देश की प्रगति का आधार है संविधान - हिना कांवरे

 


  • संविधान अभियान रैली को लेकर प्रभारी ने ली बैठक

ग्वालियर। जिस देश की बोली, भाषा, खानपान, रीति रिवाज अलग-अलग है और वह देश प्रगति कर रहा है तो उसका आधार संविधान है। इसके बावजूद हमारे देश के संविधान का मजाक बनाया गया, यह चिंतनीय है। यह बात शहर कांग्रेस प्रभारी एवं पूर्व विधानसभा उपाध्यक्ष सुश्री हिना कांवरे ने दक्षिण विधानसभा के हरे शिव मैरिज गार्डन में जय बापू, जय भीम, जय संविधान अभियान रैली की तैयारी को लेकर आयोजित बैठक में कही। कार्यक्रम के आरंभ में प्रदेश कांग्रेस के महासचिव एवं पूर्व विधायक प्रवीण पाठक ने पार्टी पदाधिकारियों के साथ संविधान निर्माता डॉ. भीमराव अम्बेडकर व महात्मा गांधी की छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर राज्यसभा सांसद अशोक सिंह, शहर जिलाध्यक्ष डॉ. देवेन्द्र शर्मा, विधायक सुरेश राजे, प्रदेश सचिव रश्मि पवार, राहुल शर्मा, भिंड जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाह, कार्यकारी अध्यक्ष वीर सिंह तोमर मंचासीन रहे। कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक अध्यक्ष राजेश बाबू ने तथा आभार कार्यवाहक अध्यक्ष इब्राहिम पठान ने व्यक्त किया।

वार्ड वासियों की समस्याओं के निदान के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे :विधायक हरिशंकर खटीक

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

नगर पालिका भाजपा पार्षदों ने हरिशंकर खटीक तथा भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत से की मुलाकात, शहर में चल रही अनियमितताओं के बारे में बताई पीड़ा

टीकमगढ़। आज स्थानीय सर्किट हाउस में नगर पालिका के 17 सभी भाजपा पाषर्दो ने प्रदेश महामंत्री भाजपा व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक तथा भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत से मुलाकात की।भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि भाजपा जिलाध्यक्ष बनी सरोज राजपूत का पार्षदों ने फूल मालाओं से स्वागत किया। भाजपा पार्षदों ने अपनी पीडा़ व्यक्त करते हुए बताया कि कांग्रेस नगर पालिका अध्यक्ष और सीएमओ रामस्वरूप पटेरिया अधिकारी की लापरवाही व उदासीनता के कारण शहर में सभी वार्डों में सफाई व्यवस्था, सड़क व्यवस्था , प्रकाश व्यवस्था, नगर के विकास कार्य,शहर में पेयजल की सप्लाई व आम जनमानस की सुविधा दरकिनार कर शहर के खस्ता हालत बना दिए गए, वार्डों में हो रहे कामों पर नगर पालिका की ओर से स्वीकृति नहीं मिलती। पार्षदों की बैठक भी पिछले 7 महीनों से नहीं हुई है।  भाजपा पार्षदों ने हरिशंकर खटीक व भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत के नेतृत्व में नए सकारात्मक बदलाव आने की उम्मीद जताई। प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने भाजपा पार्षदों की पीड़ा सुन व शहर के वार्डों में गंदगी देख कर आक्रोश व्यक्त किया, हरिशंकर खटीक ने कहा कि इस संबंध में उन्होंने संबंधित अधिकारियों से चर्चा की है जल्द ही सभी पार्षदों  व शहर के वार्ड वासियों की समस्याओं से निपटने के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे व विकास कार्यों को सुचारू रूप से चलाया जाएगा, साथ ही मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव से अवगत कराकर यहां चल रहे भ्रष्टाचार की जांच करवाई जाएगी जिसके कारण आज शहर की सभी व्यवस्थाएं चरमरा गई है, सफाई व्यवस्था  सिर्फ नाम की रह गई है,शहर में सड़कों में सिर्फ गढ्ढे दिखाई पड़ते है वह नगर की विकास दर शून्य हो गई है, भ्रष्टाचारियों व दोषियों को निलंबित किया जाएगा व उन कड़ी कार्रवाई की जाएगी, उन्हें किसी भी कीमत पर बख्सा नहीं जाएगा। भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कहा कि नगर पालिका में चल रही अनियमितताओं व भाजपा पार्षदों की समस्याओं को संगठन में बातचीत के द्वारा जल्द ही निदान किया जाएगा व वह सभी के सहयोग के लिए हमेशा संगठन के साथ खड़ी है । भाजपा पार्षदों द्वारा दिए सम्मान के लिए हृदय से धन्यवाद आभार। इस दौरान मुख्य रूप से रोहित खटीक, रीतेश भदौरा, भाजपा नेता प्रतिपक्ष अभिषेक खरे रानू, पार्षद मुन्ना लाल साहू,संजू झा,मोना जैन, पंकज प्रजापति, हरगोविंद, चंद्रभान प्रजापति,अज्जू गाड़े,हबीब राइन आदि भाजपा पार्षद उपस्थित रहे।

मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने वर बधू को आशीर्वाद दिया

 

ग्वालियर  22 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मंगलवार को ग्वालियर में खजुराहो सांसद एवं प्रदेश भाजपा अध्यक्ष श्री वी डी शर्मा के परिवार में आयोजित शुभ विवाह समारोह में भाग लिया एवं वर-वधु को आशीर्वाद प्रदान किया।

23 जनवरी 2025, गुरुवार का पंचांग


*सूर्योदय :-* 07:14 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:51 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : - शिशिर ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज माघ माह कृष्ण पक्ष *नवमी  तिथि*   17:37 बजे तक फिर दशमी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज विशाखा नक्षत्र* 29:07 बजे तक फिर अनुराधा नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *गंड* है। 

 *करण*  :-आज *गर* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक,गंडमूल नहीं  है भद्रा 06:36 बजे से।  

*🔥अग्निवास*: आज पाताल में है।

☄️ *दिशाशूल* : आज दक्षिण दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 13:53 से 15:12बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:12 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौह*- नेता सुभाष चंद्र बोस जयंती

*मुहूर्त* :सगाई है। अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मकर, चन्द्र-तुला, मंगल-कर्क, बुध-धनु, गुरु-वृष, शुक्र-कुंभ, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

🌞 *चोघडिया, दिन*

शुभ 07:16 - 08:39 शुभ

रोग 08:39 - 10:03 अशुभ

उद्वेग 10:03 - 11:27 अशुभ

चर 11:27 - 12:50 शुभ

लाभ 12:50 - 14:14 शुभ

अमृत 14:14 - 15:38 शुभ

काल 15:38 - 17:01 अशुभ

शुभ 17:01 - 18:25 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

अमृत 18:25 - 20:01 शुभ

चर 20:01 - 21:38 शुभ

रोग 21:38 - 23:14 अशुभ

काल 23:14 - 24:50*अशुभ

अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

पार्टी में पूर्ण निष्ठावान से कार्य करने का परिणाम है सरोज राजपूत:- पूर्व विधायक राकेश गिरी

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

टीकमगढ़। ग्राम पंचायत धजरई में स्थित श्री धनुष धारी मंदिर में बुधवार के दिन मंदिर में ग्राम वासियों द्वारा धार्मिक अनुष्ठान एवं भंडारे का आयोजन किया गया। 

इसी उपलक्ष्य में ग्राम वासियों द्वारा स्वागत सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में धजरई मंदिर महंत सीताराम महाराज जी, पूर्व विधायक राकेश गिरी, भाजपा नव निर्वाचित जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत,रमन पस्तोर मुख्य रूप से मौजूद रही। 

वही ग्रामीणों द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सभी अतिथियों का शाल श्रीफल एवं फूल मालाओं से स्वागत सम्मान किया गया। 

कार्यक्रम में पूर्व विधायक राकेश गिरी ने संबोधित करते हुए कहा कि यह बड़े खुशी की बात है कि पार्टी ने एक निष्ठावान और पार्टी में कार्य करने वाले को ही पार्टी ने जिला अध्यक्ष की कमान सौंपी है इस निर्णय से मैं खुश हूं मेरे साथ-साथ मेरे जिले की जनता भी इस निर्णय से खुश है। 

इसलिए मैं आप सभी से यही कहना चाहता हूं कि पार्टी में पूर्ण निष्ठावान होकर ही कार्य करें ताकि आपको आगे ऐसी ही कोई कमान सौंपी जाए जिससे कि आपका भी मान सम्मान बड़े। 

वही इस दौरान पार्टी की नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने भी संबोधित करते हुए पार्टी का आभार व्यक्त किया एवं सभी जिले वासियों को आश्वासन दिया है कि मैं पार्टी में रहकर पूर्ण निष्ठावान एवं अपने एक-एक कार्यकर्ता को लेकर चलूंगी। 

इस अवसर पर महिला मोर्चा की जिला अध्यक्ष विभा श्रीवास्तव,महेश पटेरिया,मंडल अध्यक्ष बृजेंद्र लोधी,मानिक लाल लोधी,सुशीला राजपूत,मनोहर लाल लोधी, हरप्रसाद कुशवाहा, सहित अनेक ग्रामीण जन एवं जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

स्वस्थ्य समाज ही विकसित राष्ट्र का निर्माण करता है - सरोज राजपूत

टीकमगढ़ अस्पताल में मरीज का हाल जानने  पहुंची भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

टीकमगढ़। आज शाम जिला अस्पताल परिसर पहुंचकर भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने मरीज का हाल जाना। भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी ने बताया कि भारतीय जनता पार्टी की जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने जिला अस्पताल पहुंचकर मरीजों व उनके परिजनों से मुलाकात कर उनकी कुशलक्षेम जानी। वहां उपस्थित डॉक्टर व नर्स से जानकारी प्राप्त की , उनसे संवाद किया। सरोज राजपूत ने कहा कि मध्य प्रदेश शासन की विभिन्न योजनाएं चल रही है जिससे प्रत्येक व्यक्ति लंभाबित हो रहा है, स्वस्थ सामाज ही एक विकसित राष्ट्र का निर्माण करता है। दूर दराज से पहुंचें मरीजों से  संवाद करते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी व डॉक्टरों से मुलाकात करते हुए जानकारी साझा की।इस दौरान उनके साथ शक्ति सिंह राय, अंशुल व्यास,हर प्रसाद कुशवाहा,आनंद कुशवाहा, ऋषि राजपूत,अरूण रिछारिया, अरविंद राजपूत, सुशील राजपूत, विभा श्रीवास्तव, संध्या सोनी मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

22 जनवरी 2025, बुधवार का पंचांग

 

*सूर्योदय :-* 07:14 बजे  

*सूर्यास्त :-* 17:50 बजे 

*श्रीविक्रमसंवत्-2081* शाके-1946 

*श्री वीरनिर्वाण संवत्- 2551* 

*सूर्य*:- -सूर्य उत्तरायण,दक्षिणगोल 

*🌧️ऋतु* : - शिशिर ऋतु 

*सूर्योदय के समय तिथि,नक्षत्र,योग, करण का समय* - 

आज माघ माह कृष्ण पक्ष *अष्टमी  तिथि*   15:18 तक फिर नवमी तिथि चलेगी।

💫 *नक्षत्र आज स्वाति नक्षत्र* 26:33 बजे तक फिर विशाखा नक्षत्र चलेगा।

    *योग* :- आज *शूल* है। 

 *करण*  :-आज *कौलब* हैं।

 💫 *पंचक* :- पंचक, भद्रा,गंडमूल नहीं  है।  

*🔥अग्निवास*: आज पृथ्वी पर है।

☄️ *दिशाशूल* : आज उतर दिशा में।

*🌚राहूकाल* :आज 12:33 से 13:52बजे  तक  अशुभ समय है।

*🌼अभिजित मुहूर्त* :- आज 12:12 बजे से 12:54 बजे तक  शुभ है।

प्रत्येक बुधवार को अशुभ होता है ।

*पर्व त्यौह*- 

*मुहूर्त* :सगाई, विवाहनींव  भूमि पूजन, वाहन, देव प्रतिष्ठा है अन्य नहीं है।

🪐  *सूर्योदय समय ग्रह राशि विचार* :-

 सूर्य-मकर, चन्द्र-तुला, मंगल-कर्क, बुध-धनु, गुरु-वृष, शुक्र-कुंभ, शनि-कुंभ, राहू- मीन,केतु-कन्या, प्लूटो-मकर ,नेप्च्यून-मीन

हर्षल-वृष में

 *🌞चोघडिया, दिन*

लाभ 07:17 - 08:36 शुभ

अमृत 08:36 - 09:55 शुभ

काल 09:55 - 11:14 अशुभ

शुभ 11:14 - 12:33 शुभ

रोग 12:33 - 13:51 अशुभ

उद्वेग 13:51 - 15:10 अशुभ

चर 15:10 - 16:29 शुभ

लाभ 16:29 - 17:48 शुभ

*🌘चोघडिया, रात*

उद्वेग 17:48 - 19:29 अशुभ

शुभ 19:29 - 21:10 शुभ

अमृत 21:10 - 22:51 शुभ

चर 22:51 - 24:32* शुभ

 अधिक जानकारी के लिए संपर्क करें - ज्योतिषाचार्य डॉ हुकुमचंद जैन (राष्ट्रीय गौरव अवॉर्ड प्राप्त)

जिनकी दर्जनों जटील मुद्दों पर भविष्यवाणी सत्य सिद्ध हुई हैं।

मो . 9425187186

वरिष्ठ पत्रकार स्वर्गीय विष्णु दयाल श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन किए अर्पित

श्रद्धांजलि सभा का हुआ आयोजन,जिले भर के पत्रकार हुए एकत्रित 

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

 टीकमगढ़।  बीते दिनों जिले के वरिष्ठ पत्रकार विष्णु दयाल श्रीवास्तव का इलाज के दौरान नागपुर में आकस्मिक  हृदय गति रुक जाने से निधन हो गया था जहां उनके निधन से जिले भर के पत्रकारों में शोक की लहर दौड़ गई थी और सभी ने उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए थे ।

 21 जनवरी 2025 मंगलवार की शाम करीब 04 बजे नगर के स्थानीय महिला पार्क में जिले भर के पत्रकारों ने एकत्रित रूप से स्वर्गीय वरिष्ठ पत्रकार विष्णु दयाल श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन अर्पित किए और एक श्रद्धांजलि सभा का आयोजन कर दो मिनट का मौन धारण किया और सभा आयोजित की गई इस मौके पर जिले भर के पत्रकार इस कार्यक्रम में सम्मिलित हुए और सभी ने स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव को श्रद्धा सुमन अर्पित कर अपने-अपने विचार व्यक्त कर स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव के जीवन कृतित्व और व्यक्तित्व पर गहरा प्रकाश डालते हुए श्रद्धा सुमन अर्पित किए पत्रकारों ने कहा कि इस कमी को पूरा करना बड़ा ही मुश्किल है क्योंकि स्वर्गीय श्री श्रीवास्तव ने अपने पत्रकारिता के जीवन काल में सदैव पत्रकारों का सहयोग और पत्रकारों के हक को लेकर सदैव आगे खड़े रहते थे।

भाजपा कार्यालय पहुंचकर नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने किया पदभार ग्रहण

टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

नगर में जगह-जगह हुआ भव्य स्वागत

हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य में जुटेंगे - सरोज राजपूत 


 टीकमगढ़। आज टीकमगढ़ नगर भाजपा कार्यालय में पहुंचकर नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत ने पदभार ग्रहण किया। 

भाजपा मीडिया प्रभारी स्वप्निल तिवारी व‌ प्रफुल्ल द्विवेदी ने बताया कि नवनिर्वाचित भाजपा जिला अध्यक्ष सरोज राजपूत सुबह ट्रेन द्वारा ललितपुर पहुंची, जहां भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा पहुंचकर उनका स्वागत किया गया, बीजेपी के वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी न रेलवे स्टेशन पहुंचकर स्वागत किया जिला महामंत्री आशुतोष भट्ट पूरनलाल लोधी जिला उपाध्यक्ष प्रीति शर्मा प्रफुल्ल द्विवेदी अनीश खान मुन्ना साहू अंशुल व्यास सहित अनेक भाजपा कार्यकर्ता ने स्टेशन पर स्वागत कियाजिसके बाद उन्होंने खिरिया नाका होते हुए कुंडेश्वर, ताल दरवाजा, स्टेट बैंक, कटरा बाजार , इंजी अभय यादव के नेतृत्व में भाजपा युवा मोर्चा द्वारा सिंधी धर्मशाला पर स्वागत से होकर नगर भाजपा कार्यालय पहुंची, इस दौरान जगह-जगह कार्यकर्ताओं , समाज व आम जनमानस ने फूल माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर उनका स्वागत किया। 

सरोज राजपूत ने नगर भाजपा कार्यालय पहुंचकर पदभार ग्रहण किया व सभी कार्यकर्ताओं का आभार धन्यवाद व्यक्त किया, इस दौरान मंच पर भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक, निर्वतमान भाजपा अध्यक्ष अमित नुना, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य भाजपा डॉ अभय प्रताप सिंह यादव, पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी, पूर्व विधायक राकेश गिरी गोस्वामी, वरिष्ठ नेता विवेक चतुर्वेदी, पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा कौशल किशोर भट्ट व गोविंद बिहारी अग्रवाल, निर्वतमान जिला महामंत्री अश्विनी चढ़ार, आशुतोष भट्ट व पूरन लोधी, जिला उपाध्यक्ष भाजपा प्रीति शर्मा, भाजयुमो प्रदेश महामंत्री राहुल तिवारी सहित सभी जिला पदाधिकारी,सभी 16 मंडल अध्यक्ष, सभी सातों मोर्चों व प्रकोष्ठ के अध्यक्ष संयोजक, मातृशक्ति व कार्यकर्ता उपस्थित रहे। 

कार्यक्रम का संचालन जिनेंद्र धुवारा द्वारा किया गया , कार्यालय मंत्री शक्ति सिंह राय, शिवचरण उटमालिया उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम पूर्व विधायक राकेश गिरी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता मेहनती है , यहां निश्चित ही हमेशा संघर्ष को सफलता मिलती है। पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष डॉ अभय प्रताप सिंह यादव ने कहा भाजपा कार्यकर्ता देवतुल्य है जो दिन -रात मेहनत करके संगठन को मजबूत करता है  और पार्टी की जीत सुनिश्चित करता है। पूर्व मंत्री राहुल सिंह लोधी ने कहा कि संगठन की मजबूती में कार्यकर्ता अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है, एक मजबूत सरकार के लिए बनाने में भाजपा कार्यकर्ताओं ने दिन-रात मेहनत की है। 

भाजपा प्रदेश महामंत्री व जतारा विधायक हरिशंकर खटीक ने कहा कि उन्होंने बहुत पहले एक कार्यकर्ता के रूप में शुरुआत की , और हार- जीत का क्रम चलता रहा, पर निरंतर मेहनत, पार्टी के प्रति समर्पण,कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई और सब के आशीर्वाद से किसी न किसी रूप में हम सब कार्य कर रहे हैं व सम्मान के पात्र है, इसलिए कार्यकर्ता हताश न हो, पार्टी हमेशा उनकी है और उनका ध्यान रखेगी। आखिर में भाजपा के निर्वतमान भाजपा अध्यक्ष अमित नुना ने कहा कि कार्यकर्ताओं ने हमेशा उनके साथ दिया, उनके कंधे से कंधा मिलाकर पार्टी में समर्पित भाव से कार्य किया, इसके लिए सभी का धन्यवाद तथा नवनिर्वाचित भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत को बहुत-बहुत शुभकामनाएं , उनके नेतृत्व में पार्टी निश्चित ही जिले में नई ऊंचाइयों को छूएगी। पदभार ग्रहण करने के बाद भाजपा जिलाध्यक्ष सरोज राजपूत ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा में उन्होंने छोटे से कार्यकर्ता के रूप में कार्य शुरू किया, जिसके बात अलग-अलग जिम्मेदारी उन्हें मिलती रही जिसका उन्होंने पूरी लगन मेहनत के साथ कार्य किया, आज पार्टी और कार्यकर्ताओं द्वारा सम्मान देखकर खुशी से बहुत अभिभूत हूं, हम सब मिलकर संगठन को मजबूत करने की दिशा में पूर्ण निष्ठा के साथ कार्य करेंगे और किसी को निराश होने की जरूरत नहीं,सभी को सम्मान के साथ रखा जाएगा l

एक बार फिर USK मानवाधिकार उज्जैन मध्य प्रदेश टीम द्वारा नि:शुल्क कैंप लगाया गया

 जिला ब्यूरो रिपोर्ट उज्जैन

उज्जैन /आज USK मानवाधिकार उज्जैन मध्य प्रदेश टीम के द्वारा वार्ड 35 वजीर पार्क कॉलोनी होटल नोवल इन में एक बार फिर से सुकन्या कन्या योजना बैंक खाता एवं जीरो बैंक खाता ओर आयुष्मान कार्ड बनाने के लिए नि:शुल्क कैंप लगाया गया।जिस कैंप का लोगो ने खूब लाभ उठाया और कार्यक्रम में उपस्थित सहयोगी टीम उपाध्यक्ष एडवोकेट फैसल एहमद जी, कोषाध्यक्ष एडवोकेट अनस अंसारी जी, संयुक्त सचिव गुलरेज अंसारी जी, सहायक प्रमोद चम्पावत जी,राहुल जी,बैंक सहयोगी टीम अंकित जैन जी,अकरम अंसारी जी, सहयोगी आशाकरीकर्ता शबनम खान जी,सहयोगी होटल ऑनर एडवोकेट रफीक अंसारी जी आदि कार्यकर्ता कार्यक्रम में उपस्थित रहे और सभी साथीयो ने मिल कर कार्यक्रम को सफल बनाया और usk मानवाधिकार संस्थापक शैहरोज कुरेशी जी ने सभी साथियों का आभार व्यक्त किया।

फाइलेरिया दिवस एक मिशन कार्यक्रम की तैयारी को लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी कला में एक दिवसीय प्रशिक्षण का आयोजन किया गया।

 टीकमगढ़ जिला ब्यूरो प्रमोद अहिरवार 

टीकमगढ़ :- बम्होरी कला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर एमडीए फाइलेरिया खतरनाक बीमारी का मिशन प्रोग्राम 10 फरवरी से 25 फरवरी 2025 तक मनाया जाएगा, जिसमें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी कला की अंतर्गत समस्त स्वास्थ्य कार्यकर्ता आशा कार्यकर्ता आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ताओं का एक दिवसीय प्रशिक्षण का कार्यक्रम ग्राम बमोरी कला के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर किया गया जिसमें तीन दिन बूथ डे स्कूल छात्रावास आंगनबाड़ियों में रहेगा चौथे सड़क के चौराहों पर पांच में राउंड के तहत पुनः दवा सेवन कराया जाएगा छठवें दिन घर-घर जाकर दवा का सेवन कराया जाएगा जो तीन दिन राउंड के दौरान दवा का सेवन आंगनवाड़ी कार्यकर्ता एवं आशा कार्यकर्ता आशा सहायक कार्यकर्ता एवं स्वयंसेवी कार्यकर्ता के द्वारा दवा का वितरण 25 दिन सेवन कराया जाएगा एवं डी ई , पेंडाजोल गोली समस्त 2 वर्ष के ऊपर के बच्चों को खिलाई जाएगी। सभी जनता जनार्दन से अपील करता हूं  की दवा का सेवन जरूर करें और फाइलेरिया जैसी खतरनाक बीमारी से बचाव किया जा सके।

अपील करता एवं यहां पर प्रशिक्षण में उपस्थित।

डॉक्टर अजय गुप्ता बीएमओ पलेरा, कुणाल चतुर्वेदी बीसीएम पलेरा, अनीश खान मिशन ट्रेनर, रमेश खटीक सेक्टर सुपरवाइजर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बम्होरी कला।

Featured Post

अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने विभिन्न मांगों को लेकर दिया ज्ञापन

  विद्यार्थी परिषद ने महाविद्यालय जतारा में किया प्रदर्शन टीकमगढ़ जिला ब्यूरो  प्रमोद अहिरवार  टीकमगढ़ की इकाई जतारा के कार्यकर्ताओं ने शासक...