम से गुप्त सर्वेक्षण कराया जाता है।

सर्वेक्षण में थाना की साफ,सफाई, पेयजल, शौचालय व्यवस्था, जनता से व्यबहार, अपराध निकाल आदि के आधार पर चुना जाता है।

संदीप सोलंकी बने दलित आदिवासी महापंचायत जिला ग्वालियर के अध्यक्ष

 

ग्वालियर l दलित आदिवासी महापंचायत (दाम) मध्य प्रदेश के संरक्षक डॉक्टर जबर सिंह अग्र जी एवं प्रदेश अध्यक्ष महेश मदुरिया जी ने ग्वालियर जिले का जिला अध्यक्ष श्री संदीप सोलंकी जी को नियुक्ति करते हुए नियुक्ति पत्र दिया।

  ‌‌‌  दलितआदिवासी महापंचायत (दाम)के वरिष्ठ नेतृत्व समाजसेवियों ने नवनियुक्त जिला अध्यक्ष को शुभकामनाएं एवं बधाई दी तथा शोषित पीड़ितों के हित में निर्देशित  किया कि ग्वालियर संभाग में दलितों -आदिवासीयों के ऊपर हो रहे अन्याय अत्याचार शोषण तथा अनुसूचित जाति एवं जनजाति ,पिछड़े वर्ग को शासन से छात्र-छात्राओं मिल रही छात्रवृत्ति को प्राइवेट कॉलेज विश्वविद्यालय आदिम जाति कल्याण विभाग व बैंकों की सांठगांठ‌ से फर्जी तरीके से एससी एसटीओबीसी छात्रवृत्ति अरवो रूपये की डकार रहे हैं एससी एसटी के छात्रों के साथ धोखाधड़ी कर हक अधिकार छीने जा रहे हैं इनके खिलाफ एवं इन वर्गों को मिलने वाली विकास योजनाओं को निर्भीकता एवं निठरता से आवाज़ उठाएं और समस्याओं का समाधान कराये। 

बम्होरीकलां थाने को मध्य प्रदेश का सर्वश्रेष्ठ थाना सर्टिफिकेट

अपराधों पर अंकुश लगाने वाली थाना प्रभारी  रश्मि जैन को विधायक हरिशंकर खटीक व भाजपा कार्यकर्ताओं ने दी बधाई  

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार  

 टीकमगढ़।आज मध्यप्रदेश में बम्होरीकलां थाना को सर्वश्रेष्ठ थाना सर्टिफिकेट ऑफ एक्सीलेंस में रखा गया, जहां टीकमगढ़ कप्तान मनोहर सिंह मंडलोई द्वारा थाना प्रभारी बम्होरीकलां रश्मि जैन व समस्त स्टाफ को शील्ड एंव फूलमालाओं सहित सम्मानित किया गया, वहीं उन्हें डीजीपी द्वारा भी सम्मानित किया जाएगा, जिसमें  बम्होरीकलां थाने को देश में 20 वें तथा मध्य प्रदेश में पहले स्थान पर सर्वश्रेष्ठ थाना सर्टिफिकेट आफ एक्सीलेंस में रहा।इस अवसर पर बम्होरीकलां थाना प्रभारी रश्मि जैन व समस्त थाना स्टाफ को भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत, रोहित खटीक, मनोज देवलिया, अंकित तोमर,स्वप्निल तिवारी, संध्या सोनी तथा भाजपा कार्यकर्ताओं ने फूलमाला व शील्ड देकर बधाई दी।  गौरतलब है कि बमोरी कलां थाना में अपराधों व महिलाओं पर होने वाले अपराधों पर अंकुश लगा है, थाने में साफ-सफाई ,नाबालिक दस्तायाब जैसी चीजों में थाने को सफलता मिली है, रश्मि जैन के नेतृत्व में थाना क्षेत्र में नियंत्रण हुआ है। हरिशंकर खटीक ने कहा कि  हमारे टीकमगढ़ जिले का पूरे मध्य प्रदेश में सर्वश्रेष्ठ थाने में प्रथम स्थान आना पूरे क्षेत्र के लोगों के लिए गर्व की बात है , इसके लिए हम भाजपा की ओर टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई, बम्होरीकलां थाना प्रभारी रश्मि जैन व समस्त थाना स्टाफ को बधाई देते हैं। भाजपा सरकार,मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव द्वारा अपराधों व अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए लगातार पुलिस विभाग को निर्देशित कर टेक्निकल युक्त बनाते हुए आदर्श थानें के रूप में स्थापित कर रहे है जिसका सकारात्मक परिणाम देखने को मिल रहा है। बम्होरीकलां थाना क्षेत्र के लोगों के साथ व्यावहारिक रूप से जुड़ा व उनकी समस्याओं को जड़ से समझ कर उसका निराकरण किया, जिसके कारण लोगों का विश्वास पुलिस प्रशासन पर मजबूत हुआ। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने बम्होरीकलां थाना प्रभारी रश्मि जैन व समस्त स्टाफ को बधाई देते हुए कहा कि पुलिस जनता की रक्षक कहलाती है व उनकी परेशानी में सहयोग करती है जिसको चरितार्थ करने का कार्य बम्होरीकलां थाना कर रहा है,जो बधाई का पात्र है।

24 जनवरी 2025, शुक्रवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 07:14 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:52 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : - शिशिर ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज माघ माह कृष्ण पक्ष *दशमी  तिथि*   19:25 बजे तक फिर एकादशी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज अनुराधा नक्षत्र* 31:07 बजे तक फिर ज्येष्ठा नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *वृद्धि* है। 

 *करण*  :-आज *विष्टि* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक नहीं,भद्रा 19:25 बजे तक,गंडमूल 07:07 बजे तक   है।

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज पश्चिम दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 11:14 से 12:33बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:12 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौह*- 

*मुहूर्त* :विवाह, वाहन  है। अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मकर, चन्द्र-ब्राश्चिक, मंगल-कर्क, बुध-धनु, गुरु-वृष, शुक्र-कुंभ, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

चर 07:14 - 08:34 शुभ

लाभ 08:34 - 09:54 शुभ

अमृत 09:54 - 11:14 शुभ

काल 11:14 - 12:33 अशुभ

शुभ 12:33 - 13:53 शुभ

रोग 13:53 - 15:13 अशुभ

उद्वेग 15:13 - 16:33 अशुभ

चर 16:33 - 17:53 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

रोग 17:53 - 19:33 अशुभ

काल 19:33 - 21:13 अशुभ

लाभ 21:13 - 22:53 शुभ

उद्वेग 22:53 - 24:33*अशुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

Featured Post

पत्रकार वार्ता : साइबर फ्रॉड के मामले का एसपी ने किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

  टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार  टीकमगढ़। 5 फरवरी 2025 बुधवार के दिन जिला पुलिस कंट्रोल रूम में साइबर फ्रॉड के मामले का पुलिस अधीक्षक म...